राशिफल

Rashifal 28 July: मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से 4 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, दिन शुभ फलदायक रहेगा

हम आपको शुक्रवार 28 जुलाई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 28 July 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

मेष राशि वाले भविष्य के लिए कोई खास निर्णय ले सकते हैं जो आगे चलकर कारगर साबित होगा। आर्थिक लाभ की स्थितियां मजबूत हो सकती है। मन में असंतोष की भावना बनी रहेगी। मित्रों से मेलजोल करने का मौका मिलेगा, फिर भी मन में एक खालीपन सा महसूस हो सकता है। सगे-संबंधियों तथा रिश्तेदारों से भी सहयोग प्राप्त हो सकता है। आज किसी भी काम में आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। आप अपनी संतान की सफलता से प्रसन्न होंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप दूसरों के घरेलू मामले में दखल अंदाजी ना दें। बाहर का जंक-फूड खाने से आपको बचना चाहिए। रिश्तों के मामले में किस्मत साथ देगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुछ बातों को लेकर मन में परेशानी उत्पन्न हो सकती है। अपने आप में धीरज रखें और अपने मूड स्विंग को नियंत्रण में रखें। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। बिना सोचे समझे किसी काम की शुरुआत करने से कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अपने विरोधियों से जीत हासिल होगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मिथुन राशि वालों की प्रगति के मार्ग में आने वाली बाधाएं खत्म होंगी। नौकरी से जुड़े जातकों को जूनियर्स की मदद मिलने से वह अपना कार्य समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। धन के आगमन के रास्ते बनेंगे। किसी अच्छी कम्पनी से जॉब के लिये ऑफर आयेगा। अगर आप सिंगल हैं और किसी को मन ही मन चाहते हैं तो उनसे सीधे जाकर अपने दिल की बात कहें। सेहत आज फिट रहेगी। संतान आज आपकी किसी बात को नजरअंदाज करेगी, जिसके कारण आपको क्रोध आ सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपकी सोच में सकरात्मक बदलाव आयेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा लेकिन सामंजस्य में कमी होगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने जूनियर से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन पहले से बेहतर रहेगा। आपको किसी से ज्यादा उम्मीद लगाने से बचना चाहिए। बंदर को केला खिलाएं, आपकी सभी समस्याएं दूर होंगी। परिवार के लिए कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप को अपने जीवन में अपार सफलताएं मिलने के योग हैं। आपकी सर्वत्र प्रशंसा होगी। यदि आपसे कोई मदद मांगे, तो आपको अवश्य करनी होगी। आपको धन उधार लेने से बचना होगा, क्योंकि आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। नौकरी करने वालो के लिए उन्नति के अवसर हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले आपके पक्ष में रहेंगे। रचनात्मक कार्य से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेंगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज मन में सकारात्मक विचार बनाए रखना अच्छा होगा। इसका लाभ भी मिलेगा। माता-पिता के साथ आज आप ज्यादा समय बिता पाएंगे। आपको उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। अपनी फिटनेस को ध्यान में रखते हुए आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव कर सकते हैं। नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे। जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में अपनी प्रगति के बारे में विचार करेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपके प्रिय के बीच दरार पड़ सकती है, इसलिए गलतफहमी से बचें। किसी एक मुद्दे को लेकर आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। आज आपको नौकरी में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा किसी कार्य को शुरू करने में अभी भी आपको अधिक समय लग सकता है। व्यर्थ की चिंता छोड़ दें और अपने सपने पूरे करने में लग जाएं। आकस्मिक धन प्राप्त आज हो सकता है। पुराने विवादों से छुटकारा मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज कुछ काम ऐसे होंगे जो आने वाले दिनों में आपको लाभ देंगे। भोजन और स्वच्छता के विषय में आज बहुत सतर्क रहेंगे। शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ने के आसार है। जीवनसाथी के साथ आपका बड़ा झगड़ा हो सकता है। आपके बीच की कड़वाहट घर का माहौल खराब कर सकती है। कोई दोस्त आपको नया आहार या नयी व्यायाम पद्धति शुरू करने के लिए प्रेरित करेगा। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको शुभ समाचार मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में लिए गए निर्णय फायदेमंद साबित होंगे। प्रभावशाली लोगों के साथ संबंध स्थापित करेंगे। माता-पिता को सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बेवजह किसी बहस में न पड़े। क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापारिक दृष्टि से आज आप अधिक सतर्क व सावधान होकर निर्णय लें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस राशि के कला और साहित्य के लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज कुछ सुनहरे अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आपको अतिरिक्त धन कमाने का मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। आज बड़े फायदे का कोई काम या सौदा आपके सामने आ सकता है। प्रेम-प्रसंगों में नहीं उलझें। छात्रों को अपने करियर के प्रति कोई अच्छी खबर मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी, लेकिन दाम्पत्य जीवन में कुछ तनाव आ सकता है। कोई प्रतियोगी परीक्षा में सफल न होने से मायूसी का वातावरण बना रह सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी दिन बहुत अनुकूल नहीं है। इसलिए सोच-समझकर ही बाजार में पैसा लगायें। आपके काम के जीवन में चल रही एक बड़ी समस्या आखिरकार हल हो जाएगी, जिससे आपको बहुत राहत मिलेगी। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी जातक के लिए नयी-नयी चुनौती खड़ी कर सकते है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपका दिन शुभ फलदायक रहेगा। पुराने बिगड़े हुए रिश्तों में सुधार होगा। नए रिश्तों का आरंभ होने के आसार हैं। आपके काम में भी फोकस बढ़ेगा और काम की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। आज उनकी सलाह से आपका कोई बड़ा फायदा होने के आसार है। सेहत में सुधार आ सकता है। हालांकि आपको पर्याप्त आराम करने की सलाह दी जाती है। संतान के साथ थोड़े विवाद होने की संभावना बन रही है। पुरानी टेंशन खत्म हो जाएगी।

आपने Rashifal 28 July 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 28 July 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 28 July 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button