राशिफल

Rashifal 24 April: भोलेनाथ की कृपा से चमकेगा इन 3 राशियों का नसीब, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा

हम आपको सोमवार 24 अप्रैल का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 24 April 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

बुद्धि एवं तर्क से कार्य में सफलता के योग बनेंगे। आज कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में आलस्य का त्याग कर अपने सभी काम समय पर पूरे करने की जरूरत है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। अपने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं, आपका दिन शुभ रहेगा। साझेदार से मदद मिलेगी एवं व्यवसाय के विषय में अच्छी चर्चा भी हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप कोई कठिन विषय पूरा करने में सफल रहेंगे। आज आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। आप अपनी मेहनत से अपने सीनियर्स का ध्यान अपनी ओर खींच सकते हैं। आपको कामकाज में किसी तरह की तकलीफ नहीं होगी। पिताजी से रिश्ते मजबूत होंगे। आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। इसके साथ ही आपको सत्ता का सहयोग भी प्राप्त होगा। कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज किसी बड़ी मुसीबत से सामना हो सकता है, धैर्य रखें। पैसों से जुड़ा आपने जो फैसला लिया था, आज उसके सुखद परिणाम मिल सकते हैं। तरक्की के कुछ ऐसे मामले सामने आएंगे, जिसमें जीवनसाथी की सलाह आपके लिये फायदेमंद रहेगी। कोई काम मन- मुताबिक पूरा होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप सेहतमंद भी बने रहेंगे। आज आपकी सकारात्मक सोच जिंदगी में कोई बड़ा बदलाव ला सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। मित्रों तथा परिवारजनों के साथ आनंदित वातावरण में दिन बिता पाएंगे। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरी में ट्रांसफर हो सकता है। आज के दिन सुख-साधनों का भरपूर लाभ उठाएंगे। सामाजिक रूप से सम्मान और प्रसिद्धि भी प्राप्त कर सकेंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। शाम को कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। अनुपयोगी वस्तुओं और वस्त्रों को दान कर सकते हैं। सामाजिक संस्था में विशेष योगदान से समाज में मान-सम्मान मिलेगा। आपके अपने व्यक्तिगत काम भी आज काफी हद तक सुचारू रूप से पूर्ण हो जाएंगे। कोई महत्वपूर्ण यात्रा संबंधी योजना भी बन सकती है। जीवनसाथी या पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है। बिजनेस में परिवार की सहायता से सफलता मिल सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज के दिन आपका व्यवसाय नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम में कलह हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके संतान की स्थिति मध्यम रहेगी, लेकिन आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आज के दिन नए व्यवसाय की शुरुआत ना करें। अपने मन और फायदे की बात कहने में जरा भी संकोच नहीं करेंगे। किसी महत्वपूर्ण मामले को अंतिम रूप देने के लिए अच्छा दिन है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपके धन का खर्च बढ़ सकता है।आज आपने जो सोचा है वो सभी काम पूरे होंगे। आज आपके लिए कई चीजें फायदेमंद होंगी। इस राशि के शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। किसी का हित करने में स्वंय परेशानी में पड़ जाने की संभावना है। मानहानि की संभावना है। आप दूसरों की समस्याओं से विचलित हो सकते हैं। आप किसी नए व्यवसाय में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

अपनी बुद्धिमत्ता के कारण हर काम बेहतर ढंग से करेंगे। कारोबार में कड़ी मेहनत के बाद धन लाभ होगा। जरूरी न हो तो यात्रा करने से बचें, वाहन चलाने में सावधानी बरतें। आज आपका कोई सोचा हुआ कार्य संपन्न होने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रभावशाली वाणी होने के कारण लोगों से आप अपनी बात मनवा सकेंगे। शारीरिक और मानसिक बेचैनी का अनुभव करेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार में विवाद के चलते आर्थिक नुकसान हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपके सोचने के तरीके में बदलाव हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी कार्यक्षेत्र में आज आपके सोचे हुए सभी काम पूरे हो जाएंगे। यदि नए व्यापार आरंभ करने का विचार कर रहे हैं। तो आज का दिन बेहतर रहेगा। व्यापार में सफलता प्राप्त होगी। राजनैतिक, सामाजिक व संबंधित व्यवसाय में आपके हौसले बुलंद है। किसी के साथ गलतफहमी होने से झगड़ा होगा। जीवनसाथी से छोटी मोटी बातों पर बहस हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आर्थिक मामलों में नुकसान होने से मन दुखी हो सकता है। विरोधी सलाहकार के तौर पर नुकसान पहुंचाने के फिराक में है। ऑनलाइन बिजनेस करने वालों के लिए अच्छे मुनाफे का दिन है। आपको अपने घर-परिवार के अपने जनों का विरोध झेलना पड़ सकता है। क्रोध को नियंत्रण में रखना पड़ेगा। खानपान को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य की दृष्टि से सेहत में गिरावट की आशंका है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज माता से वैचारिक मतभेद हो सकता है। निजी रिश्तों में कोई दिखावा न करें। संतान की किसी परीक्षा को लेकर आप भागदौड़ में लगे रहेंगे और अपने कार्यक्षेत्र की ओर ध्यान नहीं लगाएंगे,लेकिन आपको अपने जरूरी कामों की ओर ध्यान देना होगा। लोगों को उनकी कमियों के साथ स्वीकार करें। मित्रों की वजह से उलझा कार्य सुलझेगा। दोस्तों से मदद मिलती रहेगी। यदि आपका कोई सरकारी कार्य लंबे समय से लटका हुआ है, तो वो पूरा होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको बहनों को कोई उपहार देना चाहिए। प्रमोशन की संभावना बन रही है। मानसिक व्याकुलता अधिक रहेगी अतः एकाग्रता की कमी रहेगी। आपका सभी के साथ मधुर व्यवहार रहेगा। लोगों से सम्मान प्राप्त होगा। आपको अपनी मेहनत और समझदारी से जीवन को सुखमय बनाने में मदद मिलेगी। नौकरी करने वालों एवं व्यावसायिकों के लिए दिन अच्छा है। व्यवसाय में लाभदायक स्थिति रहेगी। धार्मिक कार्यों में धन खर्च हो सकता है।

आपने Rashifal 24 April 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 24 April 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 24 April 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button