विशेष

रोते हुए 9 महीने का बच्चा छोड़ देश की सेवा के लिए जा रही BSF महिला जवान, रुला देगा ये Video

हमारे जीवन में मां का स्थान बहुत महत्वपूर्ण होता है। मां एक ऐसा शब्द है, जिसे दुनिया का हर बच्चा अपने मुंह से इस दुनिया में आने के बाद सबसे पहले लेता है। मां के बिना जीवन की उम्मीद नहीं की जा सकती। ऐसा कहा जाता है कि मां भले ही दुनिया का सबसे आसान शब्द है, मगर इस नाम में भगवान खुद वास करते हैं। मां अपने बच्चों की खुशी के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाती है।

बच्चे पर अगर कोई भी परेशानी आती है, तो मां कुछ भी करके उस परेशानी को दूर करके अपने बच्चे की रक्षा करती है। मां अपने बच्चों को खुद से एक पल के लिए भी दूर नहीं करती है। हमेशा अपने बच्चों की देखभाल करती है। वहीं सोशल मीडिया पर भी मां और बच्चों से जुड़े हुए वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो हर किसी को भावुक कर देते हैं और सबका दिल जीत लेते हैं।

इसी बीच सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देश की सेवा के लिए अपने 9 महीने के बच्चे को छोड़कर बीएसएफ की एक महिला सिपाही भावुक हो रही है। इस दौरान वह खुद को रोक नहीं पाती है और स्टेशन पर ही फूट-फूट कर रोने लगती है। इस वीडियो ने हर किसी की आंखें नम कर दी है।

बच्चे को स्टेशन पर छोड़ फूट-फूटकर रोई महिला जवान

हमारे सैनिक हमारे देश की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं। सैनिकों को कई महीनों तक अपने घर और परिवार से दूर रहना पड़ता है। सैनिकों को अपने परिवार वालों से मिलने के लिए कुछ दिन की ही छुट्टी मिलती है उसके बाद अपने परिवार को पीछे छोड़ कर फिर से देश की सेवा करने के अपने कर्तव्य पर लौटना पड़ता है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें भी यही दिखाया गया है कि बीएसएफ की एक महिला सिपाही अपने घर आई थी और ट्रेन से वापस ड्यूटी पर लौट रही थी।

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब महिला जवान ट्रेन में चढ़ती है, तो उसका बच्चा उसकी गोद में रोता रहता है। वहीं महिला जवान भी काफी भावुक हो जाती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही ट्रेन प्लेटफार्म से छूटती है, उसका पति बच्चे को ले जाता है। महिला सिपाही की आंखों में आंसू होते हैं, वह जैसे तैसे अपनी आंखों से बहने वाले आंसुओं को कंट्रोल करने की कोशिश करती नजर आ रही है। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया की जनता काफी भावुक हो गई है।

वीडियो देख लोग हो गए भावुक

आपको बता दें कि यह वीडियो ट्वीटर पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को 82 हजार से भी ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा चुका है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद कई सारे लोगों ने कमेंट करते हुए अपनी अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा “इस दुनिया में सबसे बड़ी योद्धा मां होती है।” एक अन्य यूजर ने लिखा है “सलाम। ऐसा कोई तरीका नहीं है जिससे हम उनके बलिदानों का बदला चुका सकें। मैं ऐसे सभी बहादुर दिलों से प्रार्थना करता हूं जो अपना जीवन हमारे प्यारे भारत के लिए समर्पित करते हैं, वे हमेशा सुरक्षित, खुश और समृद्ध रहें। उन सभी को बहुत-बहुत सलाम। जय हिन्द!”

Back to top button