राशिफल

Rashifal 13 August: आज 5 राशियों पर सूर्यदेव होंगे प्रसन्न, नौकरी में प्रमोशन मिलने के हैं संकेत

हम आपको रविवार 13 अगस्त का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 13 August 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। दिन की शुरुआत में आलस महसूस करेंगे। विवाद से बचें। अतिविश्वास हानिकारक सिद्ध होगा। कोई नया ऑर्डर भी मिल सकता है। आज आपके शत्रु भी प्रभावहीन रहेंगे। इनकम बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में आ रही रुकावट भी खत्म हो सकती है। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। संतों का सानिध्य मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

रचनात्मकता और कल्पना शक्ति के लिए कोई स्थान नहीं होगा। मित्रों तथा रिश्तेदारों के लिए कुछ करने की इच्छा रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश इत्यादि मनोनुकूल रहेंगे। आप एक जिम्मेदार व्यक्ति हैं और घर परिवार वालों का विश्वास भी रहता है। इसलिए आपको घर के विकास के लिए प्रयत्न करना चाहिए। सेहतमंद रहने के लिए हल्का-फुल्का व्यायाम भी करें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप आस-पास के लोगों से झगड़ा न करें नहीं तो आप अकेले रह जाएंगे। लेनदारी वसूल करने के प्रयास सफल रहेंग। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। भाग्य का साथ रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। धन निवेश में आज भाग्य आजमा सकते हैं। लाभ होने के पूर्ण आसार हैं। सेहत के प्रति लापरवाही महंगी पड़ सकती है। छोटी-छोटी बातों को दिल पर लगाने की आपकी आदत के कारण आज आप काफी दुःखी रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किए रहना जरुरी रहेगा। अपने जीवन में नई ऊंचाइयों को छूएंगे। कपड़ों के व्यापारियों के लिए निराशा का दिन हो सकता है। जल्दी लाभ कमाने के चक्कर में गलत तरीके नहीं अपनाएं। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। महिलाएं घर की साफ-सफाई में बिजी रहेंगी। आर्थिक लाभ हो सकता है। यात्रा में अपनी वस्तु संभालकर रखें। संतान सुख में वृद्धि होगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप अपने परिवार के साथ बेहतर तालमेल से युक्त रहेंगे। आपको किसी शुभ कार्य में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। हो सकता है माता-पिता ने आपकी बात को गलत समझा हो। घर की मरम्मत का काम या सामाजिक मेलजोल आपको व्यस्त रखेगा। आर्थिक स्थिति निश्चित रूप से सुधरेगी लेकिन साथ ही व्यय में भी वृद्धि होगी। कार्य सम्बंधित कोई भी निर्णय लेने के लिए अपने अंतर्ज्ञान का प्रयोग करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप मांगलिक व समाजिक कामों में निजी तौर पूरा सहयोग देने के लिए तत्पर रहेंगे। आज आप अपने बच्चों के साथ कही घूमने जा सकते हैं। अपने काम के प्रति विश्वास बनाए रखें, आज आपके सभी काम जल्दी पूरे होंगे। किताबें पढ़ने की आदत आपको सफलता के रास्ते पर ले जाएगी। धर्म-कर्म के काम में रुचि रहेगी। रिश्तेदारों से आपको और आपसे रिश्तेदारों को कुछ मिलने वाला है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप अपनी किसी खास हुनर को निखारने के लिए समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। आजीविका के कारण यात्रा होगी। कोई राजकीय कार्य निर्विघ्न संपन्न होगा। किसी रिश्तेदार या मित्र का भी विशेष सहयोग प्राप्त होगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मनोरंजन एवं आनन्ददायक दिन है। आज आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। कामकाज में तेजी आ सकती है। शैक्षिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति‍ हो सकती है। कारोबार में यात्रा लाभप्रद रहेगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में समस्याएं परेशान कर सकती हैं। धार्मिक काम में मन लगेगा व दार्शनिक विचारों से प्रभावित होंगे। कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा और सहकर्मियों की मदद से कार्यों में सफलता मिलेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज किसी परियोजना में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद सिद्ध हो सकती हैं। आज काफी खुश नजर आ सकते हैं। आप को राजनीति में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है लेकिन अपनी सफलता को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त न हों और थोड़ा सचेत रहें क्योंकि आपके कुछ अपने ही आपको धोखा दे सकते हैं। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

प्रॉपर्टी में निवेश फायदेमंद होगा। व्यावसायिक गतिविधियां सफल होंगी। आपको किसी भी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि उनके ऊपर कुछ झूठे आरोप लग सकते हैं। आकस्मिक धनलाभ होने की संभावना रहेगी। कारोबार अच्छा चलेगा, कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। सृजनात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी। आपको किसी बाहर रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना मिल सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज का दिन शुभ रहेगा। पेशेवर जीवन में परिस्थितियां आपकी इच्छा के अनुसार होंगी। आपके व्यापार के कुछ कार्य लंबे समय से रुके हुए हैं, तो वह आज पूरे हो सकते हैं। आज आप को अनुकूल और लाभदायक परिणाम प्राप्त होंगे। किसी दोस्त या साथी के माध्यम से आय के अतिरिक्त स्रोत मिलने की संभावना है। मित्रों से किया वादा पूरा करना आज आसान रहेगा। कोई दुखपूर्ण समाचार मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप अपने व्यवहार में एक निश्चित बदलाव लाने की कोशिश करेंगे। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आपको और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कोई बढ़िया अवसर लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सहकर्मियों और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। संयम और साहस का दामन थामे रखें।

आपने Rashifal 13 August 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 13 August 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 13 August 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
?>