राशिफल

Rashifal 5 August: इन 6 राशियों के लिए आर्थिक दृष्टि से बहुत लाभकारी रहेगा यह दिन, पढ़ें राशिफल

हम आपको शनिवार 5 अगस्त का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 5 August 2023

shani dev

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

सहकर्मी आपके कार्यों को आसान बनाने और आपकी सहायता करने के लिए आगे आयेंगें। जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में ऐसा कोई काम न करें जिससे आपकी मुश्किलें और बढ़ जाए। व्यापार से जुड़े जातकों को लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। वैवाहिक जीवन में आपसी रिश्ते में मधुरता रहने वाली है। लाइफ पार्टनर को यह बताने में कामयाब रहेंगे कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। मित्रों की सलाह महत्वपूर्ण रहेगी। लोगों के द्वारा आपके स्वभाव का गलत फायदा उठाने की कोशिश की जा सकती है। जब भी आप किसी व्यक्ति की मदद करने की इच्छा रखते हैं, उनकी जरूरत को ठीक से जरूर समझें। परिवार में भी हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। व्‍यापारियों को धन लाभ होगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। आपकी आमदनी में लगातार बढ़ोतरी होगी। दुकान पर ज्यादा बिक्री होने का योग बन रहा है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपके सारे काम सरलता से होते जाएंगे। मानसिक शान्ति तो रहेगी परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। अपने विचारों को अन्य लोगों के सामने रखते समय उनके विचारों को समझने की कोशिश करें। पैसों से संबंधित निर्णय लेते समय हर एक व्यक्ति के साथ चर्चा करनी जरूरी है। आपके ज्यादातर काम जो अधूरे थे आज वो पूरे होने के चांस है। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। आपके जीवनसाथी के साथ झगड़ा आपको तनाव दे सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज घर में कुछ मरम्मत या सजावट कर सकते हैं। निवेश के योग बन रहे हैं। परिवार के किसी व्यक्ति की गलती की वजह से आपको मानसिक तकलीफ हो सकती है। लोगों के साथ के बदल रहे संबंधों के कारण चिंतित महसूस होगा। घरेलू कार्यों को बेहतर दिशा देने के साथ-साथ परिवार में एक दूसरे का ख्याल रखना भी आवश्यक है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके आसपास चहल-पहल रहेगी। आज आप डिसीजन लेने में खुद को थोड़ा परेशान महसूस करेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। कोई इच्छा जिसका सपना आप लंबे समय से देख रहे हैं वो पूरी हो सकती है। मीडिया से जुड़े लोगों को आज कुछ बढ़िया खबरें मिलेंगी। कामकाज के सिलसिले में यदि आपको किसी की यात्रा पर जाने का मौका मिले तो अवश्य जाएं, क्योंकि वह आपके लिए कोई लाभ का सौदा लेकर आएगी। खराब भाषा का इस्तेमाल करने की वजह से कुटुम्बीजनों में परेशानी हो सकती है। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

पूंजी निवेश फिलहाल टाल दें। सामान्य लाभ होगा। कारोबार में रूका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा। विद्यार्थी अपनी कमजोर विषयों पर अत्यधिक मेहनत करेंगे और सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे। नया दिन अचानक बदलाव या घटनाओं भरा हो सकता है। आप अपनी बात दूसरे लोगों के सामने स्पष्ट रूप से कह पायेंगे। कोई काम करने के लिए आप पर दबाव भी बनाया जा सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े कामों में आपकी जीत हो सकती है।

shani dev pravesh in swarashi

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का योग बन रहा है। मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपको किसी व्यक्ति को धन उधार देने से बचना होगा,नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपको अपने जीवनसाथी से जुड़ी कोई ऐसी बात पता चल सकती है, जिसे आप कभी नहीं जानना चाहते थे। सहयोगी नाराज हो सकते हैं। आज कई दिनों से रूके हुए काम में सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

वृश्चिक राशि वाले व्यय पर नियंत्रण रखें वरना परेशानी में पड़ सकते हैं। आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा नहीं करना है, नहीं तो वह उनके साथ विश्वासघात कर सकता है। आप किसी नये काम की शुरूआत कर सकते हैं। खर्चा करने के मामलों में मन पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। सेहत अच्छी रहेगी।सेहत अच्छी रहेगी। छोटी कारोबारी यात्रा हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको घरेलू मुद्दों पर गौर करने की जरूरत हो सकती है। आर्थिक स्थितियां अनुकूल रहेंगी। आस पड़ोस में चल रहे वाद विवाद में आपको बोलने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके ऊपर आ सकता है। आपके कुछ खर्चे ऐसे होंगे, जिन्हें आपको मजबूरी में करना पड़ेगा। मन में उत्साह भर उठेगा। किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिलेगा। शांति और धैर्य से कार्य निपटाने की कोशिश करें। भावुकता को अपने ऊपर हावी ना होने दें। वाणी पर नियंत्रण रखें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

धन प्राप्ति के लिए किसी नए कार्य का शुभारंभ किया जा सकता है। नौकरी कर रहे लोग यदि आज किसी छोटे-मोटे पार्ट टाइम काम में हाथ आजमाने की सोच रहे हैं, तो वह उसके लिए समय निकाल पाएंगे। आप अपने प्रिय के रवैये के प्रति काफ़ी संवेदनशील रहेंगे। कामकाज के साथ आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आपका पॉजीटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित कर देगा। दोस्तों से मदद मिल सकती है। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों द्वारा आपके कार्य की सराहना की जाएगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज वाद-विवाद की संभावना है। जीवनसाथी के साथ अपना व्यवहार ठीक रखने का प्रयास करें। बेवजह की बातों को लेकर कहासुनी से बचें। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको सिर दर्द और अनिद्रा जैसी समस्याएं हो सकती है। आज धन के व्यय को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। स्किन रोग से परेशानी हो सकती है। आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें। कपड़ों के प्रति रुचि बढ़ेगी। व्यवसाय में निवेश के लिए आज का दिन शुभ है। इस समय अपने कर्म पर भरोसा ज्यादा करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपका साथी आपके किसी काम की वजह से बहुत झुंझलाहट महसूस करेगा। पैसों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। घरेलू खर्चे बढ़ सकते हैं। आपको अपना बजट संतुलित रखने की जरूरत है। सेहत में सुधार आ सकता है। आपको एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार मिल सकता है। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। रोजगार संबंधी समस्या हल होगी। आपके भीतर की रचनात्मकता और उत्साह से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

आपने Rashifal 5 August 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 5 August 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 5 August 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
?>