राशिफल

Rashifal 2 May: इन तीन राशियों के लिए खास रहेगा आज का दिन, कार्यक्षेत्र में पराक्रम रंग लाएगा

हम आपको मंगलवार 2 मई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 2 May 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आय में निश्चितता रहेगी। स्वास्थ्य फिट रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। हालांकि काम का बोझ अधिक रहेगा और दिन भाग-दौड़ में व्यतीत होगा। किसी भी काम को करने के लिए आपके पास बहुत विकल्प होंगे और आप असीम संभावनाओं में विश्वास रखेंगे। मानसिक भार से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। सामाजिक मेलजोल में दिन बीतेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप आत्मविश्वास की कमी न होने दें। बड़ों की मदद से आपके आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपकी अपेक्षा के अनुसार जीवन में धीरे-धीरे बदलाव नजर आएगा। बड़ी प्रगति प्राप्त करने के लिए छोटे-छोटे कदम उठाना आवश्यक है। व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। सक्रियता बनाए रखें। बच्चों की सफलता से आज खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगे। आज आपको बड़ों का पूरा सहयोग मिलेगा। सरकारी कामों का निपटारा हो सकता है। ‌

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। यदि कोई निर्णय लेने में दुविधा हो रही हो तो किसी से सलाह करें। आय के विभिन्न स्रोत बनने की संभावना है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों की मदद उन्नति हो सकती है। व्यापारिक क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण योजनाए फलीभूत होंगी। आपकी बातचीत से ही स्पष्टता और आत्मीयता झलकेगी। किसी नये बिजनेस की शुरुआत के लिये पैसा उधार लेना पड़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज किसी बात को लेकर परेशानियों से घिरे रहेंगे। आप परिवार को पूरा समय नहीं दे पायेंगे। व्यापार से संबंधित किसी यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है, या यात्रा फलदायक रहेगी। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। भाई बहनों के साथ दिन मौज मस्ती में गुजरेगा। आपको भूमि, रिअल-एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की ज़रूरत है। घरेलू सामान ख़रीद सकते हैं। जो लोग सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन बढ़िया है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत करने का विचार करेंगे, जिसमें परिवार वाले सहयोग करेंगे। नया दिन आपको नई ऊर्जा देने वाला रहेगा। आपको समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिल जायेगा। लेनदेन के मामले में सावधानी बरतें। पूंजी निवेश से बचें। छात्रों के लिए दिन सामान्य है। कड़ी मेहनत करने से ही फल मिलेगा। आपको अपने सीनियर्स का सपोर्ट भी मिलेगा। स्थायी संपत्ति के कार्य कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप संपत्ति से जुड़े मामलों पर ध्यान देंगे। मुखर होने के नाते आप अपने मन की बात पारिवारिक सदस्यों से कह पाएंगे। कामकाज के संबंध में दूर की यात्राएं संभव है। धन का निवेश करने के लिए आज का दिन उत्तम है। यह दिन आपको अपनी पुरानी बातों को याद दिला सकता है। जिससे आपका स्वभाव मिलाजुला रह सकता है। रिश्तों में कुछ जरूरी बदलाव हो सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति में सुधार होगा।

Hanuman

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज का दिन आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण है। लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत और ज्यादा बढ़ सकती है। घर का वातावरण शांत रखने के लिए आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाने की सलाह दी जाती है। छोटी-छोटी बातों पर राई का पहाड़ बनाने से बचें। अपना काम ईमानदारी से करते रहें। आपको किसी की बात से विचलित होने की आवश्यकता नहीं है। भाग्यवश आपके कुछ काम बनेंगे। शाम को घरेलू सामान खरीदने के लिए मार्केट भी जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज अपने परिवार के सदस्यों के लिए कोई छोटी-मोटी खरीदारी करना चाहेंगे। आप अपने वरिष्ठों और सहकर्मियों का ध्यान समान रूप से आकर्षित करेंगे। आज रुका हुआ धन वापस मिलेगा तथा धन का निवेश होगा। अपना व्यवहार को परिस्थितियों के अनुरूप बनाए रखें। आज आपके मन की इच्छा पूरी होगी। आज आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। प्रेम-संबंधों के मामले में आपको कोई सुखद सरप्राइज मिलेगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज के दिन आपकी आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। ऑफिस में कुछ विवाद हो सकता है। लवमेट के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। जरूरत से ज्यादा गुस्सा परेशानी बढ़ाएगा। संतान की मदद सुख को बढ़ाएगी। ईश्वर का ध्यान करने से मानसिक शांति मिलेगी। परिवार के लोग आपके लिए मददगार होंगे। मित्रों के साथ घनिष्ठता बढे़गी और प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय होगी। आपको जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता आपको आसानी से हो जाएगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप को आय के कुछ नए स्रोत मिलेंगे और इससे आपकी वित्तीय स्थिति को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका मिल सकता है। आज बॉस आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे सकते हैं। अपने आपको परिस्थतियों के अनुसार ढालने का प्रयास करें। बदलाव जीवन का एक अहम हिस्सा है। आवश्यकता महसूस होने पर आप अन्य लोगों की मदद करें, लेकिन ध्यान रहे अपना कार्य नजरअंदाज न हो।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आपको पेट से संबंधित किसी तरह का विकार उत्पन्न हो सकता है। गुस्से या अहंकार से बात बनने की जगह और बिगड़ सकती है। इसके अलावा आपको अपने बड़ों की सलाह अनुसार चलने की आवश्यकता है। एकांत में रहकर समय बिताने की इच्छा प्रबल बनती हुई नजर आ रही है। एकांत में कुछ देर तक समय बिताना आपके लिए ठीक रहेगा। आज कुछ लोग आपके कामकाज में कमी निकालने की कोशिश कर सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज का दिन आपके लिए कुल मिलाकर अच्छा साबित होगा। आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। व्यापारियों के लिए महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसले लेने के लिए दिन अनुकूल है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। आज के दिन आपका पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे। अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए फिलहाल आपको स्थायी प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की ही खरीद करनी चाहिए। आज आप थोड़े-बहुत असहज महसूस करते रहेंगे।

आपने Rashifal 2 May 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 2 May 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 2 May 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button