राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: यह सप्ताह 6 राशि वालों के लिए रहेगा भाग्यवर्धक, आय के नवीन मार्ग बनेंगे

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओं का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा कि आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 29 मई से 4 जून 2023 तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस सप्ताह युवा वर्ग अपने लक्ष्य को लेकर चिंतित रहेगा। इस बार उन्हें कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। अधिक परिश्रम के बावजूद कार्यों में व्यवधान की स्थिति बनी रह सकती है। पिता पुत्र में अनावश्यक तर्क-वितर्क या तनावपूर्ण स्थितियाँ आ सकती है। इस सप्ताह घरेलू परेशानियाँ भी बढ़ेगीं इसलिए सावधानी से कार्य करना होगा। अपने कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें। यदि आपको कोई निर्णय लेने में कठिनाई हो तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें।

प्यार के विषय में : प्रेम या दाम्पत्य संबंधों की गाड़ी पटरी से उतर सकती है।

करियर के विषय में : करियर के नजरिए से आपके लिए यह सप्ताह अनुकूल हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी। बीमारियों से पीड़ित जातकों को राहत मिलेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस सप्ताह व्यावसायिक गतिविधियों में थोड़ा सुधार होगा। जातक यदि सरकारी सेवा में होगा तो उसे विशेष उन्नति मिलेगी या प्रमोशन आदि का लाभ मिल सकता है। जातक यदि राजनीति में होगा तो किसी बड़े पद पर या कोई बड़ा चुनाव लड़कर अपनी ख्याति में वृद्धि कर सकता है। किसी अजनबी पर विश्वास करना आपके लिए हानिकारक होगा। व्यापार व्यवस्था में सुधार की जरूरत है। कुछ समय बच्चों की समस्या को सुनने और उनके समाधान के लिए भी निकालें।

प्यार के विषय में : रोमांस आपके दिल-दिमाग़ पर छाया रहेगा, आपकी मुलाक़ात अपने प्रिय से होगी।

करियर के विषय में : नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। नए लोगों से संपर्क लाभ पहुंचाएगा।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। अपनी सेहत के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे तो जल्द ही फल मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस सप्ताह देश-विदेश के भ्रमण का योग बन सकता है। घर में खुशी का वातावरण बन सकता है। कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी। स्वजनों व मित्रों का आतिथ्य करेंगे व मधुर समय बिताएंगे। व्यस्तता के बावजूद ऊर्जावान महसूस करेंगे। इच्छाओं से समझौता न करें। भाग्य आपके साथ है। निजी व पेशेवर जीवन के निर्णयों के संदर्भ में अंतर्मन पर विश्वास कर सकते हैं। नए विचारों व परिवर्तनों का स्वागत करेंगे।

प्यार के विषय में : पार्टनर के साथ समय आसानी से बीतेगा। दोनों तरफ से वादे किए जाएंगे।

करियर के विषय में : दफ्तर में आप पर और आपके कामकाज पर कोई न कोई निगाह रखी जाएगी।

हेल्थ के विषय में : मानसिक तनाव के कारण स्वास्थ्य अस्थिर रह सकता है। आराम करने के लिए पर्याप्त समय लें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

यह सप्ताह कर्क राशि के जातकों के लिए कई महत्वपूर्ण कार्यों को नई दिशा देने वाला होगा और जातक भी निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है किसी प्रतियोगी परीक्षा में बड़ी सफलता मिल सकती है। निर्णय लेने व गतिविधियों को संपन्न करने में तत्परता दिखाएंगे। भाग्य आपके साथ है। निजी संबंधों में मधुरता रहेगी। नई चुनौतियों व जटिल लोगों से निपटने के लिए तत्पर रहेंगे। कार्यकौशल को सराहना मिलेगी।

प्यार के विषय में : आप और आपके प्रियतम के बीच जो समस्याएं चल रही थी वे समाप्त हो जाएंगी।

करियर के विषय में : लाभ होने की संभावना है। आप अतिरिक्त आय अर्जित करने में सक्षम हो पाएंगे।

हेल्थ के विषय में : आप फ़ूड पोइजनिंग से पीड़ित हो सकते हैं। खाने की आदतों में लापरवाही न करें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आप इस सप्ताह अपने मिलनसार व्यवहार के कारण लोकप्रिय रहेंगे। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। यदि किसी प्रोजेक्ट या परियोजना पर कार्य करेगा तो उसे विशेष सफलता मिल सकती है। निरन्तर सक्रिय बने रहें। प्रतियोगी परीक्षार्थियो के लिए भी समय अनुकूल है। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। सेमिनार व बैठकों में प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराएंगे। चीजों की बर्बादी से बचें। विभिन्न कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेने की आवश्यकता है, आलस्य से बचें।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंध सुदृढ़ होंगे। आप अपने पति या पत्नी के साथ प्रेम भरे पलों का आनंद ले सकते हैं।

करियर के विषय में : इस सप्ताह बेरोजगारों को नौकरी के अच्छे अवसर मिलेंगे।

हेल्थ के विषय में : यह सप्ताह आरोग्य कि द्रष्टि से अच्छा रहेगा। कोई छोटी बडी समस्या दिख नही रही है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस सप्ताह इनकम में वृद्धि से पैसों से संबंधी परेशानी दूर हो सकती है। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर में अनुकूल वातावरण मिलने से उनके कार्य में सकारात्मक बदलाव आएंगे। घर में किसी भी समस्या का समाधान करने का यह सही समय है। ईर्ष्यालु कुछ लोग आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं।

प्यार के विषय में : यह सप्ताह रोमांस से भरपूर होने की पूरी संभावना है।

करियर के विषय में : विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह उत्तम है।

हेल्थ के विषय में : दिल के रोगियों के लिए यह सप्ताह भारी है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस सप्ताह नौकरी और आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बिजनेस के लिए समय अच्छा है। संतान की पढ़ाई को लेकर सही दिशा और मार्गदर्शन लेते रहें। इस सप्ताह व्यवसाय में बहुत ही सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। युवाओं को किसी नए प्रोजेक्ट में सफलता मिलने से आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। इस सप्ताह किसी को भी पैसे उधार देने से बचें। किसी अप्रिय घटना की संभावना मन में भय और तनाव पैदा कर सकती है।

प्यार के विषय में : प्रेम जीवन में आपसी तालमेल बनाए रखना तथा एक दूसरे का सहयोग करना आवश्यक है।

करियर के विषय में : कारोबार अच्छा चलेगा तरक्की के योग रहेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश का विचार करेंगे।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आप खुद को फिट महसूस करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

कामकाज समय पर निपटाने की प्रयास करें। जॉब या बिजनेस में धन फायदा हो सकता है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। जातक को अपने कार्यों को सही दिशा देने के लिए सूझ-बूझ से आगे बढ़ना होगा। पेशे के लिहाज से दिन अच्छा साबित हो सकता है। आपके लिए यह सप्ताह शुभ फलदायी है। लेनदेन के लिए समय अनुकूल नहीं है। व्यवसायी लेनदेन करते समय पक्के बिल जरूर बनाएं।

प्यार के विषय में : प्रेमीजन के साथ मधुर संबंध होने की संभावना ज्यादा है।

करियर के विषय में : व्यावसायिक गतिविधियों में बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन कठिन मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : आपका शारीरिक स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का विषय हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस सप्ताह आपको संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आप खूब मेहनत से करेंगे, जिसका आपको फायदा भी होगा। प्रेम संबंधों में भी उतार-चढ़ाव के कारण कभी प्रसन्नता तो कभी उदासी के बीच आशाजनक स्थिति बनी रहेगी। बड़े-बुजुर्गों से बातचीत करते समय वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा उनकी भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। घर परिवार में भी मिलाजुला वातावरण रहेगा।

प्यार के विषय में : प्यार मोहब्बत के मामले में सप्ताह बहुत ही विवादास्पद रहेगा।

करियर के विषय में : उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि से पदोन्नति होगी। व्यापार में लाभ की संभावनाएं हैं।

हेल्थ के विषय में : खान-पान का विशेष ध्यान दें। सेहत ठीक नहीं होने से चिड़चिड़ापन रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस सप्ताह आपका बिजनेस बढ़ेगा। बिजनेस से आपको लाभ भी होगा। व्यवसाय एवं शेयर मार्केट की दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है । यदि जातक सोच- समझकर पैसा लगायेगा तो बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। विद्यार्थियों की बात करें तो अभी उन्हें पढ़ाई करना अच्छा लगेगा। अनियोजित खर्चे बढ़ सकते हैं। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को धैर्य के साथ काम करने की जरूरत होगी।

प्यार के विषय में : निजी रिश्तों में कोई दिखावा बिल्कुल न करें।

करियर के विषय में : आपको अपने करियर की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए नए संपर्क बनाने होंगे।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सकारात्मक सोच बनाएं रखें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप अपने घर परिवार की स्थिति को देखेंगे और अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह उठा पाएंगे। घर में कुछ अच्छा काम कर पाएंगे। इस सप्ताह लोगों को अपनी व्यवहार कुशलता से प्रभावित करने में सफल रहेंगे। मौज-मस्ती से पहले अपने कार्यों को प्राथमिकता दें। घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। अवैध गतिविधियों में रुचि न लें।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ अच्छा मेल-जोल रहेगा।

करियर के विषय में : नौकरीपेशा लोगों को वेतन वृद्धि का लाभ मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : सेहत अच्छी रहेगी। बाहर के खाने से परहेज करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह अच्छा है। आप अपने काम को तवज्जो देंगे और खुद की कार्यकुशलता पर भरोसा रखेंगे। इस सप्ताह अभी आपको पेशेवर मोर्चे पर और बातचीत, बैठकों आदि में वाणी में स्पष्टता रखनी होगी। अपनी लगन और परिश्रम के बल पर आप कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच भी आसानी से टिके रहेंगे और प्रगति भी कर सकेंगे। व्यापारियों की बात करें तो इस सप्ताह यात्रा के जरिए उन्हें नए और अच्छे आइडियाज मिलेंगे।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाएं और उनकी छोटी-मोटी गलतियों को नज़रअंदाज़ करें।

करियर के विषय में : इस सप्ताह तुला राशि के कुछ विद्यार्थियों को बड़ी सफलता मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : सेहत के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा रहेगा।

आपने साप्ताहिक राशिफल 29 मई से 4 जून का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 29 मई से 4 जून का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 29 मई से 4 जून’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button