राशिफल

Rashifal 6 October: आज इन 7 राशियों पर देवी मां की बरसेगी कृपा, धनार्जन के बन रहे हैं योग

हम आपको शुक्रवार 6 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 6 October 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपके द्वारा किए गए सभी कार्य सफल होंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतना उचित नहीं है। नियमित व्यायाम करें तथा संयमित खानपान रखें। दाम्पत्य जीवन में क्रोध को स्थान मत दें। आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपके प्रयासों में गति आएगी और आप अपने बलबूते पर किसी विशेष लक्ष्य को हासिल करने में सक्षम भी रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक दृष्टिकोण से आपके लिए समय लाभदायी है। हड्ड‍ियों की परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी और अपने स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्‍ट‍िकोण से भी मध्‍यम समय है। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। भाग्यवश कोई रुका हुआ कार्य सम्पन्न होगा। बेहतर होगा व्यर्थ की बातों में आप अपना समय नष्ट करने से बचें। आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज काम-काज में वृद्धि के आसार हैं, लेकिन किसी भी निर्णय को लेकर अड़ियल न रहें। अगर आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपके मार्ग में आ रही सारी बाधाएं दूर होगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। पढ़ाई में आपका मन कम लगेगा। आपको लगेगा कि आपको किसी सलाहकार, खास तौर से किसी वरिष्ट व्यक्ति को अपने मार्ग दर्शन के लिए बुलाना चाहिए।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कर्क राशि वाले खुद पर भरोसा रखें और अपने व्यवहार को नम्र रखें। आपको नए व्यापार एवं व्यवसाय से लाभ मिलेगा। विदेश में नया व्यवसाय खोलने के अवसर प्राप्त होंगे। साहित्यिक जगत के लिए साहित्यिक जगत से आय का साधन मिलेगा। आपको न्यायालय से लाभ मिलेगा। नौकरी में प्रयास सफल रहेंगे। रिश्तों के मामले में भी आज किस्मत साथ देगी। मंदिर में फल दान करें, स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको अपने विचारों को स्पष्टता से अभिव्यक्त करने की कोशिश करनी चाहिए। आपके प्रयासों में गति आएगी और आप अपने बलबूते पर किसी विशेष लक्ष्य को हासिल करने में सक्षम भी रहेंगे। आज आपका समय बेहद आनंदपूर्वक बीतेगा। मित्रों और स्वजनों से मुलाकात होगी। पिछले कुछ गलतियों से सीख लेकर अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाना कामयाबी देगा। वाहन आदि खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आ सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

अपने जज्बातों का आज काबू में रखें। कार्यक्षेत्र में जान-पहचान के लोग मददगार रहेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आार्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। हर जगह से अच्छी खबर मिल सकती है। नया सौदा आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। काम का प्रेशर रहेगा लेकिन आप समय से उसे पूरा कर लेंगे। तनाव और वाद-विवाद की स्थिति से दूर रहें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपका दिन अच्छा बीतने वाला है। आप सोच समझकर ही कोई फैसला लें। जल्दबाजी में काेई काम न करें। आपकी धर्म-कर्म के प्रति रुचि भी बढी नजर आएगी, जिसके कारण आपका लोगों से मिलना जुलना भी लगा रहेगा। घर का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। आज शुरू किया गया निर्माण का कार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपका अध्यापन का कार्य ज्यादा ही सुचारू रहेगा। आपकी यश प्रतिष्ठा में बढेगी। किसी काम को नए तरीके से करने की सोच सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे होंगे। धार्मिक स्थल जाने का योग बनेगा। पारिवारिक समस्याएं दूर होगी। आपके किसी करीबी का स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है। धैर्य बनाये रखें। अच्छे कामों में रुचि लेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपकी आय स्थिर रहेगी और आप अपने खर्च पर भी काबू पा सकेंगे। शाम के समय आप शारीरिक रूप से थोड़ा थका हुआ महसूस कर सकते हैं। आनंद और उल्लास के साथ जीवन व्यतीत होगा। परिजनों के साथ काफी अच्छा समय बिताएंगे। परिवार के लोगों को और अच्छे से जानने और समझने का अवसर प्राप्त होगा। घर के इलेक्ट्रॉनिक्स पर आपको थोड़ा खर्च करना पड़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। बिजनेस कर रहे लोग आज अपनी आंख में कान खुले रखें नहीं तो उनके शत्रु उनका कोई बनता वह काम बिगाड़ सकते हैं आज आपको किसी डील को फाइनल करते समय अपने किसी परिजन की बातों में नहीं आना है अध्यात्म में रुचि रहेगी। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। परिवार में चल रही कलह आज आपके लिए समस्या बन सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। अपने उद्देश्य की प्राप्ति हेतु परिश्रम के साथ साथ आत्मबल को बढ़ाना पड़ेगा। आपको किसी सरकारी काम मे उसके नियमों को नहीं तोड़ना है, नहीं तो आपको कोई दंड मिल सकता है। आप यदि किसी काम में जोखिम उठाने की सोचेंगे, तो वह आपके लिए नुकसान दे सकता है, इसलिए जोखिम उठाने से बचे। आज आप अपनी किसी मीठी यादों को याद करके आनंद की अनुभूति कर सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। आपकी सकारात्मकता और संतुलित सोच से गतिविधियां सुनियोजित ढंग से होंगी। अपने अहंकार पर नियंत्रण रखें। वर्तमान समय शांति और धैर्य से व्यतीत करना है। आपको खुशियों की सौगात वरदान के तौर पर हासिल होगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। आपको आज किसी आवश्यक कार्य को कल पर नहीं टालना है।

आपने Rashifal 6 October 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 6 October 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 6 October 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button