राशिफल

Rashifal 17 June: आज इन 5 राशि वालों के रिश्तों में आ सकती हैं दरार, ये उपाय रहेगा लाभकारी

हम आपको शनिवार 17 जून का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 17 June 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज किसी पुरानी समस्या का समाधान होगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज समय से पहले ही आपके सभी काम पूरे हो सकते हैं। आपकी उर्जा और सकारात्मकता देखकर उच्च अधिकारियों के साथ बॉस भी काफी प्रभावित नजर आएंगे। स्वास्थ्‍य का पाया कमजोर रह सकता है, ध्यान दें। आज अपने दिन की बात कहने के लिए अच्छा दिन है। आप शुभ और परोपकारी कार्यों पर पैसा खर्च करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

दैनिक कार्यों में कुछ परेशानियां उठानी पड़ सकती है। आज कुछ शत्रु हावी हो सकते हैं। यह सब आपको चिंतित कर सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए दिन अच्छा है। आमोद-प्रमोद से संबंधित वस्तुओं को खरीदने में खर्च अधिक होने की आशंका है। व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन लाभदायी होगा। कोई सुखद सूचना मिलेगी। व्यापारियों को अपेक्षा के अनुकूल लाभ मिलेगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपके जीवन में आने वाली सभी प्रकार की कठिनाइयां समाप्त हो जाएंगी। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बेहतर रहेगा लेकिन अपने बजट का भी ख्याल रखें। घर के छोटे सदस्यों के लिए भी समय निकालें। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। सिंगल हैं तो जल्द ही जीवन में किसी का आगमन हो सकता है। आप निश्चित रूप से बहुत प्रसन्न होंगे, लेकिन आपको अपनी प्रसन्नता जताने का मौका नहीं मिल सकेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में रुचि लेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

धन के मामले में किसी पर ज़्य़ादा भरोसा न करें। बढ़िया दिन है जब आप सबके ध्यान को अपनी तरफ़ खींचेंगे- आपके सामने चुनने के लिए कई चीज़ें होंगी और आपके सामने समस्या यह होगी कि किसे पहले चुना जाए। आपका स्वास्थ्य फिट एंड फाइन रहने वाला है। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आपको ट्रान्सफर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। इस समय आपके ख़र्च में अचानक वृद्धि की संभावना रहेगी। स्नेहीजनों से भेंट आपका मन प्रसन्न करेंगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपके विरोधी आपकी प्रतिष्ठा धूमिल करने की कोशिश करेंगे। संयुक्त परिवार में रहने वाले विवाद को लेकर सजग रहें, विवाद की आशंका है इसलिए विवाद की स्थिति होने पर शांत रहना ही बेहतर होगा। किसी नये काम की शुरूआत करने से पहले बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। कुछ मामलों में आप अपनी बातों पर कॉन्फिडेंट नहीं रह पायेंगे। पहले कभी कोई कर्ज ले रखा है तो उसको चुकाने का समय आ गया है, कर्ज को अदा करने का प्लान करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आय के स्रोत प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। बेवजह किसी विवाद में न पड़े, क्रोध पर नियंत्रण रखें। आपका बोलने और बात करने का तरीका आज आक्रामक हो सकता है जो सुनने वाले को नाराज कर सकता है। व्यापारी वर्ग को धन लाभ होगा। किसी आर्थिक योजना में पूंजी निवेश कर सकते हैं जो आगे चलकर फ़ायदेमंद साबित होगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपका सबसे बड़ा सपना हकीकत में बदल सकता है। आय के नए मार्ग प्रशस्‍त होंगे। पुराने मार्ग से भी धन आता रहेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। जिन कामों को लेकर आप परेशान रहेंगे वो अचानक किसी की मदद से पूरे हो सकते हैं। भय और असुरक्षा की भावनाएं आप पर हावी हो सकती है। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपको किसी समस्या का हल मिलेगा। आगे बढ़ने के शुभ अवसर भी मिलेंगे। स्त्री वर्ग से कोई नुकसान होगा अथवा उनके साथ किसी कारण से तकरार होगा। आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े किसी अनुभवी व्यक्ति का सानिध्य प्राप्त होगा। विद्यार्थी अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्रचित्त रहेंगे और सफल भी रहेंगे। आपकी थोड़ी सी लापरवाही बड़ी समस्या का कारण बन सकती है। फाइनेंस संबंधी कोई भी कार्य करते समय लापरवाही ना करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको सतर्क रहना चाहिए और खुद को शांत रखना चाहिए। कार्यक्षेत्र में सुधार संभव है। आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी और आर्थिक लाभ के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कम बोलना सही होगा क्योंकि थोड़ी सी कहा-सुनी आपको किसी बड़ी बहस में उलझा सकती है। आज कुछ शत्रु हावी हो सकते हैं। आप धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे और अनुष्ठान करने पर धन भी खर्च करेंगे। आपको रोमांस के अवसर मिल सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज के दिन कुल में शुभ सूचना मिलने की संभावना है। जीवनसाथी की मदद से काम पूरे होंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी। आपके ऊपर यदि पहले से कुछ कर्जा था, तो वह और बढ़ सकता है। आपकी किसी नजदीकी परिजन से मुलाकात होगी। परिवार के सदस्य के साथ किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। कागजी काम पर ध्यान देना होगा। कुछ ऐसे लोगों से मेल-जोल हो सकता है जो लंबे समय तक आपका साथ देंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें। महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में ही पूरा दिन व्यस्त रहेगा। अगर कोई सरकारी काम लंबे समय से पेंडिंग है तो आज उसे पूरा कर लें अन्यथा निकट भविष्य में परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं। इस समय में किसी नए कार्य का शुभारंभ करना आपके लिए नुकसान दायक हो सकता है। अपने से बड़ों के साथ आदर से ही पेश आएं। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपके पारिवारिक जीवन में शांति और प्रसन्नता बनी रहेगी। व्यवसाय में पिछले कार्यों को निपटाने के लिए समय उत्तम है। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी, जिससे आपको लाभ होगा। अचल संपत्ति खरीदने का प्लान बना सकते हैं। कोई चौंकाने वाले समाचार मिल सकते हैं। अच्छा धन लाभ होगा। परिवार की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे। यदि आपके आस पड़ोस में कोई वाद-विवाद पनपे, तो आपको उसमें चुप रहना बेहतर रहेगा।

आपने Rashifal 17 June 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 17 June 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 17 June 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
?>