राशिफल

Rashifal 22 April: यह दिन 7 राशि के जातकों के लिए रहेगा अनुकूल, छात्रों को करियर में मिलेगी सफलता

हम आपको शनिवार 22 अप्रैल का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 22 April 2023

shani dev

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपकी कोई ऐसी इच्छा पूरी हो सकती है जिसके बारे में आप बहुत ज्यादा सोच रहे थे। यदि आपको अच्छी नौकरी की तलाश है तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आपके लिए किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का ऑफर आ सकता है। मन में कुछ चिंताएं बनी हुई हैं जिस कारण आपके काम में फोकस की कमी है। खान-पान में तली-भूनी चीज ना लेना बेहतर होगा। आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के लिए अच्छा दिन है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज किसी की बात को दिल पर न लगाएं, अपने आप पर भरोसा रखें। किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। रहन-सहन में अव्यवस्था हो सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी के प्रबल संकेत हैं। संभलकर चलना होगा। आर्थिक निवेश के लिए दिन शुभ नहीं है। अपने से बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लें, जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आयेगी। अपने उत्तरदायीत्वों का निर्वाहन करना होगा। ऑफिस के माहौल में कुछ अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे‌

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज अपने अच्छे कर्मों के कारण कामों में सफल रहेंगे। व्यापारियों का दिन अच्छा औसत रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको लगातार बैठकर काम करने से बचना होगा नहीं तो आपको कमर से जुड़ी तकलीफ हो सकती है। जो लोग कपड़े, तेल, सौंदर्य और फैशन आदि से संबंधित कार्य करते हैं उनके लिए यह समय बहुत उपयोगी है। आप नए और नए विचारों से युक्त होंगे, जो आपको सफलता की ओर ले जाएगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। भाई-बंधुओं का व्यवहार सहयोगपूर्ण रहेगा। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। प्रेम जीवन में परिस्थितियां अनुकूल होंगी। संतान सुख प्राप्त होने की संभावना है। अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए आपको कई अवसर मिलेंगे। बेहतर स्वास्थ्य पाने के लिए आज आप योग शुरू कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद लें, घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपके मानसिक व्यवहार में दृढ़ता कम होने से कोई भी निर्णय तेजी से नहीं ले सकेंगे। माता-पिता आपसे प्रसन्न रहेंगे। पिता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आज आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम कर सकते हैं। गाय को रोटी खिलाएं, सबके साथ संबंध बेहतर होंगे। आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान रहेगा। कला के छात्रों को करियर में सफलता मिलेगी। आपको अधिक जिम्मेदारी दी जाएगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

पुराने निवेशों के चलते आय में बढ़ोत्तरी नज़र आ रही है। आपको जीवनसाथी से कोई प्यारा तोहफा मिल सकता है। कोई लंबित कार्य के पूरे होने से मन में खुशी का भाव रहेगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ सकती है। भाई-बहनों के साथ तर्क आपको काफी उदास कर सकता है और आप असहाय महसूस कर सकता है। किसी खबर का इंतजार है तो वो आज आपको मिल सकती है। छात्रों के लिए भी समय कठिन है, मेहनत अधिक व सफलता कम मिलेगी।

shani dev pravesh in swarashi

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज किसी बात को लेकर चिंतित हैं तो उसे किसी से शेयर करें। इससे मन हल्का होगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी और शिक्षा के क्षेत्र में उनका प्रदर्शन का अच्छा रहेगा। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। अपनी बिजनेस में आई परेशानियों से निपटना होगा। आपके साथी की सेहत आपके लिए एक गंभीर समस्या होगी। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आपके पक्ष में रहेंगे। पिता का सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

कामकाज में धीरे-धीरे वापस गति आएगी। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है और पुरानी यादें ताजा भी होगी। आप अपने संघर्षों को हल करने और एक टीम में सहकारी रूप से काम करने में सक्षम होंगे। पैसों से संबंधित नकुसान हो सकता है, जिसके लिए आप सावधान रहें। करियर में आगे बढ़ने के कुछ नए मौके मिल सकते हैं। भूमि-भवन और पुराने निवेश से लाभ होगा। जल्दी धन कमाने के लिए गलत योजना में पूंजी निवेश न करें सतर्क रहें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने की उम्मीद है। पारिवारिक जीवन पर ज्यादा ध्यान देने की ज़रुरत है। प्रॉपर्टी के निवेशों से अच्छे रिटर्न मिलेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान पक्ष से चिंता बनी रहेंगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें नहीं तो ऐसी मनःस्थिति में लिए हुए निर्णय गलत हो सकते हैं। कपड़ा व्यापार, इत्र परफ्यूम व्यापार, सौंदर्य प्रसाधन आदि पदार्थों से जुड़े व्यापारियों के लिए समय सफलतादायक रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

अपने साथी की भावनाओं और ज़रूरतों पर ध्यान दें। पुरानी चुनौतियों से निपटने के लिए आपको नई बात समझ आ जाएगी। एक अलग तरह की गतिविधियों को करने में अपना दिन बिताएंगे। आपका भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आज के दिन छात्रों को अपने काम में अच्छे परिणाम मिलेंगे। कारोबार का विस्तार होगा। निवेश करने के लिए आवेगी निर्णय न लें। सामाजिक मोर्चे पर नेटवर्किंग फायदेमंद साबित होगी। माता-पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज दूसरे को दिया हुआ धन प्राप्त हो सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। आर्थिक इन्वेस्टमेंट करने का विचार कर सकते हैं। आपसी विश्वास के सहारे पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। यदि आप कार्यक्षेत्र में इन्वेस्ट करने का प्रयास करें तो वह आपके लिए ज्यादा अच्छा रहेगा। पेशेवर रूप से आप लोकप्रियता और प्रशंसा हासिल करेंगे। भाग्य का सहारा मिलेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे। आज स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। कब्ज आपको परेशान कर सकता है। आपके घर कुछ बिन बुलाए मेहमान आ सकते हैं। आपका स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक रहेगा और आपको अपने जीवनसाथी का साथ बिना किसी शर्त के मिल जाएगा। अगर अतीत में आपने किसी को धन उधार दिया है तो आपको अपने पैसे वापस मिल सकते हैं। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिलेगी। अधिकारियों से खास पहचान बनेगी।

आपने Rashifal 22 April 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 22 April 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 22 April 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button