बॉलीवुड

रामायण में दमदार एक्टिंग कर हमेशा के लिए अमर हो गए ये कलाकार,किसी को हुआ कैंसर तो कोई ट्रेन से कटा

रामानंद सागर (Ramanand Sagar) की रामायण (Ramayan) आज भी दर्शकों के दिल में बसती है। इसके जैसा मैजिक फिर कोई भी फिल्म मेकर क्रीऐट नहीं कर पाया। 1987 में जब रामायण टीवी पर टेलिकास्ट होती थी तो सड़के सुनसान हो जाती थी। लोग टीवी के सामने माला अगरबत्ती लगाते थे।

भगवान बने एक्टर के हाथ जोड़ते थे। यहां तक कि जब ये एक्टर्स रियल लाइफ में दिखते थे तो भी दर्शक इनके पैर छूते थे। रामायण के सभी कलाकार और उनके द्वारा निभाए गए किरदार हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे। लेकिन इनमें कुछ ऐसे कलाकार भी हैं जो अब इस दुनिया में नहीं रहे। आज हम इन्हीं के बारे में जानेंगे।

दारा सिंह

दारा सिंह (Dara Singh) ने रामानंद सागर की रामायण में ‘बजरंगबली हनुमान’ का रोल किया था। उन्होंने ये रोल बहुत अच्छे से निभाया था। आज भी लोग जब हनुमान जी का नाम लेते हैं तो उनकी छवि दिमाग में आ जाती है। वे 12 जुलाई 2012 को दुनिया को अलविदा कह गए थे।

श्याम सुदंर कलानी

श्याम सुदंर कलानी को हम रामानंद सागर की रामायण में सुग्रीव के किरदार में देख चुके हैं। वह इस रोल को कर बड़े फेमस हो गए थे। वहीं वे ‘जय हनुमान’ सीरियल में हनुमान के रोल में भी दिखे थे। 6 अप्रैल 2020 को उनका निधन हुआ था। वह कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रहे थे।

विजय अरोड़ा

रामायण में आने से पहले ही विजय अरोड़ा ने एक्टिंग की दुनिया में नाम कमा लिया था। वह रामायण में मेघनाथ के किरदार में दिखे थे। उनका अभिनय सभी को पसंद आया था। वह कैंसर से पीड़ित थे। इस कारण 2 फरवरी 2007 को उनका निधन हो गया।

चंद्रशेखर वैद्य

चंद्रशेखर वैद्य ने 50 के दशक में जूनियर आर्टिस्ट के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। वह रामायण में राम के पिता यानी राजा दशरथ के महामंत्री सुमंत बने थे। उनका अभिनय भी काबिलेतारीफ था। उनका निधन 16 जून 2021 को हुआ था।

मुकेश रावल

मुकेश रावल ने रामायण में विभीषण का रोल किया था। वह अपने बेटे के निधन की वजह से दुखी रहते थे। ऐसे में उन्होंने 2016 में ट्रेन की पटरी के आगे लेटकर आत्महत्या कर ली। उनके बेटे की मौत भी ट्रेन की पटरी पर हुई थी।

ललिता पवार

ललिता पवार बॉलीवुड की बीते जमाने की जानी मानी अभिनेत्री थी। वह नेगेटिव रोल के लिए फेमस थी। रामायण में उन्होंने रानी कैकयी की दासी मंथरा का किरदार निभाया था। इससे उन्हें खूब लोकप्रियता मिली। उनकी एक्टिंग इतनी दमदार थी कि लोग रियल लाइफ में भी उनसे नफरत करने लगे थे। उनका निधन 1998 में कैंसर के चलते हुआ था।

अरविंद त्रिवेदी

रामायण की कहानी जितनी राम के बिना धूरी है उतनी ही रावण के बिना भी पूरी नहीं है। टीवी की इस रामायण में रावल का किरदार अरविंद त्रिवेदी ने निभाया था। वह ‘विक्रम वेताल’ में भी नजर आए थे। उनका निधन 6 अक्टूबर 2021 हुआ था।

Back to top button