बॉलीवुड

राघव-परिणीति को देख ‘भाभी जिंदाबाद’ के नारों से गूंज उठा स्टेडियम, शर्म से लाल हुईं एक्ट्रेस

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा पर से कुछ दिनों से डेटिंग को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों को लगातार एक साथ स्पॉट किया जा रहा है। ऐसे में यह भी चर्चा हो रही है कि जल्द ही यह दोनों शादी भी रचा सकते हैं। इसी बीच परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को आईपीएल में देखा जहां से इनकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इतना ही नहीं बल्कि कपल को देखते ही लोगों ने परिणीति को भाभी-भाभी कहना भी शुरू कर दिया।

raghav chadha

एक दूजे संग ट्विनिंग करते दिखे परी और राघव
दरअसल, मोहाली स्टेडियम में हुए आईपीएल मैच को देखने के लिए राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा एक साथ पहुंचे थे। इस दौरान इन्होंने पंजाब किंग्स वर्सेस मुंबई इंडियंस मैच का आनंद लिया। देखा जा सकता है कि दोनों ही एक-दूसरे से मैचिंग करते दिखाई दिए। देखा जा सकता है कि इस दौरान राघव चड्ढा ने ब्लैक कलर की शर्ट पहनी हुई थी जबकि परिणीति चोपड़ा ब्लैक वन पीस पहने हुए नजर आई। इस दौरान दोनों एक दूसरे के साथ बेहद हसीन लग रहे थे।

raghav chadha

जैसे ही फैंस ने राघव और परिणीति को एक साथ देखा तो वे भी काफी एक्साइटेड हो गए और भाभी भाभी चिल्लाने लगे। जी हाँ… इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें मोहाली स्टेडियम में परिणीति भाभी जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं। जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था के रिएक्शन देने लगे। वहीं जब परिणीति ने फैंस की आवाज सुनी तो शर्म से लाल हो गई तो वहीं राघव चड्ढा हल्का मुस्कुराने लगे। बता दें, परिणीति और राघव के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।


जल्द हो सकती है कपल की शादी?
यह भी कहा जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 13 मई को सगाई कर लेंगे। इसके बाद इनकी शादी की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। दावा किया जा रहा है कि अक्टूबर के महीने में यह दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। वहीं एक सूत्र के मुताबिक जानकारी सामने आई है कि, “एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान दोनों का रोका हुआ। वह दोनों बहुत खुश थे। अब इसी साल अक्टूबर के अंत में शादी होने की संभावना है। राघव और परिणिति को फिलहाल शादी की कोई जल्दी नहीं है। फिलहाल यह दोनों अपने वर्क कमिटमेंट्स में फंसे हैं, इस कारण वह अपनी सगाई से लेकर शादी की रस्मों वर्क कमिटमेंट्स के हिसाब से अच्छी तरह से प्लान करेंगे।”

raghav chadha

ऐसे शुरू हुआ था दोनों का अफेयर
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा काफी लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं। कहा जा रहा है कि, इन दोनों ने यूके में एक साथ पढ़ाई की थी। जहां परिणीति चोपड़ा मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल में पढ़ाई कर रही थी जबकि राघव राघव चड्ढा लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स की पढाई कर रहे थे।

raghav chadha

इसके बाद से ये दोनों एक दूसरे के दोस्त बने और प्यार में पड़ गए। बता दें, यह दोनों जनवरी में लंदन में हुए यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर अवार्ड में भी शामिल हुए थे। हालाँकि अभी तक दोनों की तरफ से ही कोई ऑफशियल बयान सामने नहीं आया है।

Back to top button