राशिफल

Rashifal 27 July: आज धन की देवी मां लक्ष्मी जी होगी मेहरबान, इन 3 राशि वालों को मिलेगी समृद्धि

हम आपको गुरुवार 27 जुलाई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 27 July 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपके पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। नौकरी में थोड़ा सा प्रयास तरक्की दिलाएगा। न्यायालय संबंधित परेशानियाँ तनाव दे सकती है। इसलिए सावधानी से कार्य करें और कार्यों को नई दिशा देने का प्रयास में निरन्तर लग रहें। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। दाम्पत्य संबंध में मधुरता बढ़ेगी। व्यवसाय में निवेश के लिए अच्छा समय है। राजनीति से जुड़े लोगों का पद बढ़ेगा, दिन शानदार रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप अपने दोस्तों के साथ कुछ यादगार पल बिता सकते हैं। आयात-निर्यात से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल है। कोई बड़ी कार्ययोजना को करने में जातक सफल हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। स्वास्थ्य के विषय में ध्यान रखें। मानसिक थकान आपको परेशान करेगी। बिजनेस और कार्यक्षेत्र से जुड़ी यात्राएं हो सकती हैं। अपनी नई कार्य योजना से कोई बड़ा कार्य कर सकते हैं या किसी बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज अगर आप जल्दबाजी में कोई निर्णय लेंगे तो आपको उसके लिए बाद में पछताना पड़ सकता है। आज आप किन्ही प्रस्तावों को स्वीकृति और योजनाओं से संबंधित भुगतान प्राप्त करने के बाद अपने व्यापार को आगे बढ़ाएंगे। यदि आप आर्थिक लाभ के लिए कोई कार्य व्यवसाय कर रहे हैं तो उसमें आपको अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। जीवनसाथी का भी सहयोग रहेगा और परिवार में खुशी रहेगी। ससुराल के लोगों से मिलने जा सकते हैं या वहां की कोई पार्टी अटेंड कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कर्क राशि वालों का वैवाहिक जीवन बेहतर रहेगा। आज का दिन परिवार के साथ आराम और मौज मस्ती में व्यतीत होगा। प्रॉपर्टी के लेनदेन संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी। आप कागजी काम निपटाने पर भी ध्यान दें। आज आपका भाग्य अहम भूमिका निभाएगा। आप जीवन के हर क्षेत्र में प्रगति की ओर बढ़ते रहेंगे। अगर आप ज्यादा खुले दिल से पैसे खर्च करेंगे तो भविष्य में बड़ी समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आय बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी। परिवार और लव रिलेशन के मामले में संयमित व्यवहार रखना होगा नहीं तो कहासुनी हो सकती है। आज इस राशि के लोगों को खानपान में भी संयम रखना चाहिए। भौतिक सुख-साधन आसानी से जुटा लेंगे। काम में मन नहीं लगने से परेशानी बढ़ सकती है। सेहत के मामले में दिन अच्छा है। किसी पैतृक संपत्ति को लेकर भाइयों के साथ कुछ वाद विवाद होने की संभावना लग रही हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा मिलने के आसार है। आप नया काम करने की सोच सकते हैं, जो आपको आगे धन लाभ के अवसर देंगे। स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें पेट से संबंधित रोग बढ़ सकते हैं। खान पान पर कंट्रोल करें। सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आजकल दिन बेहतर अवसर लेकर आएगा। आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। संघर्षों एवं कठिनाईयों के साथ जातक कार्यों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपका कोई काम जो काफी वक्त से अधूरा पड़ा है वो पूर्ण हो सकता है। आज आपको परिवार में कोई शुभ समाचार मिलने की भी संभावना है। कुछ लोगों को चिकित्सा पर धन खर्च करना पड़ सकता है। पार्टनर आपकी हर बात समझने की कोशिश करेगा। किसी काम में वो आपकी सलाह भी ले सकते हैं। आप अपने काम के प्रति एकाग्र चित्त नहीं हो पाएंगे। इसलिए लापरवाही करने की बजाय काम को स्थगित ठीक करना उचित है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

वृश्चिक राशि वालों को रोजमर्रा के कामों में फायदा हो सकता है। प्रॉपर्टी के काम भी पूरे हो सकते हैं। खराब स्वास्थ्य के कारण आपके दिन भर की योजनाओं में बाधा आ सकती है। बेहतर होगा काम के साथ-साथ आप अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। लापरवाही मुश्किलें बढ़ा सकती है। आज व्यवसाय में वृद्धि देखने को मिलेगी। आप बुद्धि से अपने काम पूरे करवा सकते हैं। आपकी उत्सुकता भी चरम पर हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आज आपको अधिक समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज खर्चों की अधिकता रहेंगी किंतु आकस्मिक धन लाभ भी होगा। कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे प्रतिष्ठा प्रभावित हो। कार्यक्षेत्र में हैं आपकी कुशलता के चलते सभी कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण होंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापारिक मामलों से छोटी मोटी यात्रा करनी पड़ सकती है जो फायदेमंद रहेंगी। किसी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचाना चाहिए। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। परिवार के खिलाफ जा सकते हैं। किसी समाज सेवी संस्था में आप का विशेष योगदान रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन आपके लिए मजेदार हो सकता है, लेकिन आपको अपनी जेब का ख्याल रखने की भी आवश्यकता है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में बॉस की ओर से कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। आपको अपने प्रदर्शन में सुधार लाने की आवश्यकता है। व्यापारियों को मिले-जुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। सबको भरोसे में लेकर ही किसी कार्य को करने का प्रयत्न करना आपके लिए इस समय बेहतर रहेगा। आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको जल्दबाजी में कुछ फैसले लेने पड़ेंगे। संचित धन का उपयोग सतर्कता पूर्वक करें। व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन बेहतर है‌। आय के नए स्रोत बनेंगे। धन लाभ होगा। टेक्निकल क्षेत्र से जुड़ेलोगों को विशेष सफलता प्राप्त होगी आज का दिन शानदार रहेगा। अपने आहार का ध्यान रखें और इस बात को सुनिश्चित करें कि आपके रक्तचाप का स्तर सामान्य रहे। आपकी इगो व गुस्से की वजह से माहौल थोड़ा अस्त-व्यस्त हो सकता है, इस बात का ध्यान रखें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज असहजता आपकी मानसिक शांति में बाधा पैदा कर सकती है। आपको बड़ी सफलता भी मिल सकती है। यदि आप विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आपको और कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। जल्द ही आपके लिए नए रास्ते खुल सकते हैं। आपको वित्तीय लाभ प्राप्त होने की संभावना है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धार्मिक यात्रा का भी योग बन सकता है। जूनियर आपकी तरक्की देखकर परेशान होंगे और आपसे कुछ सीखने की कोशिश करेंगे।

आपने Rashifal 27 July 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 27 July 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 27 July 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button