स्वास्थ्य

मूंगफली का लाल छिलका खाने की न करें गलती, वरना ये होगा परिणाम

सर्दी का मौसम हो ऐसे में शाम को मूंगफली न खाई जाए ऐसे कैसे हो सकता है। सर्दी के दिनों में शायद ही कोई घर हो जिसमें मूंगफली न आती हो और परिवार समेत इसका मजा न लिया जाता हो। मूंगफली की तासीर गर्म होती है। इसलिए सर्दी से बचाने के काम तो आती ही है। साथ ही हाई प्रोटीन का भी काम करती है। लेकिन इसके कुछ नुकसान भी है। जिनको जाना आपके लिए बेहद जरूरी है। क्योंकि बात आखिर आपके स्वास्थ्य की जो है।

मूंगफली गीली खांसी में बेहद उपयोगी है, क्योंकि इसके रोज खाने से आमाशय और फेफड़ों को मजबूती मिलती है। पाचन शक्ति बढ़ती है और भूख न लगने की समस्या भी दूर होती है। कुल मिलाकर पेट के लिए रामबाण है।

मूंगफली खाने से गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। क्योंकि मूंगफली में प्रोटीन की कमी पूरी हो जाती है। गर्भ के दौरान मूंगफली खाने से होने वाला बच्चा स्वस्थ्य और सुंदर होता है।

मूंगफली का तेल पेट की बीमारियों को खत्म करता है। इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या नहीं होती है। साथ ही, गैस व एसिडिटी की समस्या से भी राहत मिलती है। पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए मूंगफली जरूर खानी चाहिए, क्योंकि पेट साफ करने में ये कारगर है।

मूंगफली के कुछ दाने सप्ताह में पांच दिन खाने से दिल की बीमारियां होने का खतरा कम रहता है। साथ ही कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। कोलेस्ट्रॉल की मात्रा में 5.1 फीसदी की कमी आती है। इसके अलावा कम घनत्व वाले लिपोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी 7.4 फीसदी घटती है।

खाने के बाद मूंगफली रोजाना खाई जाए तो सेहत बनती है, भोजन पचता है, खून की कमी नहीं होती है। इसमें प्रोटीन, लाभदायक वसा, फाइबर, खनिज, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए इसके सेवन से स्किन उम्र भर जवां दिखाई देती है।

मूंगफली यूं तो कई चीजों में रामबाण है। लेकिन इसके नुकसान भी कई हैं। जैसे अगर किसी को एलर्जी है तो उस व्यकित को मूँगफली नहीं खानी चाहिए। यूं तो मूँगफली का तासिर गर्म होता है लेकिन पेट में गैस की समस्या को बढ़ा सकता है। सबसे खास बात कि कभी भी मूँगफली पर लगी लाल झिल्ली को गलती नहीं खाना चाहिए। डॉक्टरों की माने तो ये छिल्ली आंतों में फंस कर नुकसान पहुंचा सकता हैं। येइसके अलावा मूंगफली खाने के बाद आधे घंटे तक पानी भी नहीं पीना चाहिए। क्योंकि इससे खांसी होने के पूरी संभावना रहती है।

सेन्सिटिव स्किन के लिए भी मूँगफली बहुत की घातक होती हैं। मुंह में खुजली, चेहरे और गले में सूजन आदि इसके एलर्जी के ही रिज़ल्ट हैं। कई बार साँस लेने में परेशानी, अस्थमा अटैक भी हो सकता हैं। इसलिए जैसे ही किसी एलर्जी का आभास हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करे और इसके ठीक होने तक किसी भी ड्राइ फ्रूट का सेवन ना करे। ध्यान रखें ज्यादा मात्रा में मूंगफली आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है। नमक या तली मूंगफली दिल व बीपी के मरीजों को नहीं खानी चाहिए। बहुत अधिक मूंगफली खाने से शरीर में पित्त की मात्रा अधिक हो जाती है।

 

Back to top button