राशिफल

Rashifal 5 October: यह दिन 6 राशियों के लिए रहेगा शानदार, आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा

हम आपको गुरुवार 5 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 5 October 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा देंगे। संतान को सफलता की प्राप्ति होगी। हेल्थ से प्रॉब्लम हो सकती है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। ऑफिस में किसी सहकर्मी से आपकी दोस्ती हो सकती है। इस राशि के कला और साहित्य से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको अपना हुनर दिखाने के सुनहरे मौके मिलेंगे। राजनीतिज्ञों को भी सफलता मिलेगी। आपके घर किसी नए रिश्तेदार का आगमन हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप लंबित कार्यों को तेज़ी से पूरा कर देंगे, जिनके लाभ आने वाले समय में होंगे। इस राशि के छात्रों को अपनी सोच में सकारात्मकता रखनी होगी। करियर में कुछ नयापन देखने को मिल सकता है। यह नवीनता प्रतियोगी परीक्षाओं से भी संबंधित हो सकती है। भूले-बिसरे साथी-रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

निजी जीवन में आप तालमेल बनाने में कामयाब रहेंगे और अपने साथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर अपना जरूरी ख्याल रखें। आपका शुगर रेगुलर चेक अप कराते रहें। आपको अपने रुके हुए कार्यों को समय रहते पूरा करना होगा,नहीं तो बाद में वह आपके लिए समस्या बन सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य से आपकी थोड़ी अनबन हो सकती है। अचानक आए अप्रत्याशित खर्चे आपके ऊपर आर्थिक तौर पर बोझ डाल सकते हैं।

laxmi maa

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। अपने कोर्ट-कचहरी संबंधी कार्यों में सावधानी रखें। अगर आप वाहन खरीदने का प्लान बना रहे तो आज का दिन शुभ है। सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा, जिसके प्रभाव से आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। मित्रों तथा स्वजनों के साथ की मुलाकात से आप खुशहाल रहेंगे। अपने लवमेट को गिफ्ट दे सकते हैं। इससे दोनों के बीच रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी‌।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज लोग परेशान करने की कोशिश करेंगे। यह बात और है कि कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। आपको अपने व्यवसाय में अचानक लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अति उत्साहित होकर काम कल पर टाल सकते हैं। आपको किसी कानूनी मामले में लापरवाही नहीं करनी है। किसी भी प्रकार के निवेश से बचें क्योंकि वित्त की दृष्टि से यह दिन अनुकूल नहीं है। आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और कुछ असाधारण करेंगे। किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। घर परिवार में सभी आपकी बात का मान रखेंगे और कार्यक्षेत्र में भी आपके द्वारा दिए गए सुझाव लोगों को पसंद आएंगे। आपके घर किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन से मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा। आज जिस भी काम को करना चाहेंगे वो पूरा हो सकता है। महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज जोश में आकर ऐसा कोई गलत कदम नहीं उठाना चाहिए जिससे कि आपको बाद में पछताना पड़े। मन में कुछ नया करने का जोश और जुनून दिखाई देगा। खाने-पीने के व्यापारियों के लिए अच्छा समय है। छात्रों को विशेषज्ञ शिक्षकों से मदद मिलेगी। किसी पर अति भरोसा करना तनाव दे सकता है। परिवार के साथ जितना समय व्यतीत करोगे उतना आपके लिए अच्छा रहेगा। पेट के रोगों में बढ़ोतरी होगी। पहले हुई गलती से दोस्तों से बिगड़े हुए रिश्तों में आज सुधार आएगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज का दिन सफलता भरा है। धन के व्यय की संभावना रहेगी। आपके व्यवसाय की कुछ दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी और अविवाहित जातकों के जीवन में आज किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है। आपका आध्यात्मिकता की ओर रुझान अधिक रहेगा। मानसिक रूप से आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। करियर संबंधी चुनाव आपको थोड़ी परेशानी में डाल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज करियर में आपको कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। आपकी किसी पुरानी गलती से आज आपको सबक लेना होगा। कार्य व्यवहार से जुड़े सभी मामले आज सुलझेगे। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा की ओर सतर्क रहना होगा। अपने गुरु का आशीर्वाद लें, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कोर्ट-कचहरी के काम सुधरेंगे। पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। जरूरतमंद को भोजन खिलाने से आपको मन को शांति मिलेगी।

laxmi maa ganesh

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज नौकरों और सहकर्मियों से परेशानी होने की संभावना को खारिज नहीं किया जा सकता है। आपकी इनकम अच्छी रहेगी। जल्दी कामयाबी पाने के चक्कर में कोई गलती न कर बैठें, इस बात का ध्यान रखें। धैर्य बनाए रखना आपके हित में रहेगा। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। वैचारिक रूप से दृढ़ता रहेगी। अगर आप नयी जमीन लेने का प्लान बना रहे हैं तो उसकी डीलिंग आज फाइनल होगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपकी योजनाओं में आखिरी समय में बदलाव हो सकते हैं। समय आपके अनुकूल कम ही होगा। आपको अपनी ऊर्जा को इधर-उधर के कामों में लगाने से अच्छा है कि आप अपने रुके हुए कामों को पूरा करें। अध्ययन व अध्यात्म के प्रति रुचि बढने से विद्यार्थियों का मन प्रसन्न रहेगा। आज लापरवाही से बचें, वरना पूरी मेहनत पर पानी फिर जाएगा। किसी नए बिजनेस की शुरूआत करने की सोच रहे हैं, तो माता-पिता का आर्शीवाद लेकर शुरू कर दें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। अपना काम और अपनी जिम्मेदारियों को न टालें। बीती बातों को भुलाकर अपने रिश्तों की नई शुरुआत करें। धन लाभ के नए स्रोत मिल सकते हैं। सलाह है कि छोटे-मोटे प्रलोभन से खुद को दूर रखने की कोशिश करें, नहीं तो लाभ की बजाय नुकसान हो सकता है। आप की उन्नती से विरोधी को तकलीफ हो सकती है। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क बन सकते हैं। जरूरतमंद को भोजन कराएं, दिन अच्छा रहेगा।

आपने Rashifal 5 October 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 5 October 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 5 October 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button