राशिफल

Rashifal 28 August: आज वृश्चिक और धनु समेत इन 7 राशियों की मुश्किलें होंगी दूर, पढ़ें अपना राशिफल

हम आपको सोमवार 28 अगस्त का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 28 August 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आप अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान करने का हर संभव प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में भी लोग आपके द्वारा दिए गए सुझावों को मानेंगे, जिन्हें देखकर आपको प्रसन्नता होगी, लेकिन किसी सरकारी काम में आज आपको किसी मित्र से मदद लेनी पड़ती है। प्रेम प्रस्ताव आज सफल होंगे। आपका जीवन साथी आज आपको कुछ अच्छी खबर देगा। कोई नई डील अथवा कोई विशेष निर्णय लेने से बचें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आपको आज किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा। लंबे समय से अटकी योजना पूरी हो सकती हैं। नौकरी के नए अवसर मिलने की संभावना रहेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम रहने वाला है, क्योंकि उन्हें आज कहीं बाहर प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा,जिसमें उन्हें सफलता भी अवश्य प्राप्त होगी। कला के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए दिन अति उत्तम रहने वाला है। आज किसी भी प्रकार की यात्रा को टाल देने में ही समझदारी है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज उच्च अधिकारीगण आपके कार्य की प्रशंसा आनंदपूर्वक करेंगे। अपना काम पूरी मेहनत और लगन से करें, तो आपको निश्चित रूप से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। सामाजिक कार्यों में भी आपका विशेष स्थान रहेगा। संतान की ओर से भी सुखद समाचार मिलेगा। पिता या संबंधित अधिकारी के कारण तनाव मिल सकता है। आपके कुछ करीबी दोस्त या रिश्तेदार आपके खिलाफ कुछ अफवाहें फैला सकते हैं, सावधान रहें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपके लिए शुभ संयोग बने हैं, इस अवसर का लाभ उठाएं। आपको आलस्य का त्याग कर अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करने की आवश्यकता है। यदि आज आपसे छोटी सी भी लापरवाही होती है तो बॉस कोई सख्त कदम उठा सकते हैं। वहीं अगर किसी काम में अड़चन आ रही है तो धैर्यपूर्वक कार्य को पूर्ण करने का प्रयास करें। किसी वजह से अतिरिक्त खर्च करना पड़ सकता है। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आध्यात्मिकता की ओर ज्यादा झुकाव रहेगा। चिंता करते रहने से आप अपनी क्षमता और सेहत दोनों खराब कर रहे हैं। खुद को दूसरों के विचारों से अलग रखने की कोशिश करें। आपको अहसास होगा कि जीवन को सफल बनाने के लिए जो लक्ष्य आपने तय करके किए हैं उनसे अब आपका मन विचलित हो रहा है। अचानक से किसी व्यक्ति की मदद मिल सकती है, जिससे आपकी तकलीफ को दूर हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लोगों के बीच आपकी प्रशंसा होगी। भविष्य की योजनाएं बनाने के लिए दिन शुभ है। नए उपक्रमों में निवेश करने के लिए यह उपयुक्त समय नहीं है, और आपको उपलब्ध संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग करना चाहिए। आपकी सेहत ठीक रहेगी। इस राशि के विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपके कामों को बेहतर परिणाम मिलेगा। आपके जीवन में धन से संबंधित सभी परेशानियां दूर होंगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आय के स्रोतों में गिरावट आ सकती है। सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। आप अपने लव पार्टनर के साथ रोमांटिक पलों के दौरान किसी भी प्रकार की बहस या वाद विवाद ना करें। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग को आज सफलता हाथ लगेगी। संतान पक्ष की तरफ से संतुष्ट रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन और स्थान परिवर्तन में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। आपके कार्यक्षेत्र और पैसे के लेन-देन संबंधी कार्य पूर्ण होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। पिता के साथ आपके संबंध सुधरेंगे और आप उनसे अपने दिल की बातों को बिना किसी झिझक के कह पाएंगे। तनाव को कम करने के लिए आप किसी शांत जगह घूमने जाएंगे। आपकी बातों से किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे इस बात का ख़ास ध्यान रखेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

छात्रों के लिए दिन अच्छा है। छात्रों और युवाओं को अपने लक्ष्य से नहीं भटकना चाहिए। आप अप्रत्याशित समाचार या घटनाओं से परेशान होंगे। यात्रा में लापरवाही ना करें। वाहन धीमी गति से चलाएं। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव रहेगा। घर में ख़ुशहाली आएगी। किसी विपरीत लिंगी की मदद से आपको करोबार या नौकरी में आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आपकी कुछ रुकी हुई योजनाएं बिना विघ्न के पूरी होंगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

परिजनों के साथ कुछ बेहतरीन लम्हें व्यतीत करेंगे। आर्थिक मामलों में संभलकर चलें। थकान महसूस करेंगे। आपका सबसे बड़ा सपना हकीकत में बदल सकता है, लेकिन अपने उत्साह को काबू में रखें, क्योंकि ज्यादा खुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है। आपके कार्यस्थल पर माहौल अच्छा रहेगा और इससे आपको अपने काम में संतोष मिलेगा। लग्जरी सामान को खरीदने में धन खर्च हो सकता है। काम के प्रति समर्पण आपको सफलता दिलाएगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज भविष्य की योजनाएं बनाने के लिए दिन शुभ है। संतान की ओर से कोई परेशानी वाली बात सामने आ सकती है। अगर आप अपनी योजनाओं को सबके सामने खोलने में बिल्कुल नहीं हिचकते, तो आप अपनी परियोजना को खराब कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपके सम्मान को ठेस पहुँच सकती है। आपके लिए आज का दिन शुभ और उन्नति कारक है। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बचपन की यादें आपके मन पर छायी रहेंगी। शादी से जुड़ी बातचीत हो सकती है। मित्रों के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। सोच-विचार के आज कोई कार्य न करें, नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। मानसिक और शारीरिक थकान हो सकती है। किसी दोस्त या रिश्तेदार से आप कोई खुशखबरी प्राप्त कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो आपको मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हो सकती है।

आपने Rashifal 28 August 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 28 August 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 28 August 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
?>