राशिफल

Rashifal 17 May: आज गणेशजी की कृपा से 7 राशियों की बड़ी परेशानियां होंगी खत्म, भाग्य देगा साथ

हम आपको बुधवार 17 मई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 17 May 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

मेहनत से किये प्रयासों में आज सफलता हासिल होगी। आपको संतान के भविष्य के लिए भी कुछ धन को सेविंग के रूप में बचाना होगा, जो लोग पुरानी नौकरी छोड़कर दूसरी में जाना चाहते हैं,उन्हें कोई बेहतर अवसर आ सकता है। सामाजिक स्तर पर आप लोगों की मदद करेंगे। इससे आपके मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। आपका रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। किसी पिता तुल्य व्यक्ति का सहयोग व सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

व्यक्तिगत मामलों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा। आप अपने जीवनसाथी की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और आपके बीच प्रेम और गहरा होगा,लेकिन परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अक्समात गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे। यदि आपने अपनी भावनाओं को अपनी योजनाओं पर हावी होने दिया, तो स्थितियां आपके नियंत्रण से बाहर हो सकती हैं। पारिवारिक मामलों को लेकर आप परेशान रह सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपके लिए जरूरी है कि आप अपने प्रियजनों की भावनाओं के प्रति संवेदनशील रहें। आज आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं आमदनी कम और खर्च अधिक रहेगा। जिससे आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। आर्थिक तंगी का अनुभव करेंगे। पुराने ऋण चुकाने में भी परेशानी का अनुभव करेंगे। कामकाज में आपका समय सामान्य से बेहतर रहेगा और आप ज्यादा खुश रहेंगे। समय का पूरा आनंद उठाएं। व्यवसाय में कड़ी मेहनत करने का समय है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज की जिम्मेदारी कल पर न छोड़ें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम बन सकता है। भाई बहनों के रिश्तों में मधुरता आएगी। परिवार में हंसी खुशी का माहौल रहेगा। अपनी जरूरतों के लिए इतना परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, आपकी जरूरतें पूरी होंगी। दोपहर बाद कोई चिंताजनक स्थिति बन सकती है। संतान संबंधी कुछ चिंताएं आपको व्यथित कर सकती हैं। उत्तेजना से समस्या और अधिक बढ़ सकती हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको अपनी क्षमताओं पर भरोसा करना होगा। साथ काम करने वाले लोग मददगार रहेंगे। किसी अपने से थोड़े समय के लिए आपको दूर जाना पड़ सकता है। आप अपने आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए यदि किसी नए कार्य में हाथ आजमाएंगे, तो उसमें भी आपके लिए दिन बेहतर रहेगा। आप किसी सामाजिक कार्य में अपना हाथ बंटा सकते हैं। उचित दिशा में मेहनत से आपको सफलता जरूर मिलेगी। पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपको और आपके जीवनसाथी को वैवाहिक जीवन में कुछ निजता की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने टारगेट पर फोकस करना होगा। आर्थिक तंगी से बचने के लिए फिजूलखर्ची पर रोक लगाएं। टकराव की स्थिति आपके लिए हितकर नहीं होगी। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। व्यापार के विकास के लिए दिन फलदायक साबित होगा। व्यवसायिक प्रतिष्ठान में कोई भी नया काम शुरू करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें।

Ganesh

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे। फालतू विवाद भी सामने आ सकते हैं। आपको उनसे बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सराहना होगी। आज आप अपने परिवार का ध्यान रखेंगे और उनकी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। आपकी सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन पेट में तकलीफ हो सकती है‌। बच्चों को क्रिएटिव कार्यों में व्यस्त रखना जरूरी है। अन्यथा उनका ध्यान व्यर्थ की गतिविधियों में जा सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज का दिन अपनी मेहनत और लगन से आगे बढ़ने का है। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी, जिससे आपको लाभ होगा। अचल संपत्ति खरीदने का प्लान बना सकते हैं। सॉफ्टवेयर कंपनियों में काम करने वालों के लिए दिन अच्छा है। आमदनी में वृद्धि हो सकती है। राजनीतिक लाभ प्राप्त होने की संभावना कम पाई जाती है। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव की परिस्थितियां नज़र आएंगी। जोखिम वाले कार्यों से दूर रहें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज अधिकारियों से आपको मदद मिलेगी। आज आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा बनेंगे। आपको उधार लेन-देन से बचने की सलाह दी जाती है। लंबे समय से आपको शरीर के किसी हिस्से में दर्द की शिकायत हो रही है तो आप लापरवाही ना करें। विचारों में दृढ़ता रहेगी, कार्य अच्छी तरह से पूरे होंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। क्रोध पर संयम रखना पड़ेगा। आर्थिक योजनाओं पर गंभीरतापूर्वक विचार कर ही पूंजी निवेश करें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको किसी भी व्यक्ति की कभी भी आवश्यकता पड़ सकती है। ग्रह स्थिति अनुकूल रहेगी। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कोई बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपको सकारात्मकता की भी अनुभूति होगी। आज आपको अपने आसपास के लोगों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। कोई भी बात पहले ध्यान से समझ लें, और उसके बाद ही कोई प्रतिक्रिया दें। आर्थिक नुकसान के योग है इसलिए सतर्क रहें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज संतान से सहयोग मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। परिजनों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी की बातों को नजरअंदाज करने की गलती न करें। जो लोग कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन जातकों को आज बहुत बड़ा फायदा होगा। पराक्रम-प्रतिष्ठा बढेगी। पीपल के पेड़ की पूजा करें, सभी समस्याएं दूर होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आर्थिक रूप या करियर के रूप में कामयाबी हासिल होगी। आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। आपकी बड़ी परेशानियां भी खत्म हो सकती है। शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आपके रिश्ते में प्रेम आदि भरपूर रहेगा। भाई बहनों के साथ समय खूब हँसी मजाक में बीतेगा। कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। घर परिवार में सुख शांति रहेगी। बच्चों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

आपने Rashifal 17 May 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 17 May 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 17 May 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button