राशिफल

मासिक राशिफल जुलाई: इस माह 5 राशियों की जीविका के क्षेत्र में होगी प्रगति, खुशियों से भरेगी झोली

बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा कि जुलाई का महीना हमारे लिए कैसा रहेगा? आज हम आपको जुलाई महीने का राशिफल बताने जा रहे हैं। न्यूजट्रेंड़ के इस मासिक राशिफल में आप अपनी राशि के अनुसार जान सकेंगे की आने वाला महीना आपके प्यार, करियर तथा सेहत के लिहाज से कैसा रहने वाला है। इस मासिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक महीने की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें Rashifal July 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस माह पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जातक अपनी सूझ-बूझ से घर परिवार को अधिक ऊँचाई पर ले जाने में सफल हो सकता है। ईष्ट मित्रों का सहयोग मिल सकता है। अपने से बड़े लोगों के मार्गदर्शन से आप प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेंगे। सामाजिक कामों में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपनी वाणी में विनम्रता रखें, अन्यथा तीखापन आपको नुकसान पहुंचाएगा। कुछ दूर सगे संबधियों के यहाँ आना जाना भी हो सकता है l

प्यार के विषय में : मैरिड-अनमैरिड दोनों की लव लाइफ में ताजगी रहेगी। सिंगल्स को साथी मिल सकता है।

करियर के विषय में : आपके कार्य क्षेत्र का समय उत्तम है l आप अपनी पहचान में निखार लायेंगे l

हेल्थ के विषय में : महीने के बीच में गले के कुछ संक्रमण और सिरदर्द की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस महीने आप अपने साहस एवं आत्मबल से सभी चुनौतियों पर विजय प्राप्त करने में सफल होंगे। ठेकेदारी एवं भवन निर्माण से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। अधिक परिश्रम के साथ लाभप्रद स्थितियाँ बन सकती ज़मीन-जायदाद में की गई इन्वेस्टमेंट से लाभ होगा। अच्छी तरह से छानबीन के बाद ही प्रॉपर्टी खरीदें। मास के अन्त में प्रयास, परिश्रम, विवेक का उपयोग सार्थक रहेगा। अनावश्यक खर्चों से बचें l

प्यार के विषय में : पति-पत्नी के बीच प्रेम बना रहेगा। बच्चों का खास ध्यान रखें।

करियर के विषय में : अगर आप नौकरी के क्षेत्र में है तो व्यर्थ ही किसी से पंगा न लेl

हेल्थ के विषय में : हल्का भोजन और मैडिटेशन लाइफस्टाइल में सुधार लाएगा। तरोताजा महसूस करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मिथुन राशि वाले जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें, नुकसान हो सकता है। दोस्तों के साथ लंबी आऊटिंग पर भी जा सकते हैं। मांगलिक कार्यों पर जमा पूंजी खर्च होने की संभावना है। इस महीने आप एक नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते है जो आपको भविष्य में अच्छा लाभ प्रदान करेगा। आर्थिक योग उत्तम बने हुए है। बच्चों को बेवजह गुस्सा आता दिखाई देगा। ऐसे में अपने स्वभाव में सकारात्मकता लाएं, नहीं तो बच्चों के साथ आपके संबंध प्रभावित हो सकते हैं।

प्यार के विषय में : आप चाहें तो पार्टनर के लिए कुछ स्पैशल करके लव लाइफ को एक बार फिर से जी सकते हैं।

करियर के विषय में : आप के लिए यह महीना विशेष फल दायक है l आपके मजबूत इरादें आपका काम आसान करेंगे।

हेल्थ के विषय में : इस महीने सेहत की स्थिति बेहतर रहने के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

शिक्षा जगत से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। कोई बड़ा प्रमोशन या कोई महत्वपूर्ण कार्योयोजना पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। लड़ाई झगड़े का प्रबल योग है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। न्यायालय संबंधित परेशानियाँ तनाव दे सकती है। इसलिए सावधानी से कार्य करें। असमंजस की स्थिति तथा अनावश्यक सोच आपके कार्य में व्यवधान उत्पन्न कर सकती है, इसलिए इस माह में आप अनावश्यक सोच में न पड़ें।

प्यार के विषय में : प्रेम और रोमांस के लिए तो समय अच्छा है लेकिन दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा।

करियर के विषय में : नौकरीपेशा और कारोबारियों को उन्नति के अवसर मिलेंगे।

हेल्थ के विषय में : इस महीने आपकी लाइफ हेल्दी और वेल्थी रहेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

रिश्ते में छोटे भाईयों से मनमुटाव की आशंका है, ऐसे में तालमेल बनाकर चलना अच्छा होगा। आपकी संतान आपके कार्यों में उत्तम रुप से सहयोग करेगी। शत्रु शांत रहेंगे। भाग्य सामान्य है। वाहन या किसी इलेक्ट्रॉनिक के सामान पर खर्च हो सकता है। शत्रुओं से सावधान रहें। व्यवसाय में आप नई तकनीकी को अमल में लाएंगे। वाद-विवाद से दूर रहें, अन्यथा कानूनी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

प्यार के विषय में : लव पार्टनर के साथ तनाव हो सकता है। प्रेम प्रसंगों के बारे में सोच-समझ कर फैसला लें।

करियर के विषय में : युवाओं को इस महीने नौकरी के ऑफर आएंगे।

हेल्थ के विषय में : सेहत का ध्यान रखें। छोटी बीमारी होने पर भी नजरअंदाज न करें। कोई भी तकलीफ होने पर डॉक्टर से मिलें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

मित्र व सहयोगी आपसे प्रसन्न रहेंगे। जिम्मेदारी से किए गए कामों का अच्छा परिणाम मिलेगा। जनता में आपकी छवि में निखार आएगा। क्रोध की मात्रा बढ़ सकती है। ‍इस महीने आप अपने परिवार और काम के बीच सही तालमेल बनाए रखने में सफल रहेंगे। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। धन आगमन के साधनों में बढ़ोतरी होगी। ऐसे कामों की योजना बनाना और काम निपटाने का भी समय है जिससे धन लाभ हो सकता है।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव आयेगा। जिससे जातक तनाव महसूस कर सकता है।

करियर के विषय में : यदि सराकारी सेवा में होगा तो प्रमोशन आदि का लाभ मिल सकता है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

हेल्थ के विषय में : आप तंदरुस्त रहेंगे लेकिन घर के बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। उनका खास ध्यान रखें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस महीने आपका मन थोड़ा चिंताग्रस्त रह सकता है। आध्यात्मिकता का आश्रय लेने से मन शांत होगा। आपको चाहिए कि आप हर शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनिदेव की पूजा अर्चना करें। बाहरी दिखावे के चक्कर में फालतू के पैसे खर्च करने से बचें। कार्यस्थल पर हालात और सामान्य रहेंगे। किसी जानकार या करीबी रिश्तेदार के साथ साझेदारी में कोई भी व्यवसाय करने से पहले उसके बारे में अपनी आंतरिक भावनाओं को अवश्य सुनें।

प्यार के विषय में : लव पार्टनर के साथ मीठी नोक-झोंक होगी लेकिन उसे सिरियसली न लें और उत्तेजित न हों।

करियर के विषय में : उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा।

हेल्थ के विषय में : जीवनशैली में सुधार लाएं। कसरत और योग को अपनाकर स्वस्थ रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

महीने के मध्य में आपको अच्छी खबर मिलेगी। आपके कामों की प्रशंसा होगी। विद्यार्थियों का मन भी पढ़ाई-लिखाई में लगेगा। गूढ़ से गूढ़ विषयों पर जातक अपनी तर्क पूर्ण विवेचना से हल करने में सफल हो सकता है। नौकरी में अधिकारी वर्ग से परेशानी आएगी। आप घर सम्बन्धित प्रत्येक कार्य में सफल रहेंगे। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। नए कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। काम पूरे हो जाने से मानसिक शांति प्राप्त होगी।

प्यार के विषय में : निराशा का भाव, प्रेम विषयों में आपकी रुचि में कमी कर सकता है।

करियर के विषय में : इस महीने करियर के क्षेत्र में मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे। आपको विदेश जाने का मौका मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : अपनी जीवनशैली का ध्यान रखें और अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

नए कारोबार प्रारंभ करने की रूपरेखा बनेगी। दूर-दराज की व्यावसायिक संस्थाओं से आपके करार पूरे होने की संभावनाएं बन रही है। इस महीने आपका समय मिलाजुला रहेगा। जहां एक तरफ मन उत्साहित रहेगा। कोई बड़ा कार्य करने के लिए निरन्तर प्रेरित होगा। वहीं विरोधियों एवं प्रतिस्पर्धियों के कारण चुनौतीपूर्ण स्थितियाँ बन सकती है। साझेदारी के समझौते करने के लिये भी यह समय अनुकुल है। अचल संपत्ति प्राप्त होगी।

प्यार के विषय में : प्रेमी के साथ आपका जो अविश्वास भाव बना हुआ था। वह अब दूर हो जायेगा।

करियर के विषय में : जॉब में प्रमोशन के चांस मिलेंगे। सोशल इवेंट में आप भाग लेंगे।

हेल्थ के विषय में : आप थोडा बीमार हो सकते है l खाने में थोड़ी सतर्कता बरतें l बाहर के खानो से थोड़ा सा परहेज करें l

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस महीने विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी चुनौती खड़ी कर सकते है इसलिए सावधानी बनायें रखें। आर्थिक स्थितियाँ भी बहुत अच्छी नहीं रहेगी। इसलिए अपने बजट के अनुसार ही खर्च करें। जमीन-जायदाद के मामले में थोड़ी परेशानी आ सकती है, बेहतर होगा निवेश सोच-समझ कर करें। कार्यक्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए वह अवधि काफी शुभ साबित होगी। आप अपने विचार मित्रों और रिश्तेदारों पर थोपते नजर आएंगे।

प्यार के विषय में : प्रेम विषयों के मध्य सभी बाधाएं दूर होकर, सुख की स्थितियां बनेगी।

करियर के विषय में : आपके बॉस आपके काम से खुश रहेंगे और आपको टारगेट पूरा करने में हेल्प करेंगे।

हेल्थ के विषय में : अच्छा स्वास्थ्य चाहते हैं तो खान-पान का विशेष ध्यान रखें। जंक फूड खाने से परहेज करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस माह आशा के विपरीत स्त्रोतों से लाभ प्राप्ति आपको हैरान करेगी। यदि अपनी कंपनी में प्रमोशन चाहते हैं तो पूरी टीम को साथ लेकर चलने के साथ ही बॉस से भी तालमेल बनाकर चलें। ऑटोमोबाइल का धंधा इस मास अच्छी कमाई दे सकता है। आप वित्त को लेकर गति बनाए रखने के लिए कम प्रयास के बाद भी अच्छा लाभ अर्जित करने में सक्षम होंगे। महीने के अन्त में शेयर बाजार में धन विनियोजन के शुभ योग बने हुए है।

प्यार के विषय में : बीवी या प्रेमिका से संबंध और अच्छी स्थिति में बने रहेंगे।

करियर के विषय में : बिज़नेस में नये प्रपोजल मिलेंगे जो आगे चलकर आपको बहुत फायदा देंगे।

हेल्थ के विषय में : छोटी-मोटी बीमारिया से शरीर तकलीफ में रहेगाl

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस महीने भागेदारी व्यावसायिक और आर्थिक स्थिति आपके लिए लाभप्रद रहेगी। परिवार के वाद-विवादों से दूरी बनाकर रखें। परिवार में सुख-समृद्धि के मुद्दों को सुलझाने के लिए अपने परिवार के साथ तालमेल बिठाएं। कोई नई साझेदारी आरम्भ हो सकती है। पैसों का आगमन अनेक जगह से होगा। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। मित्रों के साथ पर्यटन का अवसर आएगा। किसी के सहयोग से कार्यों का विस्तार करेंगे।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंध और दाम्पत्य जीवन के लिहाज से देखा जाए तो आपको इस महीने कुछ समस्याओं से गुज़रना पड़ सकता है।

करियर के विषय में : यह महीने आपके करियर के लिए काफी अच्छा रहेगा और इसे सही रास्ते पर ले जाने का काम करेगा।

हेल्थ के विषय में : यदि आप किसी गंभीर रोग से पीड़ित हैं तो सचेत रहें नहीं तो रोग फिर से उभर सकता है। मांसाहार का सेवन करते हैं तो उसे छोड़ दें।

आपने मासिक राशिफल जुलाई 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को मासिक राशिफल जुलाई का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘मासिक राशिफल जुलाई 2023’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button