राशिफल

Rashifal 8 November 2018: आज इन 4 राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, माँ लक्ष्मी हुई हैं प्रसन्न

Rashifal 8 November 2018 : राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। 8 November 2018 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल।

Rashifal 8 November 2018

Rashifal 8 November 2018

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज सुखद समाचारों की प्रधानता बनी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें किसी के बहकावे में आकर कोई व्यापार और परिवार से जुड़ा डिसीजन ना ले तो बेहतर होगा। लम्बे समय से चली आ रही किसी बहुत बड़ी मुसीबत से आपको छुटकारा मिलेगा। आप अपने सकारात्मक रवैये और आत्मविश्वास की वजह से आस-पास के लोगों को प्रभावित करेंगे। किसी भी तरह की गलतफहमी में पड़ना इस समय ठीक नहीं होगा।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले अपने आप पर विश्वास रखें। सेहत में सुधार के योग बन रहे हैं। ऑफिस में आपका कॉम्पिटीशन बढ़ सकता है। पार्टनर से सहयोग की आशा रहेगी। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। छोटे से प्रवास का आयोजन कर पाएंगे। व्यापारीजनों के व्यापार में वृद्धि होगी। विदेश स्थित स्वजनों के शुभ समाचार मिलेंगे। उलझे हुए कुछ मामले आप अपनी बुद्धि से निपटाने की कोशिश कर सकते हैं।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप जितना मेहनत करेंगे आपको उतना ही ज्यादा फायदा होगा। आज कोई नया गठबंधन, अनुबंध व करार हो सकता है। काम को आप बड़ी ही संजीदगी व गंभीरता से अंजाम देंगे। लंबे वक्त के बाद आप शारीरिक और मानसिक शांति महसूस करेंगे। बेकार के ख्यालों में और अपने विचारों में अपनी ऊर्जा और अपनी शक्ति बर्बाद ना करें, बल्कि इसे एक सही दिशा में लगाए। घर में नए वाहन आने के योग बन रहे हैं।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको अपने पारिवारिक लोगों के स्वास्थ्य के बारे में ध्यान रखना होगा, स्वास्थ्य में कुछ हल्का सा बिगाड़ हो सकता है। कानूनी मामलों में आज सभी फैसले आपके पक्ष में आएंगे। कम मेहनत में अच्छा फायदा मिल सकता है। सुकून महसूस करने के लिए दोस्तों और परिवार के साथ कुछ समय बिताएँ। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की जरूरत है दिन भर की सारी कठिन परिस्थितियां आज शाम को थोड़ी बदल सकती हैं।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज निजी और व्यापारिक साझेदारी के मामले में किस्मत दिलचस्प भूमिका निभाएगी। मानसिक रूप से आज आप वैचारिक स्थिरता की अनुभूति करेंगे, जिसके परिणामस्वरुप आप लगन के साथ काम कर पाएंगे। आमदनी बढाने के लिए अतिरिक्त जरिए का राश्ता तलाश किए जाने की संभावना है। किसी को भी धन उधार ना दें। आपके जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे, आराम करने का दिन रहेगा।

Rashifal 8 November 2018

Rashifal 8 November 2018

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आपको परिवार का भरपूर सहयोग और स्नेह मिलेगा, कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होगी। कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपके सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों को मेहनत करनी पड़ सकती है। आज का दिन आनंदपूर्ण और उत्साहपूर्ण मानसिकता से बीतेगा। आपके कार्य योजनानुसार संपन्न होंगे और इसके साथ साथ ही घर के सभी सदस्यों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

तुला राशि के दाम्पत्य जीवन में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। दूसरे लोग आपसे जो बात कहें, उस पर भरोसा न करें। धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है। आप अपने जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करेंगे। व्यापार में इस दिन हानि की संभावना बहुत कम है। और छोटी-मोटी ऋतु सम्बंधित समस्या से बचें। पैसों से जुड़े मामले निपट सकते हैं। दूसरों की बातें सुनना आपके हित में रहेगा दुश्मनों पर जीत मिल सकती है।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज शाम के समय सामाजिक गतिविधियाँ उससे कई बेहतर रहेंगी, जितनी आपने उम्मीद की थी। आपको सकारात्मक और शांत रहना चाहिए। जो भी प्लानिंग आपके दिमाग में है, उसे किसी के सामने न रखें। दोस्तों और रिश्तेदारों से आपके संबंध खास हो सकते हैं। परिवार के लोग भी मददगार हो सकते हैं। गर्मजोशी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ काम करें। आज आप प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मुलाकात कर सकते हैं।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए बहुत ही अच्छा समय है अगर आप मन लगाकर पढ़ाई करते हैं तो आपको निश्चित रूप से सफलता की प्राप्ति होगी। आप में से कुछ लोग आज रिश्तेदारों या दोस्तों के साथ अच्छा दिन बिताएंगे। प्यार के मोर्चे पर कुछ प्रयास करने से भाग्य का भी साथ मिलने की संभावना है। चलती नौकरी में भी वेतन वृद्धि की संभावना बन रही है। वकील के पास जाकर कोई भी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी:

आपके मन की टेंशन कम होगी और आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां होंगीं। व्यापार से संबंध रखने वाले लोगों के लिए बहुत अच्छा समय है यदि कोई नई योजना के तहत कार्य करना चाहते हैं तो आपके लिए यह दिन बहुत अच्छा है। आपका ऊर्जा-स्तर ऊँचा रहेगा। आपकी ग़ैर-यथार्थवादी योजनाएँ आपके धन को कम कर सकती हैं। भूमि से जुड़ा विवाद लड़ाई में बदल सकता है। आप अचानक आने वाली परेशानियों और संकट से लड़ने के लिए तैयार रहेंगे। Rashifal 8 November 2018

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

बिजनेस और नौकरी में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। धन सम्बंधित लाभ होने की संभावना है। आर्थिक पक्ष कमजोर होने से परेशानी बढ़ सकती है। काम को मनोरंजन के साथ न मिलाएँ। अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। व्यापार में बहुत बड़ा धन लाभ मिलने वाला हैं।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज रिश्तो में मिठास बढ़ाने के लिए आप अचानक घूमने का प्लान बना सकते हैं। जो कि आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहेगा। आज आप आर्थिक योजना बना सकेगें और परिवार की जरूरतें भी पूरी करेंगे। स्वास्थ को नजरअंदाज करना मंहगा पड़ सकता है। रिश्तों के उलझे सवालों के जवाब भी आज आपको मिल सकते हैं। नजदीकी लोगों से संबंध और गहरे हो जाएंगे। आज का ज्यादातर समय मनोरंजन के साधन खोजने मे जाएंगा। Rashifal 8 November 2018

आपने Rashifal 8 November 2018 का सभी राशियों का पढ़ा। आप को rashifal 8 November 2018  कैसा लगा, कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : भारत ही नही बल्कि इन देशों में भी मनाई जाती है दीवाली, मगर कुछ अलग अंदाज मे

Back to top button