राशिफल

Rashifal 14 May: आज 5 राशियों पर मेहरबान हो‌ रहे हैं सूर्यदेव, ‌आपमें ऊर्जा एवं उत्साह छलकेगा

हम आपको रविवार 14 मई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 14 May 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। नई मित्रता के कारण भविष्य में भी लाभ हो सकता है। आज लिए जाने वाले फैसले पर कल आपको फिर नए सिरे से विचार करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा में कुछ उलझने रहेंगी जिनके लिए उन्हें अपने सीनियर व गुरुजनों से मदद लेनी पड़ सकती है। संतान द्वारा किसी ऐसे कार्य को अंजाम दिया जाएगा,जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आप सामाजिक मान-सम्मान प्राप्ति के साथ-साथ समाज सेवा करने में अग्रसर होंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपकी महत्वकांक्षाओं की पूर्ति करने में आप सफल रहेंगे, लेकिन आपको कुछ आर्थिक कष्टों से भी मुक्ति मिलेगी, क्योंकि आप अपने कुछ कर्ज उतारने में सफल रहेंगे। मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद मिलेगा। स्वयं को लेकर संकोच न रखें, लेकिन भरोसे के लोगों के बीच ही रहें। आपके दाम्पत्य जीवन में मीठी नोंक-झोंक बनी रहेगी। लवमेट के साथ आपका दिन बेहतर गुजरेगा। आपकी बातों से कुछ लोग प्रभावित होंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार का माहौल आनंददायक रहेगा। पति पत्नी कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल है प्यार का इजहार कर सकते हैं। किसी बात को लेकर चिंता बनी हुई है। उसका जल्द ही हल मिलेगा। आपका आज काम में फोकस बहुत अच्छा बना रहेगा। भाग्य भी आप के पक्ष में रहने वाला है। सेहत के लिहाज से आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। अविवाहितों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

व्यापार के स्थान पर आपका प्रभाव बना रहेगा। पार्टनर आपकी हर बात को समझने की कोशिश करेंगे। मन भ्रमित रहेगा। भाई बहनों से मनमुटाव बढ़ सकता है। परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। पति पत्नी के मध्य तनाव दूर होगा। आपके कार्य की सराहना होगी और उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक लाभ पाने के लिए आज आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आप किसी नए कार्य को लेकर योजना बनायेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे। आज आपको कुछ नए अनुभव होंगे, जिनमें आपको भाग्य का साथ भी मिलेगा। मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा। अपनों से मेलजोल होगा। छात्रों का दिन उनके अनुकूल रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। आपके खर्च की मात्रा बढ़ेगी, इसलिए विशेषकर गैर जरूरी खर्च न बढ़ें इसका ख्याल रखें। आपकी बातों को तरजीह मिलेगी। उन्हें ध्यान से सुनकर लोग उन पर अमल करेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

पारिवारिक कलह ख़त्म होंगे। आज आप अपने शत्रुओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे बल्कि उनको परास्त करने में सफल होंगे। स्वस्थ तन-मन से आज सारे कार्य कर पाएंगे, परिणामस्वरूप आपमें ऊर्जा एवं उत्साह छलकेगा। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। मित्र मंडली के साथ दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। अपनों के बीच रिश्तों में सुधार होगा। व्यर्थ की परेशानियों में अपना दिन न खराब करें। आज परिवार में संपत्ति को लेकर कुछ विवाद हो सकते हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने के रास्ते में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज में अच्छा मुनाफा होगा। आज के दिन की शुरुआत आपके लिए बेहतर होने वाली है। परिवार के सदस्यों की तरफ से सुख और सहयोग मिलेगा। अधिक लाभ लेने की लालच में हानि न हो इसका ध्यान रखिएगा। जीवनसाथी से सहयोग मिल सकता है। घर में कम किन्तु बाहर समय बितेगा। संतान सम्बंधित कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। आपकी योजनाएं सफल रहेंगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज अपनी बात को स्पष्टता के साथ दूसरों के सामने रखने का दिन है। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। किसी शादी-विवाह या मांगलिक कार्य में शिरकत करेंगे। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आज के दिन अपने से बड़ों एवं सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे। अतिथि का आगमन होने की संभावना है। आपका हौसला बुलंद रहेगा। कारोबार में प्रतिस्पर्धा के मौके बनेंगे। आप किसी नए कार्य की योजना बनायेंगे। आय के स्रोतों में भी वृद्धि होने के योग हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। संतान की शिक्षा से जुड़ी किसी बड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ आज आप भविष्य की योजनाओं पर चर्चा भी कर सकते हैं। आपको अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर कोई कदम उठाना पड़ेगा। शुरुआत में इससे कुछ परेशानियां हो सकती हैं। व्यर्थ के झगड़े व झंझटों से बचना बेहतर रहेगा। यदि किसी संपत्ति के क्रय विक्रय की योजना बना रहे हैं,तो उसमें आप सावधान रहें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

माता-पिता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ एक उत्तम समय बिता सकेंगे। व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं खाने पीने की चीजों से जुड़ा काम करने वाले लोगों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। सामाजिक, आर्थिक तथा पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होने का संकेत गणेशजी देते हैं। कार्यक्षेत्र में यदि कुछ तनाव चल रहा था तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आपके सकारात्मक दृष्टिकोण के कारण आप हर परिस्थिति को अनुकूल करने में सफल होंगे। जीवनसाथी से आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है। लकड़ी का काम करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कामकाज में वृद्धि होगी। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। पत्नी एवं पुत्र की तरफ से लाभदायी समाचार मिलेंगे। दिन सकारात्मक ढंग से और कुशलतापूर्वक बीतेगा। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको कार्य सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलने से मन में प्रसन्नता छाई रहेगी। घर के सदस्यों के के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। उतार चढ़ाव भरी परिस्थिति में आपको उनका सहयोग मिलेगा। सेहत कुछ कमजोर रहेगी। भागदौड़ के कारण आज आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे। कई दिनों से रूपये-पैसों में आ रही दिक्कतें खत्म होंगी। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। लेकिन आज किसी भी प्रकार का लॉन्ग टर्म निवेश न करें।

आपने Rashifal 14 May 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 14 May 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 14 May 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button