राशिफल

इन 5 राशियों की चमकने वाली है किस्मत, एक के बाद एक मिलेंगी कई खुशखबरियां

राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग का गणना का विश्लेषण किया जाता है। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे।

आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं? आपको आज किन-किन चुनौतियों और समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है या फिर आपको कैसे अवसर मिल सकते हैं। आप आज का राशिफल को पढ़कर चुनौतियां और अवसर दोनों के लिए ही तैयार हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आज का राशिफल।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

mesh

नौकरी करने वाले लोग अपनी प्रतिभा को निखारने की दिशा में कार्य करते हुए नजर आएंगे। ठेकेदारी पर व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन काफी खर्चों से भरा रहने वाला है, जिसके चलते आप काफी परेशान होंगे। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें, नहीं तो आगे चलकर परेशानी हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। अपने गुस्से और व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा क्योंकि ससुराल पक्ष से तालमेल बिगड़ने की आशंका नजर आ रही है। स्वास्थ्य के लिहाज से समय सामान्य रहेगा। बाहर के खानपान से दूर रहें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Taurus

आपका समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए। धैर्य रखते हुए जी तोड़ मेहनत करनी होगी। व्यापारी वर्ग जल्दीबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचें। जल्दीबाजी के चलते व्यापार में नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। युवा वर्ग को अपने लक्ष्य को लेकर बहुत सावधानी बरतनी की आवश्यकता है, नहीं तो वह अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं, जो उनके करियर के लिए उचित नहीं है। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। घर में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। पड़ोसियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। मानसिक चिंता से छुटकारा मिलेगा। आप अपने कामकाज पर पूरा ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। व्यापारियों को उन प्रोडक्ट पर अधिक ध्यान देना चाहिए, जो ग्राहकों में डिमांड पर मंगवाया हो। विद्यार्थियों के लिए समय ठीक रहेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छी सफलता मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ सुकून से समय व्यतीत करेंगे। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आपका समय उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। व्यापारियों को भारी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है, जिससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अगर आपने पहले निवेश किया था, तो उससे भी अच्छा लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। ऑफिस के काम के चलते लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई यह यात्रा सुखद रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपकी कमाई बढ़ेगी। अगर आप पैसा निवेश करना चाहते हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। प्रेम जीवन में सुधार होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Leo

आपका समय पहले से काफी अच्छा नजर आ रहा है। आप अपने अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को अपने अध्यापकों का सम्मान करना होगा क्योंकि गुरु से बढ़कर और कुछ भी श्रेष्ठ नहीं है। जीवनसाथी की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। आपकी सेहत सामान्य रहेगी। एसिडिटी की समस्या से परेशान हो सकते हैं। ऐसे में आपको हल्का और सुपाच्य भोजन का सेवन करना चाहिए।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Virgo

व्यापारियों के लिए समय काफी अच्छा रहेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका भविष्य में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। जो छात्र किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं, उन्हें गुरुजनों का पूरा साथ मिलेगा। नए नए लोगों से जान पहचान हो सकती है लेकिन आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकते हैं। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। साथी के साथ आप किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। सेहत की दृष्टि से समय सामान्य रहेगा। पिछली छोटी-मोटी बीमारियों से छुटकारा मिलने की संभावना है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आपका समय शानदार नजर आ रहा है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। व्यापारियों की मीठी वाणी ग्राहकों को आकर्षित करने वाली होगी, जो कि व्यापार में लाभ दिलाएगी। युवाओं को करियर के प्रति एक्टिव रहना होगा अन्यथा उनके हाथ से कोई बेहतर अवसर निकल सकता है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकती है। घर परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं, जिससे आपको सुकून मिलेगा। आपको सेहत के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही करने से बचना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आपका समय मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। मेहनत के अनुपात में लाभ प्राप्त ना होने से मन परेशान हो सकता है लेकिन फिर भी आपको मायूस होने से बचना होगा। मेहनत का फल आज नहीं तो कल जरूर मिलेगा। जो लोग पैतृक कारोबार कर रहे हैं, उनको थोड़ी सजगता के साथ व्यापार करना होगा, तभी व्यापार का विस्तार संभव है। जो लोग नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, उनको सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। घर के बड़े बुजुर्गों अर्थात दादा-दादी और नाना-नानी का ध्यान रखें और उनकी जरूरतों को समय पर पूरा करने की कोशिश कीजिए। जीवनसाथी की तबीयत में सुधार होगा। परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

कारोबार के लिए समय बहुत ही अच्छा रहेगा। किसी पुराने नुकसान की भरपाई करने में सफल रहेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल सकता है। थोक कारोबारियों को अच्छा मुनाफा होने के योग हैं, लेकिन लापरवाही हुई तो बड़े नुकसान भी हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं को नए अध्याय की शुरुआत के साथ-साथ रिवीजन भी शुरू कर देना चाहिए। जो लोग किराए के मकान में रहते हैं और मकान बदलने का विचार बना रहे हैं, कुछ समय के लिए रुक जाना बेहतर रहेगा। आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन ना करें।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आपका समय बेहतरीन नजर आ रहा है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग आपके साथ रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर पूरा ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, नहीं तो भविष्य में परेशानी हो सकती है। आपको बेवजह का तनाव लेने से बचना होगा। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपके ऊपर ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। वहीं दूसरी ओर जिम्मेदारियां बढ़ने से दूसरे सहकर्मियों का भी सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को किसी भी प्रकार के लेनदेन के मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है अन्यथा भुगतान करते और लेते समय कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। परिवार में अगर कोई शुगर या ब्लड प्रेशर से जूझ रहा है तो अचानक तबीयत खराब हो सकती है। ऐसे में उनके स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आपका समय आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहा है। आप अपने हर काम को जोश के साथ पूरा करेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आप अपने घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। जो लोग नई नौकरी के लिए कोशिश कर रहे हैं, उनके प्रयास के लिए अच्छा समय है जल्दी शुभ समाचार मिलने की प्रबल संभावना बनी हुई है। मुश्किल समय में घर में बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन और आशीर्वाद मिलेगा। उनके सानिध्य में रहने से कई मुश्किलों का समाधान भी मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय ठीक रहेगा। आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे।

Back to top button