राशिफल

Rashifal 30 August: बुधवार को इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत, जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी

हम आपको बुधवार 30 अगस्त का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 30 August 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। मन प्रसन्‍नचित्‍त रहेगा। दांपत्‍य जीवन में नए रंगों, उत्‍साह का अनुभव करेंगे। परिवार में बड़ों का विश्‍वास प्राप्‍त होगा। मन के अनुरुप कार्य पूर्ण होंगे। किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। बहुत अधिक मानसिक तनाव आपके स्वास्थ्य पर दबाव डाल सकता है, इसलिए शांत रहें। घर परिवार में एक दूसरे के साथ तालमेल अच्छा होने से घर में उत्सव सा माहौल हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

घर में कुछ शुभ कार्य होने की संभावना बन रही है। कोई रुका हुआ काम अपनों की मदद से पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों को आज प्रतियोगी परिक्षा से संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। आलस्य और थकान जरूर होगी, लेकिन अपना काम समय पर कर लें। व्यापार अच्छा चलेगा। कार्य के विस्तार की योजनाएं बनेंगी। आपके काम में आत्मविश्वास की झलक दिखाई देगी। आप दूसरों को अपनी बातों से आकर्षित कर लेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप वाहन सावधानी से चलाएं। आर्थिक पक्ष कमजोर नजर आ रहा है। धन हानि हो सकती है। आर्थिक परेशानी से मन खिन्न रह सकता है। परिजनों में विवाद की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा और सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य आसानी से पूरे होंगे। कुछ लोगों के साथ संबंध और प्रेम-संबंध उलझ सकते हैं। लेनदेन में सावधानी बरतें। संभव हो तो आज लेनदेन से बचें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कर्क राशि वालों को शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है। आज बुजुर्ग लोगों को अपनी सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है। व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है। घरवालों के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। जायदाद संबंधी समस्या के विषय में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। दूसरों पर आपके काम का पॉजिटिव असर पड़ेगा। विवाहित पार्टनर की बात मानेंगे तो रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज किस्मत के सहयोग से ज्यादातर आप सभी काम पूर्ण कर सकते हैं। जिसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। यात्रा की स्थिति सुखद और लाभकारी रहेगी। काम के सिलसिले में आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। गुस्से पर पूरी तरह काबू रखें। अगर गुस्से पर काबू नहीं रखा गया तो अपनों के बीच दूरियां आ सकती हैं। आज सार्वजनिक हित के लिए कार्य करने पर आपको सम्पूर्णता के एहसास का अनुभव होगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

एकतरफ़ा प्यार आपके लिए काफ़ी खतरनाक साबित होगा। निजी जीवन में कोई समस्या चल रही हैं तो उसे अपने किसी करीबी मित्र या रिश्तेदार के साथ साँझा करेंगे। समस्या का हल निकलेगा और मन प्रसन्नचित्त रहेगा। सोच समझ कर निवेश करे। परिवार में आपका कोई प्रिय आपके लिए लाभ के अवसर पैदा कर सकता है। दांपत्य संबंधों में मधुरता आएगी। सेहत की विशेष देखभाल करने की जरूरत है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं क्योंकि विभिन्न परिस्थितियाँ आपके पक्ष में होंगी। जिन कारोबारियों ने बिजनेस लोन के लिए अप्लाई कर रखा है उन्हें लोन मिलने में सफलता प्राप्त होगी। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। अज्ञात कारणों से युवाओं के मन में भय हो सकता है लेकिन इस भय से भयभीत नहीं होना है बल्कि साहस से इसे दूर भगाना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

सरकारी कार्य संपन्न होंगे। धन के निवेश के लिए भी आज का दिन शुभ है। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन ख़ुशनुमा कर देंगे। सावधान रहें, कोई आपसे दिल्लगी या फ़्लर्ट करके अपना उल्लू सीधा कर सकता है। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। रिश्तेदारों की वजह से तनाव उत्पन्न हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप जो सोचेंगे वह आसानी से हासिल करेंगे। सामाजिक अथवा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। दिन के महत्व को समझें और लाभ उठाने से न चूकें। आपका कोई करीबी किसी रुके हुए काम को पूरा करने में आपकी मदद करेगा। समान विचारधारा वाले किसी व्यक्ति से संपर्क बनना आपके लिए प्रसन्नता दायक रहेगा। सब कुछ उम्मीद के मुताबिक सकारात्मक रूप से आगे बढ़ेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपका कोई बनता बना हुआ काम आज बिगड़ सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से तथा माता पिता के सहयोग से भाग्य उन्नति होने की संभावना पाई जाती है। यदि किसी कानूनी कार्य में आज आपको अनुभवी व्यक्ति से बातचीत करनी पड़े, तो आप अवश्य करें। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको जिम्मेदारी पूर्ण कार्यो को पूरा करना पड़ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप अपने मनमौजी बर्ताव पर काबू रखें, क्योंकि यह आपकी दोस्ती को बर्बाद कर सकता है। परिवार में आज किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे। आपका प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। अपनी किसी पुरानी की हुई गलती के लिए आपको परिवार के सदस्यों से माफी मांगनी पड़ेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज कामकाज के चलते यात्रा करनी पड़ सकती है। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है, साथ ही आपके कामकाज में भी बढ़ोतरी होगी। नौकरीपेशा जातकों की मेहनत सफल होती नजर आ रही है। कुछ भी हो अपने कार्यालय व सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा करने से बचें। आपका साहस बढ़ेगा जिससे आप बड़े से बड़ा कार्य करने में सफल रहेंगे। अपनों के साथ रिश्ते में प्रेम और मधुरता बनी रहेगी।

आपने Rashifal 30 August 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 30 August 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 30 August 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
?>