राशिफल

Rashifal 5 July: गणेश जी की कृपा से इन 5 राशि वालों के लिए धन की आवक बढ़ेगी, उपहार मिलेंगे

हम आपको बुधवार 5 जुलाई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 5 July 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज पिता की तरफ से लाभ होगा। आज आप कोई ऐसा काम करेंगे, जिससे आपकी तारीफ होगी। राजनीतिक लोगों के साथ संबंध आपके लिए नई उपलब्धियों वाले रहेंगे। इन संबंधों का भरपूर फायदा उठाना आना चाहिए। किसी नए ऑफर के लिए आप तैयार रहेंगे। पुराने समय में किए गए धन निवेश से आपको दुगना लाभ मिल सकता है। आप समझौता और विनम्रता से जटिल मामलों को सुलझा सकते हैं। रूटीन काम से धन की प्राप्ति हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

वृषभ राशि वाले दूसरों के सामने या परिवार के सामने अपने संबंधों को ज्यादा जताने की कोशिश न करें। अपनी गतिविधियों को दूसरों के समक्ष बयान ना करें। वरना कोई व्यक्ति इसका फायदा उठा सकता है। किसी भी विपरीत परिस्थितियों में भी विचलित न हो अन्यथा परेशानी ज्यादा बढ़ सकती हैं। आज नौकरी और व्यापार में जल्दबाजी न करें। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी बड़ी परेशानियां भी खत्म हो सकती हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। मनोरंजन का मूड हो तो मूवी या संगीत सुन सकते हैं। पिछले कुछ समय से चल रहे कार्य संपन्न होंगे और अपना समय आराम और कलात्मक संबंधी कार्यों में व्यतीत करेंगे। नजदीकी संबंधों में खटास आने की आशंका है। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेंगी। जिनका थोक बिक्री का व्यवसाय है, उनके कार्य सामान्य रूप से गतिमान रहेंगे। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज दिनभर उत्साह और कॉन्फिडेंस रहेगा। आप कुछ समय मनोरंजन में भी बितायेंगे। आपकी सेहत में उतार चढ़ाव हो सकता है। मित्रों के साथ घूमने-फिरने में मनोरंजन संबंधी कार्य में भी समय व्यतीत होगा। घर में कोई मांगलिक कार्य संबंधी योजना भी बनेगी। स्वजन और मित्रों के साथ अनबन होगी। क्रोध करने और गुस्से में आकर बोलने की आपकी आदत किसी को प्रिय बुरी लग सकती है। विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में सीनियर्स की मदद लेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपके करियर को नई दिशा मिल सकती है। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। जमीन जायदाद से जुड़े मामले उलझ सकते हैं । व्यापारिक गतिविधि या सामान्य रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। स्वजनों पर आपत्तिजनक प्रसंग आ सकता हैं। दिमाग में कई नए क्रिएटिव आईडिया आएंगे, जिससे आपको लाभ होगा। आप किसी कारण से लम्बी यात्रा कर सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज पैसों से जुड़ा कोई बड़ा फायदा हो सकता है। प्रोफेशनल जीवन के साथ साथ व्यक्तिगत जीवन पर विशेष ध्यान देंगे। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी सहकर्मियों के प्रशंसा के पात्र बनेंगे। समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति आपकी खासियत को पहचान सकता है, जिनसे आगे आपको मदद मिलती रहेगी। परिवार में हंसी-खुशी और खुशहाली का वातावरण रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में दबदबा कायम रहेगा।

ganesh

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज का दिन आप कुछ नया सीखेंगे। आपका पढ़ने में मन लगेगा। आज आप अपने आत्मविश्वास के स्तर में वृद्धि देखेंगे। आपको सलाह है कि फिलहाल, अपना समय लक्ष्यों को पूरा करने पर ध्यान दें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। नयी साझेदारी या नए उद्यम में प्रवेश करने के लिए अच्छा समय है जो भविष्य में अति लाभदायक साबित होगा। घर की समस्याओं को आपसी सामंजस्य से सुलझाने से समस्याएं जल्दी काबू में भी आ जाएंगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

किसी करीबी व्यक्ति के सहयोग से आपका काम बन सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नया करने का अवसर मिल सकता है। अपने ज्ञान और बुद्धि से दूसरों को प्रभावित करेंगे। विदेश यात्रा पर जाने का मन बना सकते हैं। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले आपके पक्ष में होंगे। भूमि, भवन खरीदने का विचार बन सकता है। जरूरी चीजों पर धन खर्च होगा। आपके वैवाहिक जीवन के लिहाज से दिन काफी महत्वपूर्ण साबित होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

परिवार और संतानों के मामले में आज आपको आनंद और संतोष की भावना का अनुभव होगा। आज दौड़ भाग और मेहनत अधिक रहने वाली है। काम की सफलता से आपकी थकान दूर हो जाएगी। आज आप कुछ ऐसा काम करने में अपने समय दें जो करना आपको पसंद हो। आपकी काम क्षमता में वृद्धि होगी एवं आप स्वयं के बहुत से कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे। अपने क्रोध व जिद पर काबू रखना अति आवश्यक है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज माता-पिता के आशीर्वाद से हर तरह के सुख सुविधा प्राप्त हो सकेंगी तथा घर परिवार में सबके साथ सामंजस्य रहेगा। छोटी-छोटी बातों को मुद्दा न बनाएं। व्यवसाय में पिछले कार्य को निपटाने के लिए भी समय उत्तम रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों को पूरा रखेंगे। आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे। आज आपके उत्साह में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज किसी दूर के रिश्तेदार के यहाँ से अचानक आया कोई संदेश आपके पूरे परिवार के लिए रोमांचक रहेगा। आज आपके संबंध अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ मजबूत होंगे। संपत्ति संबंधी कार्यों में आपको थोड़ा कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। अपने आपको समझने का प्रयास करेंगे तो जीवन में कई परेशानियों का हल मिल जाएगा। प्रेम प्रसंगों में पड़कर अपना समय नष्ट ना करें। ईश्वर की कृपा से बिगड़ते काम बनेगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

मीन राशि वाले रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। कुछ मामले उलझ भी सकते हैं। परिवार में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक निजात मिलती दिख रही है। आपको संतान के भविष्य से संबंधित कुछ निवेश के लिए जीवनसाथी से बातचीत करनी होगी। दूसरों की मदद करते-करते खुद थकावट महसूस करेंगे। शारीरिक रूप से अशक्त होने और आलस्य के कारण कार्य में उत्साह नहीं रहेगा। आज आपकी कोई खोई चीज़ मिल सकती है।

आपने Rashifal 5 July 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 5 July 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 5 July 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
?>