राशिफल

Rashifal 16 May: आज इन 6 राशियों के पक्ष में रहेंगी सभी चीजें, सफलता के नए मार्ग खुलेंगे

हम आपको मंगलवार 16 मई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 16 May 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप अपने ज्ञान से दूसरों को काफी प्रभावित करेंगे। परिवार वालों के साथ समय बिता सकते हैं। कार्यों को नियमबद्ध होकर करना लाभकारी सिद्ध होगा। ऑफिस के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी, साथ ही धैर्य एवं शांति बनाए रखें। सहकर्मियों को साथ लेकर चलें। लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। रिलेशनशिप में उत्पन्न हो रहे उतार-चढ़ाव दूर होने में वक्त लगेगा। किसी व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त करने की कोशिश करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको अपनी नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। आप सुनी-सुनाई सूचनाओं के आधार पर कोई धारणा न बनाएं। बाहरी भोजन का अधिक सेवन न करें। अपनी कमजोरियों को समझ कर उन्हें दूर करने की कोशिश करें। किसी कि बातों में आकर कोई भी कदम न उठाएं अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपके परिचय में से कोई व्यक्ति खुद होकर काम संबंधित अवसर आपको दिला सकता है। इस अवसर का स्वीकार जरूर करें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप अपने निकटजनों से किसी मदद की अपेक्षा न रखें। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन ऑफर को स्वीकार करने से पहले अपने वरिष्ठों से सलाह अवश्य लें। आज कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आपका कॉन्टैक्ट होने की संभावना है। सामाजिक स्तर पर आपकी पहचान और लोकप्रियता बढ़ेगी। सफलता के नए मार्ग खुलेंगे। स्वास्थ के लिहाज से आज का दिन फिट रहेगा। आज धार्मिक कार्यों की ओर आपका झुकाव होगा। आज आपके कुछ दोस्त आपसे मिलने घर आ सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आपके पक्ष में रहेंगे। छात्रों को शिक्षा में इच्छित परिणाम प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। अनचाही घटनाओं से आपके उत्साह में कमी आएगी। अनिद्रा से परेशान रहेंगे। पिता को मित्रवत समझते हुए अपनी परेशानियों को उनसे साझा करें, विषम परिस्थितियों में उनकी सलाह कारगर होगी। विवाह योग्य लोगों के लिए रिश्ते आ सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

साहस और उत्साह से किया गया कार्य सफल होने के योग हैं। सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। मित्र मंडली के साथ समय बिता सकते हैं। वैवाहिक जीवन के लिए परिस्थितियां ज्यादा अनुकूल रहेंगी। पारिवारिक मामले आसानी से सुलझ सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से सुखद अनुभूति होगी। आज बेटे के आगे बढ़ने से आपको काफी ख़ुशी होगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

प्रोफेशनल लाइफ के लिए दिन शुभ है। संतान की तबीयत या पढ़ाई के संबंध में चिंता रहेगी। नौकरी और बिजनेस, दोनों में आर्थिक लाभ होगा। आज आपको कुछ नया सीखने को भी मिलेगा। व्यापारियों के हाथ लाभ कमाने का अच्छा मौका लगेगा। निजी जीवन में स्थितियां अनुकूल नजर आ रही है। किसी समारोह में आपको बुलावा आ सकता है। आपकी क्रिएटिविटी से लोग प्रभावित होंगे। व्यापारी वर्ग को नई ऊंचाइयां प्राप्त होगी। धन लाभ की योग बन रहे हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आपको अपने काम को तेज तरीके से करने में परेशानी आएगी। आज समय पर आप अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। युवाओं के करियर में गति आएगी। पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें। आप पारिवारिक आराम और सुरक्षा का आनंद लेंगे। पूरे दिन खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे। किसी काम में किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन प्रसिद्धि दिलाने वाला रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज मित्रों से विवाद होने की संभावना है। किसी तरह का व्यवसाय विस्तार की योजनाओं को लेकर समस्या उत्पन्न हो सकती है। घर हो या कार्यस्थल आज आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। इसके अलावा भावनाओं में बहकर अगर आप कोई फैसला न लें तो बेहतर होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। परिजन व पड़ोसियों से बहस करने से बचें, क्रोध पर नियंत्रण रखें। फिजूल खर्चों पर पैसा बर्बाद कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपके कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में परिवर्तन हो सकते हैं। मानसिक अस्थिरता से बचें। सार्वजनिक रूप में मानहानि न हो, इसका ध्यान रखें। आपसी विश्वास के सहारे पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। आपकी इनकम अच्छी रहेगी। कई तरह के रोचक विचार और योजनाएं आज बन सकती हैं। आपको अचानक से कुछ ऐसा हासिल हो सकता है, जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। व्यवसाय में पहले किए गए कार्यों के लाभदायी परिणाम मिलेंगे। संतान के साथ बहुत आनंदमय समय बीतेगा। नौकरीपेशा जातकों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है या फिर आपको उच्च पद की प्राप्ति भी हो सकती है। यह सब आपके कड़े परिश्रम का फल है। आपको अपने मित्रों से उपहार मिल सकता है। व्यर्थ की चिंताओं के कारण मन में तनाव बढेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

सेहत के मामले में संभलकर रहें। रक्त विकार होने के योग हैं। आज दूसरे को दिया हुआ धन प्राप्त हो सकता है। अनावश्यक खर्चों में कटौती करें। जो लोग किसी नए करियर की शुरुआत करना चाहते हैं, उनके लिए दिन बेहद शुभ है। नकारात्मक मानसिकता से दूर रहे वह आपको नुकसान पहुंचा सकती है। साहस और उत्साह के साथ किए गए कार्यों से अच्छा लाभ प्राप्त होने का संकेत मिल रहा है। आर्थिक मामलों में बेहतर महसूस कर सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इज़ाफ़ा करेगा। अहंकार और टकराव से बचें नहीं तो आपका कीमती समय बेकार की चीजों में नष्ट हो सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आप जिन कार्यों की अनदेखी करते आ रहे है आज आपको उनका खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है। अविवाहित लोगों को विवाह के अवसर मिलेंगे। घुटने की समस्या से परेशान लोगों को आज राहत मिलेगी।

आपने Rashifal 16 May 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 16 May 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 16 May 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button