राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह चमकेंगे इन 8 राशियों के सितारे, करियर व धन की बाधाएं दूर होंगी

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओं का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा कि आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 9 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2023 तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

मेष राशि वालों को परिवार की तरफ से मिलने वाला सुख और सहयोग अच्छा रहेगा। फिजूलखर्ची से दूर रहना आवश्यक है। प्रवास संभव है। नई प्रॉपर्टी लेने के बारे में सोच सकते हैं। उच्च पद पर विराजमान लोगों के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे। आप किसी परेशानी में भी पड़ सकते हैं हालांकि सप्ताह के मध्य में परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। आपकी योग्यता में इजाफा होगा। आपका रूका हुआ कार्य चल पड़ेगा।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। लव लाइफ शानदार रहेगी।

करियर के विषय में : शिक्षा में उन्नति करेंगे। बैंकिंग फील्ड के लोग संघर्ष के बाद ही कार्य पूर्ण कर पाएंगे।

हेल्थ के विषय में : पेट के रोगों से परेशान हो सकते हैं। मसालेदार भोजन से दूर रहें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आपके कई अटके और अधूरे काम इस हफ्ते बन सकते हैं। प्रॉपर्टी या शेयर को बेचने सम्बन्धी मामलों में सतर्कता बरतें। इस सप्ताह आप कुछ निवेश भी कर सकते हैं जिससे बाद में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। इंजीनियरिंग से जुड़े छात्रों को विशेष लाभ होने की संभावना है। करियर को एक नई दिशा देने के लिए यह समय अच्छा है। जीवन में शुभता का आगमन होगा और यह लंबे समय तक बना रहेगा।

प्यार के विषय में : पार्टनर के कारण अनेक तकलीफों का हल मिलेगा।

करियर के विषय में : इस सप्ताह आपको खोए हुए अवसर फिर से प्राप्त हो सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : किडनी संबंधी समस्या न हो, इस बात का ध्यान रखें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस हफ्ते आप अपने शौक को पूरा कर सकेंगे। जीवन में चलने वाली उथल-पुथल से इस हफ्ते काफी राहत मिलेगी। भागीदार के साथ गलतफहमियों का निराकरण हो सकेगा। मनोबल बढ़ेगा। परिवार में किसी आयोजन की चर्चा होगी। आर्थिक मामलों में आप बेहतर योजना और प्रबंधन कर सकते हैं, इससे आपको भविष्य में खूब लाभ मिलेगा। यदि आप नवीन कार्यो का चुनाव करने जा रहे है तो सोच-समझकर निर्णय लें।

प्यार के विषय में : दाम्पत्य जीवन में तनाव रहेगा। लव लाइफ में भी किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

करियर के विषय में : आपकी मेहनत बढ़ सकती है। स्टूडेंट्स जल्दबाजी में कोई फैसला न करें।

हेल्थ के विषय में : असंयमित खान-पान से सेहत में गिरावट हो सकती है, सचेत रहना होगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस सप्ताह आपको अपना समय देकर अपने दोस्तों और परिवार के प्रति अपनी कृतज्ञता दिखानी होगा। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, नहीं तो मुसीबत में पड़ सकते हैं। इतना ही नहीं आपके अपने ही लोग आपसे दूरी बना सकते हैं। जमीन से जुड़े मामलों को हल करने में सफलता प्राप्त करेंगे। इस सप्ताह आडंबर और दिखावे से जितना दूर रहेंगे, आपके लिए उतना ही अच्छा होगा।

प्यार के विषय में : पार्टनर के साथ विवाद हो सकता हैं। प्रेमी की बात दिल पर ले सकते हैं।

करियर के विषय में : पदोन्नति के मौके मिल सकते हैं, कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। किस्मत का साथ मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य की दृष्टि से सप्ताह अच्छा है। आप काफी ऊर्जावान और तरोताजा महसूस करेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

यह सप्ताह आपके लिए सीखने का एक महत्वपूर्ण सबक है। अपने लिए गए निर्णयों को लेकर बेहद सावधान रहें। कर्ज लेने और देने की स्थिति से बचें। घर का बजट इस हफ्ते प्रभावित हो सकता है। नया लोन लेने से पहले विचार अवश्य करें। नफा-नुकसान बहुत अधिक तो नहीं होगा, लेकिन किसी नये कारोबार का प्लान बना सकते हैं। परिवार में अपनों पर क्रोध न करें, उनसे प्यार से बात करें।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आप अपने लव पार्टनर के साथ खुशियां मनाएंगे।

करियर के विषय में : नौकरी में तरक्की के पूरे आसार बन रहे हैं। व्यवसाय करने वालों के लिए भी समय अच्छा रहेगा।

हेल्थ के विषय में : पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी। सेहत भी अच्छी रहेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस सप्ताह आपमें किसी को भी जीतने की हिम्‍मत और आत्मविश्वास रहेगा। जो राजनीति से जुड़े हुए हैं उन्हें मेहनत का फल मिल सकता है। जो लोग पारिवारिक व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं उन्हें सलाह दी जाती है कि अभी ऐसा न करें। बल्कि इसे टालना एक अच्छा विचार हो सकता है। आप नई वस्तुओं की खरीदारी करेंगे। पिछले कुछ दिनों में आपने जो मेहनत की है, उसके परिणाम आपके सामने आएंगे।

प्यार के विषय में : विवाहित जातकों को शुभ समाचार मिलेगा। प्रेमिका के घर उनसे मिलने जा सकते हैं।

करियर के विषय में : जॉब में उन्नति करेंगे। किसी सरकारी कार्य के पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : सेहत का मामला अच्छा रहेगा। आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस सप्ताह अपने काम और व्यवसाय पर बहुत अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आप किसी दोस्त से कर्ज लेने के बारे में सोच सकते हैं। चूँकि राशि इतनी बड़ी नहीं होगी, आपको पैसे लौटाने की वादा की गई तारीख के साथ आसानी से राशि मिल जाएगी। काम की अधिकता रहने की वजह से काफी थका हुआ महसूस करेंगे। खाने-पीने का कारोबार करने वालों के लिए सप्ताह अच्छा है, अच्छी बिक्री होने की संभावना है।

प्यार के विषय में : लव लाइफ में चल रहा आपसी विवाद इस सप्ताह खत्म होगा।

करियर के विषय में : लाभ में कमी आ सकती है। उचित मार्गदर्शन लेना जरूरी होगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत में सुधार होने के योग हैं। गंभीर रोगों में सुधार हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस सप्ताह पिछले कुछ समय से चल रही बाधाओं को दूर करने में सफल रहेंगे। जिससे आपमें आत्म संतुष्टि का भी भाव रहेगा। आर्थिक रूप से चीजें पूरी तरह आपके पक्ष में हैं। आने वाले दिनों में आप अपने परिवार को खरीदारी के लिए बाहर ले जा सकते हैं। राजनीतिक व सामाजिक गतिविधियों में विशेष योगदान रहेगा। बच्चों को अत्याधिक मोबाइल के प्रयोग से बचाना होगा, अभिभावक इस मामले में अवश्य ध्यान दें।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह प्रेमी से अपमान मिल सकता है या मनमुटाव हो सकता है।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में काम का बोझ ज्यादा रहेगा, लेकिन जरूरी सहयोग भी आपको मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : अपने स्वास्थ्य को लेकर बहुत चिंतित रहेंगे और उनका तनाव कई गुना बढ़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

धनु राशि वाले इस सप्ताह किसी के साथ बहुत अधिक वाद-विवाद में ना पड़े। आर्थिक मामलों में भी पूरी तरह सावधानी रखने की आवश्यकता है। व्यय अधिक होगा एवं आय कमजोर होगी। आपकी योजनाएं असफल हो सकती हैं। सप्ताह के मध्य से परिस्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी। वाहन का प्रयोग बहुत अधिक सावधानीपूर्वक करें। व्यवस्थाओं के प्रति गुस्सा रहेगा एवं आय कम रहेगी।

प्यार के विषय में : लव लाइफ में प्रेमिका के साथ मनमुटाव हो सकता है।

करियर के विषय में : नौकरी या बिजनेस के कारण निवास स्थान से दूर जाने के योग बन रहे हैं।

हेल्थ के विषय में : पुराना रोग उभर सकता है। आलस्य हावी रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस सप्ताह समय मान व प्रतिष्ठा वर्धक है। धर्म-कर्म व आध्यात्मिक कार्यों के प्रति रुचि रहेगी। पैसों के लिहाज़ से यह सप्ताह आपके लिए शानदार नज़र आ रहा है और कुछ बेहतरीन मौके आपका इंतज़ार कर रहे हैं। व्यवसाय, घर व दुनियादारी के बीच बेहतरीन संतुलन बनाकर रखेंगे। युवाओं को मतभेद करने से बचना होगा। युवा को प्रतियोगिता की तैयारी मन लगाकर करनी होगी, क्योंकि उसमें सफलता मिलने की संभावना है।

प्यार के विषय में : जो जातक लव पार्टनर की तलाश में हैं, उनका यह काम पूरा होगा।

करियर के विषय में : कारोबारी लोग लाभ प्राप्त करेंगे। बेरोजगार लोग कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : खानपान में लारवाही न बरतें। पेट संबंधी कोई दिक्कत हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस सप्ताह का ग्रह गोचर तथा भाग्य आपके पक्ष में पूरी तरह काम कर रहे हैं। इस सप्ताह सभी जानकारियों को प्राप्त करने में सफल होंगें। समझ सही दिशा में जाएगी एवं निर्णय लेने में सक्षम होंगें। कार्य के प्रति ज्यादा जिम्मेदार हो सकते हैं। अपनी किसी प्रकार की भी समस्या का समाधान निकालने के लिए समय उत्तम है। इसलिए प्रयासरत रहे। काम के अनुसार प्रतिफल मिलने की संभावना दिख रही है।

प्यार के विषय में : अगर आप वैवाहिक तौर पर नाख़ुश हैं, तो इस सप्ताह हालात बेहतर हो सकते हैं।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में आप का प्रभाव और कद बढ़ेगा। अपने ज्ञान और योग्यता से आप तरक्की करेंगे।

हेल्थ के विषय में : अच्छी सेहत के लिये आपको दिनचर्या में थोड़ा बदलाव लाने की जरूरत है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में रुझान रहेगा। कार्य के प्रति मन उदासीन होगा एवं आय में भी बाधा उत्पन्न हो सकती है। विरोधी भी हावी होने का प्रयास करेंगे। किसी जरूरतमंद की मदद करने से आत्मिक खुशी भी प्राप्त होगी। आपके जीवन में आ रही कई प्रकार की आर्थिक तंगी से, आपको निजात मिल सकेगी। ऐसे में इस धन को सही जगह पर निवेश करते हुए, आपको सोचने का समय लेने की सलाह दी जाती है।

प्यार के विषय में : प्रेम-प्रसंग में आपको सफलता मिल सकती है। आपका दाम्पत्य जीवन बेहतर रहेगा।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में व्यर्थ की बातों में समय बर्बाद न करें, आपकी बातों को गलत तरीके से पेश किया जा सकता है।

हेल्थ के विषय में : भागदौड़ की वजह से स्वास्थ्य पर प्रभाव देखने को मिलेगा।

आपने साप्ताहिक राशिफल 9 अक्टूबर से 15 अक्टूबर का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 9 अक्टूबर से 15 अक्टूबर का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 9 अक्टूबर से 15 अक्टूबर’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button