राशिफल

Rashifal 8 October: आज चार राशियों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा, जीवन खुशहाल होगा, पढ़ें राशिफल

हम आपको रविवार 8 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 8 October 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सही जगह पैसे लगा पाएंगे। किसी करीबी मित्र या संबंधी से मुलाकात हो सकती है। नौकरी पेशे से जुड़े लोगों के लिए लाभ और अवसर भरा दिन है। लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। मानसिक और शारीरिक रूप से आप परेशान हो सकते हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे पाएंगे जो उनके बेहतर भविष्य के लिए सही साबित होगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

कामकाज की अधिकता आपके सेहत पर असर डाल सकती है। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी वाणी आज बहुत कठोर हो सकती है। आपके वैवाहिक संबंधों में कुछ परेशानियां आएंगी। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन कमजोर है। शुभ कार्यों पर धन खर्च कर सकते हैं। सैलेरी सहित कुछ खास मामलों में अधिकारियों की मदद मिलेगी। लव लाइफ शानदार रहेगी। दोस्तों के साथ आज बाहर जाने का प्लान बनेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज अपने परिजनों से दुरियां बढ़ सकती है। सूझबूझ से मामला निपटा लें, संबंध टूट सकते हैं। लेनदेन को स्थगित रखें। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में विशेष उपलब्धि मिलेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ में सुधार होगा। पड़ोसियां का सहयोग मिल सकता है। कार्यक्षेत्र से जुड़ी कुछ समस्याओं में उलझने की संभावना है। सबसे खराब संभावना की कल्पना करके आप अपना तनाव बढ़ा सकते हैं। सावधान रहें। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा।

surya dev

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

अपनी योग्यता पर भरोसा रखें और किसी की बात के कारण इतना प्रभावित न हों कि आपके आत्मविश्वास में कमी हो। आज अपने निजी कार्यों में ज्यादा व्यस्त रहने के कारण आप अपने परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। जिस कारण आप निराश भी हो सकते हैं। अपने से बड़ों की बातों को सुने उनके अनुभव आप के लिए लाभप्रद साबित होंगे। आप अपने मित्रों से बातचीत करते समय पूरा विश्वास बनाए रखे व उनसे अपने मन की किसी समस्या पर बातचीत कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज कोई रिश्तेदार अचानक आपके घर आ सकता है, जिसके चलते आपकी योजनाएँ गड़बड़ा सकती हैं। व्यवसायिक कार्य प्रणाली में सुधार आएगा और आपको अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम भी मिलेंगे। युवा वर्ग को किसी व्यक्तिगत समस्या की वजह से करियर संबंधी मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। आपकी आय स्थिर रहेगी और आप अपने खर्च पर भी काबू पा सकेंगे। मानसिक शान्ति बहुत महत्वपूर्ण है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कार्यक्षेत्र में आज बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। किसी तरह के निवेश की योजना भी बना सकते हैं। निवेश शुभ फल देगा। पारिवारिक सदस्यों के सहयोग से आज आप किसी बड़े काम को अंजाम दे सकते हैं। संतान के किसी आवश्यक कार्य को आज आप पूरा कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देंगे। कड़वी बातों को बोलने से बचें वरना संबंध बिगड़ सकते हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप शारीरिक और मानसिक रुप से ठीक रहेंगे। धार्मिक कार्यों में व्यय हो सकता है। धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी। आपकी आज किसी वरिष्ठजन से मुलाकात होगी। आप साहस व पराक्रम से किसी विपरीत परिस्थिति से भी आसानी से बाहर निकल जाएंगे, जिससे देखकर बाद में आपको हैरानी होगी। समय रहते अपने कार्यों को पूर्ण करें। आपके आलसी रवैये से नुकसान हो सकता है। आपका पराक्रम सफलता दिलाएगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस दिन आपकी कुछ परेशानियां खत्म हो सकती है। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। योजनाओं को कार्यरूप दें। निश्चित तौर पर आगे बढ़ रहे हैं। घर में निकट संबंधियों के आने से सुखद माहौल रहेगा। समाज में भी आपकी योग्यता और काबिलियत की सराहना रहेगी। महत्वपूर्ण मामलों पर आपको कोई योजना बनानी पड़ सकती है। आज आप अपने घर के बड़े-बुजुर्गों से सलाह लेकर ही आगे कदम बढ़ाएं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपका वस्त्र आदि के पीछे खर्च हो सकता है। संतान की कोई जिद आपको परेशान कर सकती है। दिन की शुरुआत में कुछ व्यावसायिक समस्याएं और परेशानियां आएंगी। इस राशि के जो लोग विदेश से संबंधित कारोबार करते हैं उनके काम में तेजी आएगी। किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। माता और स्त्रियों के मामले में अधिक संवेदनशील बनेंगे। जीवनसाथी कोई जरुरत का सामान गिफ्ट करेंगे, रिश्ते में मिठास बढ़ेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

शादी-शुदा लोगों का जीवन खुशहाल रहेगा। अगर आप अपना काम किसी और पर छोड़ देंगे तो निराशा ही हाथ लगेगी। किसी भी नकारात्मक परिस्थिति से परेशान होने के बजाय उसका हल ढूंढने की कोशिश करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में खटास न आने दें। जोश में आकर ऐसा कोई गलत कदम नहीं उठाना चाहिए जिससे कि आपको बाद में पछताना पड़े। गाय को रोटी खिलाने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धार्मिक कार्यों की तरफ आपका मन ज्यादा लगेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज रुके हुए काम दोस्त की मदद से पूरे हो सकते हैं। घर में करीबी लोगों की मौजूदगी से उत्साह का माहौल बन सकता है। ध्यान रहे कि आपके सरल स्वभाव का गलत फायदा कुछ लोग उठा सकते हैं। इसलिए थोड़ा सतर्कता के साथ काम करें। अपने निजी नियम और सिद्धांतों को मुद्दा बनाकर किसी बात पर न अड़ें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। रिश्तेदारों से मिलने जाना आपकी कल्पना से कहीं बेहतर होगा। आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज किसी मित्र से मतभेद बढ़ सकते हैं। नौकरी में मातहतों से सहयोग नहीं मिलेगा। बहस में जितना उलझेंगे, उतने ही गहरे आप फंस सकते हैं। व्यवसायिक कार्य समय पर बनते जाएंगे। विदेश संबंधी व्यवसाय में परिस्थितियां कुछ अनुकूल होने के आसार हैं। आज आपका दिन सकारात्मक रहेगा। कमीशन, बीमा आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक दिशा में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। संतान पक्ष से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी।

आपने Rashifal 8 October 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 8 October 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 8 October 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button