राशिफल

Rashifal 4 May: मां लक्ष्मी की कृपादृष्टि से इन 5 राशियों की धन की आवक बढ़ेगी, पढ़ें राशिफल

हम आपको गुरुवार 4 मई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 4 May 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

व्यापारी अपने व्यापार में विस्तार करेंगे जिससे उन्हें काफी लाभ हो सकता है। निजी नौकरी करने वालों को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिसे पूरा करने में भी आप सफल होंगे। रचनात्मक ऊर्जा से भरे हुए हैं और आसानी से उन समस्याओं के समाधान पा सकते हैं, जिनके बारे में अन्य लोगों ने कभी सोचा भी नहीं था। अपनी क्षमता और अपनी कला दोनों का उचित उपयोग करके काम से संबंधित रखे हुए लक्ष्य को पूरा करने की कोशिश करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा। पढाई लिखाई में मन लगाना मुश्किल होगा। नौकरी की तलाश करने वालों को खुशखबरी मिलने वाली है, साथ ही प्रमोशन होने की पूर्ण संभावना दिख रही है। वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। आपके प्रेम संबंध भी मजबूत होंगे। आप किसी भी मामले में भावुक न हों फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। लोगों के बहकावे में न आएं। अपनी मानसिक अवस्था को सुधारने पर अधिक जोर आपके द्वारा दिया जाएगा। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज व्यापारियों को यश और सफलता प्राप्त होगी। युवाओं को लक्ष्य प्राप्ति के लिए कठोर तप करना होगा, क्योंकि कहा भी गया है कि सोना आग में तपने के बाद ही अपनी चमक बिखेरता है। आपका मन चिंता मुक्त होने से राहत महसूस करेंगे और आपके उत्साह में भी वृद्धि होगी। आज आपकी छोटी-सी मदद किसी व्यक्ति के लिये बहुत फायदेमंद रहेगी। पार्टनर के साथ बातचीत करते समय पिछली बातों का जिक्र बिल्कुल भी न करें।

laxmi maa

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सोच विचार कर लें, किसी जानकार की सलाह लेने में भलाई है। परिवार में छोटों से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, घर में सबके साथ अच्छा तालमेल रहेगा। एक साथ अनेक विचार करने से आपकी दुविधा बढ़ती नज़र आएगी। चंचलता की वजह से एकाग्रता भंग होगी। सरकारी कर्मचारियों के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। किसी परेशान व्यक्ति की मदद कर सकते हैं। अपने अहंकार की वजह से अच्छे रिश्ते भी बिगड़ सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज अतिथियों का आगमन दिनचर्या में बदलाव करेगा। आपको कुछ तनाव महसूस हो सकता है। आज आपकी वाणी मधुर रहेगी जिस वजह से दूसरे लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे। अपने काम को अपने परिवार के समय में बाधा न बनने दें। अपनी प्राथमिकताओं को अच्छे प्रकार से समझ जान कर काम करेंगे तो बेहतर रहेगा। अपने खान-पान को असंतुलित न होने दें। सतर्क रहें। काम से जुड़े हुए लोगों के साथ विवाद उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। व्यवहार सौम्य रखना होगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपके साथ कोई बहुत आश्चर्यचकित करने वाली बात हो सकती है। आपके दुश्मन आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। आपके द्वारा दी गई सलाह दूसरों के काम आएगी। आपकी मनोरंजन के साधनों की तरफ रुचि रहेगी। कानूनी मुद्दों को आगे बढ़ाने के लिए आपके लिए एक अनुकूल दिन है। आज आपके सुगम व्यवहार से लोग खुश रहेंगे। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात का हर्ष होगा। परिवार में किसी सदस्य की दुर्घटना होने की संभावना हैं, इसलिये सचेत रहे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

मन्त्र विज्ञान व गूढ़ विज्ञान के प्रति आपकी रुचि जागृत हो सकती है। शत्रुओं से सावधान रहने का प्रयत्न करें। प्राइवेट जॉब करने वालों को अपनी नौकरी के चले जाने का डर सताता रहेगा। इसलिये वे अपने लिए किसी नयी नौकरी की खोज में रहेंगे। आपको घर-परिवार के अपने जनों से विरोध का सामना करना पड़ सकता है। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र आज के दिन थोड़ा उदास रह सकते हैं व उन्हें अपने भविष्य को लेकर चिंता सताती रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपका सारा ध्यान परिवार पर रहेगा और परिवार में प्रेम, शांति और प्रसन्नता बनी रहेगी। आपकी आमदनी बढ़ेगी और आपको आर्थिक लाभ प्राप्त करने के नए रास्ते रास्ते भी मिलेंगे। आज के दिन अपने से बड़ों और सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में आप आगे रहेंगे। बड़े व्यापारिक लेन-देन करते समय अपनी भावनाओं पर क़ाबू रखें। अपनी बात कहने के लिए आज आप बहुत उत्सुक रहेंगे। आपका जनसंपर्क बढ़ता हुआ नजर आ रहा है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज कुछ अधिक भावनाशील रहेंगे। व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के पूर्ण होने पर बधाई देने के लिए लोगों का आना-जाना रहेगा। आज आप किसी पुराने सहपाठी से उसके घर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने आप को जितना संभव हो उतना आराम और विश्राम देने के लिए प्रयास करें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपकी मेहनत और विश्वास से आज आप सफलता हासिल कर सकते हैं। घर में खुशी का माहौल रहेगा और अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। बड़े बुजुर्गों के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर आपकी चर्चा भी हो सकती है। आज आपके सभी काम मन-मुताबिक पूरे होंगे, लेकिन ज्यादा एकाग्रता के कारण परेशानी हो सकती है। घरवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहें तो आज आपके लिए अच्छा रहेगा।

laxmi

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज फालतू विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी और आपके विरोधी भी आपके पीठ पीछे आपकी तारीफ कर सकते हैं। व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। आपको अपने माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। कर्जा न लें। पैसे और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी संभाल कर रखें। अतिरिक्त पैसा रियल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको अपने बच्चों से जुड़ा कुछ शुभ समाचार मिलेगा। पेट संबंधी बीमारियां एवं समस्याएं पैदा होंगी। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ खर्चीला रहने वाला है, लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। हालांकि दूसरों को प्रभावित करने के लिए आप अपने बजट से ज्यादा खर्च न करें तो बेहतर होगा। अनावश्यक बहस और चर्चाओं से खुद को दूर रखें। आज के दिन घर के मंदिर की सफाई अवश्य करें। रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा और मानसिक बोझ से मुक्ति मिलेगी।

आपने Rashifal 4 May 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 4 May 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 4 May 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
?>