राशिफल

Rashifal 29 July: आज कुछ अमंगल होने के बन रहे है योग, पाँच राशियों की आर्थिक स्थिति रहेगी खराब

हम आपको शनिवार 29 जुलाई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 29 July 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज क्रोध में गलत शब्दों का प्रयोग ना करें। दूसरों के ऊपर आज भरोसा न करें। भावुकता आप पर छाई रहेगी। घर में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन मध्यम रहेगा। भूमि-भवन या फिर रुपये-पैसे से जुड़ा कोई मामला आज टाल दें। कारोबार में नई तकनीक से लाभ होगा। कार्य की अधिकता से तनाव रहेगा। आपके काम में दोस्तों की मदद मिलेगी जो आपके लिए अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आपके कामों को असफल करने के शत्रु पक्ष के प्रयास असफल रहेंगे। भाग्य से सारे कार्य सम्पन्न होने का प्रबल योग बन रहा है। इच्छाओं के पूर्ण होने का समय चल रहा है। आज आपकी ज़िंदगी में कोई नया आने वाला है। कार्यस्थल पर सब की निगाहें आपकी ओर होगी। रुपए पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। रचनात्मक कार्यो में मन लगाएं। आप पुराने और गुजरे हुए दिनों की याद सतायेगी। कुछ पुरानी गलतियों को सुधारने की भी कोशिश करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मिथुन राशि के जातकों को पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। आपका मन परेशान रहेगा, लेकिन धन की आवक बढ़ेगी। आपकी आय के नवीन मार्ग बनेंगे। आपको प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा। आज के दिन अत्यधिक क्रोध ना करें। बच्चें आपको गर्व करने की वजह देंगे। प्रेम संबंध को लेकर स्थितियाँ प्रतिकूल रहने वाली हैं। एकाग्र होकर अपने कार्य क्षेत्र में लगे सफलता मिलने का योग बन रहा है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियाँ अच्छा मौक़ा साबित होंगी। आय में बढ़ोतरी होने से आपकी आर्थिक स्थिति संभल जाएगी। आप अपने जीवनसाथी को कोई गिफ्ट देने का वादा कर सकते हैं। किसी काम को लेकर उलझन की स्थिति है तो आज उसमे परिवार का सहयोग मिलेगा। करियर में आपकी बेहतरी सुनिश्चित होगी। आकस्मिक कार्य आने से निर्धारित योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफल होगा। अपने जुनून पर काबू रखें, नहीं तो यह आपके प्रेम संबंधों को संकट में डाल सकता है। दूसरे लोग आपकी योजना से काफी प्रभावित होंगे। साहित्य के क्षेत्र में आपकी रूचि बढ़ेगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इनकम और खर्चो के मामलों पर आपको ध्यान देना होगा। सफलता के लिए धैर्य जरूरी है। ऐसी गतिविधियों में लिप्त हों जो रोमांचक हों और आपको सुकून दें। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आप किसी अपरिचित व्यक्ति पर भरोसा न करें। गुप्त शत्रु षड्यंंत्र करेगा। ऐसा लगता है कि प्रेमी आज आपके ऊपर खास ध्यान देंगे। सिंगर्स के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। अधूरी योजनाओं को पूरा करने का सही समय है, आपके सहयोगी आपका सहयोग कर सकते हैं। काम करने में आज आपका सोशल नेटवर्क मजबूत बनेगा। आपसी खुशी के क्षणों का आनन्द उठाने के लिए तैयार रहें। एक दूसरे के मददगार बनें। आर्थिक सुधार निश्चित है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपका दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। आपकी आमदनी बढ़ सकती है। साथ ही आपको पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। आज आप अपनी अभी तक की सभी सफलताओं के बारे में सोचेंगे। लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय है। सकारात्मक रहें और अपने लिए भी समय निकालें। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप जो किताब पढ़ेंगे उससे आपको ज्ञान मिलेगा। आपकी बुद्धिमानी और कार्य के प्रति निष्ठा की अधिकारी वर्ग प्रशंसा करेंगे। आज किए गए छोटे छोटे निवेश भविष्य के लिए लाभकारी साबित होंगे। प्राइवेट नौकरी पेशा लोगों को तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। लोगों के प्रति आपका व्यवहार दोस्ताना रहेगा। अगर आप साझेदारी में व्यवसाय करते हैं तो आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें। पिछले निवेश से भी आपको फायदा हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपका सही रवैया गलत रवैये को हराने में कामयाब रहेगा। आप अपने व्यवसाय में मंदी आने के कारण थोड़ा परेशान तो रहेंगे, लेकिन आप अपने दैनिक खर्च आसानी से निकाल पाएंगे। ऑफिस के काम को पूरा करने में आप पूरी तरह से सक्षम होंगे। साथ ही अधिकारी आपके कामों से संतुष्ट होंगे। अपने भाई-बहनों के साथ संबंधो में मिठास बनी रहेगी। कीमती सामानों की भी सुरक्षा करनी होगी, चोरी होने की संभावना दिख रही है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

मकर राशि वाले अपनी वित्तीय प्राथमिकताएं तय करें और फिर उसी के अनुसार अपना बजट तय करें। आपका वाहन अचानक से खराब हो सकता है, जिससे धन खर्च हो सकता है। लव लाइफ में आपकी ईगो बीच में आएगी और इस वजह से एक दूसरे को समझने में प्रॉब्लम होगी। आपको सट्टा और जुए में शामिल होने से बचना चाहिए। कोई नया ऑफर भी मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन बढ़िया है। पढ़ाई में मन लगेगा और उपलब्धि मिल सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप व्‍यर्थ के व‍िवादों से बचने का प्रयास करें। आपको घर के सदस्यों को लेकर अपनी समस्त ज़िम्मेदारियों को पूरा करने का प्रयास करने की जरूरत है। नकारात्मक प्रवृति के कुछ लोग आपका नुकसान करने की कोशिश करेंगे परंतु चिंता न करें, आपके ऊपर कोई असर नहीं होगा। कई दिनों से लंबित कार्य पूर्ण होगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों के लिए व‍िदेश जा सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

धन-धान्य अचल संपत्ति प्राप्ति के लिहाज से अच्छा और उन्नति दायक दिन है। आज अधिकतर समय पठन-पाठन में लेखन में व्यतीत होगा। कोई महत्वपूर्ण काम समय पर पूरा हो जाने से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आपकी मेहनत और काम के प्रति लगन आज सफलता का नया आयाम दिलवा सकती है। आपकी उत्सुकता भी चरम पर हो सकती है। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी व्यतीत करें।

आपने Rashifal 29 July 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 29 July 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 29 July 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button