राशिफल

Rashifal 22 July: शनिदेव की कृपा से चार राशियों पर होगी पैसों की बारिश, शनि का रहेगा शुभ प्रभाव

हम आपको शनिवार 22 जुलाई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 22 July 2023

मेष राशि (Aries)

आज का दिन प्रेम और धन के मामले में बहुत ही भाग्यशाली है। अपनों के लिए कोई समझौता कर सकते हैं। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। पुराने परिचितों से मुलाकात होगी। बेरोजगार लोगो को रोजगार मिल सकता है। अपने कौशल और साहस के बल पर कार्य बाधाओं को हल कर लेंगे। आज किसी सूचना से उत्साहित होंगे। नौकरी ने नए अवसर प्राप्त होने की संभावना है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। नौकरीपेशा लोगों की दफ्तर में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों को वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। नकारात्मकता आपको आगे नहीं बढ़ने दें रही। बिगड़े संबंध पूरी तरह से ठीक हो पाना अभी संभव नहीं है, धैर्य रखें। सौम्यता बनी रहेगी। आनन्द की प्राप्ति होगी। व्यापार में भरपूर फायदा होने वाला है। आपकी इच्छा शक्ति बढ़ती हुई नजर आ रही है और इच्छा शक्ति के जरिए ही परिस्थिति आप अपने पक्ष में कर पाएंगे। करियर में उन्नति के अच्छे रास्ते खुल सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini)

आज का दिन बढ़िया प्रदर्शन और ख़ास कामों के लिए है। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं, इससे आपके मन शांत रहेगा। यदि पहले आपने किसी को धन उधार दिया था, तो आज वह वापस मिल सकता है। आज जीवनसाथी से आपका कुछ विवाद हो सकता है। उनका व्यवहार थोड़ा रहस्मयी और चिड़चिड़ा भी रहेगा। पढ़ाई के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। आर्थिक रूप से कोई फैसला लेने से पहले माता पिता से राय लेना न भूलें।

कर्क राशि (Cancer)

आज आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। कई काम एक साथ हाथ में आने से आपकी व्यग्रता बढ़ेगी और जिसके कारण आपका स्वभाव भी चिड़चिड़ा रहेगा। आज बड़े-बुजुर्गों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। आप व्यक्तित्व के नकारात्मक पहलुओं पर काम करेंगे तो भविष्य उज्ज्वल बन सकता है। किसी से बात करत समय आपका विनम्र स्वभाव उसको प्रभावित कर सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कामयाबी मिलेगी।

सिंह राशि (Leo)

आज किसी से वाद विवाद हो सकता है लेकिन इसमें न उलझे। रीति-रिवाजों को लेकर जीवन साथी से व्यर्थ में तनाव होने की आशंका है। आज आप आर्थिक रूप से परेशान रह सकते हैं। मन में बेचैनी का अनुभव करेंगे। आर्थिक योजनाओं पर पूंजी निवेश सोच समझकर करें,अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है। अगर आज कुछ नया काम शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो बेहिचक करें, सफलता जरूर मिलेगी। उधार के लेन देन से बचें।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वाले कामकाज के प्रति ईमानदारी बरतें नहीं तो नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों को एकाग्र होकर अपनी पढ़ाई में जुटना होगा, तभी वह सफलता की सीढ़ी चढ़ सकेंगे। आपको किसी भी निर्णय को भावुकता में नहीं लेना है। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय सफलता वाला है। आपके कार्य का प्रशंसा होगी। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकता है। कोई भी काम करने से पहले उसकी रूपरेखा जरूर बना लें। अपने आप पर विश्वास रखें।

shani dev

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज जरूरी कामों की योजना बन सकती है। आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी। आप अपने माता पिता के साथ कुछ समय अकेले मे व्यतीत करेंगे और किसी जरूरी काम पर बातचीत कर सकते हैं। गाय को रोटी खिलाएं, आपकी मेहनत रंग लायेगी। किसी भी तरह का कोई नया खर्चा न करें तो ही अच्छा है। रुका हुआ काम अगर फिर से शुरू करेंगे, तो फायदा हो सकता है। घर के किसी काम को लेकर आप कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज आप महसूस करेंगे कि जीवन में सब कुछ सुचारू रूप से नहीं चल रहा है और हर कार्य योजना के विपरीत हो रहा है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का अंत होगा स्वास्थ्य में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में वरीष्ठ अधिकारियों का प्रोत्साहन मिलेगा मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आपको कुछ मामलों में दिन लाभ दिलाने वाला रहेगा, लेकिन आपकी लापरवाही किसी बड़ी मुसीबत को दावत दे सकती है। पैसों से जुड़ी कोई समस्या भी हो सकती है। सावधानी रखनी होगी।

धनु राशि (Sagittarius)

आज व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। महत्वपूर्ण कार्यों में मन नहीं लगने से कार्यों में असफलता की स्थिति सम्भावित है। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में रहेंगे, जिसकी वजह से मानसिक उलझन रहेगी। काम-काज में लाभदायक स्थिति बनेगी। वैवाहिक जीवन को लेकर स्थितियाँ अनुकूल रहने वाले हैं। जीवनसाथी से बेहतर संबंध होने की भी संभावना है। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। आय के नवीन स्रोत बनेंगे।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वाले सुबह के समय जल्दी उठें। उगते हुए सूर्य के दर्शन करें। पराक्रम में वृद्धि होगी। कारोबार में आपको उम्मीद से अधिक फायदा हो सकता है। राजनीति या सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों के साथ मेलजोल बढ़ेगा और उनके साथ बैठकों में भी भाग लेंगे। कार्यक्षेत्र में सम्मान के साथ नई जिम्मेदारी भी मिलेगी। रुका धन वापस मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज आपके निजी सम्बंधो में मधुरता आएगी तथा वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार में आपको सदस्यों में आपसी तालमेल बनाए रखने के लिए वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो कोई आपकी बातों से नाराज हो सकता है। किसी काम में सफलता न मिलने से निराशा की संभावना है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। आपको आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिल सकती है। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces)

नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहन से आपका उत्साह बढ़ेगा। मित्र या परिवार के लोगों के साथ यात्रा पर जाने का विचार बनाएंगे, एक दूसरे के साथ अच्छा समय भी व्यतीत होगा। पिता का सुख मिलेगा। अधिक खर्चे से मन थोड़ा तनाव में रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। भरपूर प्रयास करें। आज आपको अपने क्रोध पर संयम बरतने की जरूरत है, नहीं तो आप बेवजह के विवादों में फंस सकते हैं।

आपने Rashifal 22 July 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 22 July 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 22 July 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button