राशिफल

Rashifal 21 April: इन 6 राशियों के लिए काफी संघर्षपूर्ण रहेगा यह दिन, थोड़ा बचकर चलने की जरूरत है

हम आपको शुक्रवार 21 अप्रैल का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 21 April 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप धार्मिक कार्यों में रुचि ले सकते हैं। साथ ही किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बन सकते हैं। आज आपका कोई महत्वपुर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। लवमेट के तरफ से उपहार मिल सकता है। आपके साझीदार आपकी नई योजनाओं और विचारों का समर्थन करेंगे। आप किसी भी कार्य को स्थिरता और गंभीरता से करने का प्रयास करें। क्रोध पर नियंत्रंण रखें नहीं तो विवाद हो सकता है। नशे के सेवन से दूर रहें। सरकारी मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको अपने लव पार्टनर के साथ कुछ बेहतरीन समय बिताने को मिल सकता है। कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतें अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है उधार देने से बचें। व्यापारी वर्ग कोई बड़ी डील करने से पहले विचार विमर्श करें। आपके द्वारा क्रोध या जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान दायक हो सकता है। शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए आज का समय अनुकूल रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आपके जीवनसाथी के सहयोग से आपको काम में सफलता मिलेगी। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें पेट से संबंधित परेशानियां बढ़ सकती है खान पान पर ध्यान दें। परिवार में हर्षोल्लास रहेगा। कई मामलों के लिए लोग आपसे सलाह ले सकते हैं। नई चीज भी आप सीख सकते हैं। रमणीय स्थल घूमने जाने का कार्यक्रम बनेगा। साहित्यिक गतिविधि में आपकी रुचि रहेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ सकती है। किसी अनजानी समस्या से अचानक घिर सकते हैं। आपके साहस को देखकर आपके व्यापार के शत्रु भी आपके सामने नतमस्तक नजर आएंगे, जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं, उनके अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य संबंधी चिंता रहेगी। दूसरों की जरूरतों को पूरा करने पर आपको ध्यान देना होगा। सामाजिक प्रसंग में कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

बिजनेस में भागीदारों पर आज भरोसा न करें। मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। आप कार्यक्षेत्र में अपनी वाकपटुता से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे और जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं,उनको और कोई बेहतर अवसर आ सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में लोग आपके व्यवहार की सराहना करेंगे। लेन देन से सावधान रहें। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर आज अतिरिक्त कार्यभार रह सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आप के व्यवसाय से अन्य व्यापारी भी धन का लाभ ले पाएंगे। आप अपने रुके हुए कार्यों के पूरा होने के कारण प्रसन्न रहेंगे और आपका बोझ भी कम होगा, लेकिन आपको कार्यक्षेत्र में दूसरों के मामलों में पड़ने से बचना होगा,नहीं तो वह आपके सिर पर आ सकता है। नम्रता भरा व्यवहार बनाएं रखें, अहंकार की भावना से रखने से आपका नुकसान हो सकता है। आपका आर्थिक तौर पर सुधार तय है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बनाकर रखने में आप की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

ज्यादा पाने की लालच में कोई गलत कदम न उठाएं। आज किसी नतीजे पर पहुंचना आपको थोड़ा मुश्किल लगेगा। आज आपके लिए धन प्राप्ति का भी योग बन रहा है। घर का वातावरण शांत रहेगा। हो सकता है आप अपने परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर भी जाएं। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आपकी आपसी समझ बेहतर होगी। धन संबंधी मामलों में थोड़ा ध्यान रखें, आपका पैसा कहीं अटक सकता है। अपनी सोच सकारात्मक और संतुलित रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपका पारिवारिक जीवन सुख-शांति से भरा रहेगा तथा आप इसका पूरा मजा उठा सकेंगे। आज विदेश यात्रा का आनंद लेंगे। मुखर होने के नाते आप अपने मन की बात पारिवारिक सदस्यों से कह पाएंगे। कामकाज के संबंध में दूर की यात्राएं संभव है। धन का निवेश करने के लिए आज का दिन उत्तम है। अगर आप कोई स्टार्ट-अप करना चाहते हैं, तो आज आपको उसके योजनाबद्ध ढंग से काम करना होगा। आज व्यापार के क्षेत्र में आपको लाभ होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

छोटे पैमाने पर नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। आपके व्यवहार से कुछ लोग आज काफी प्रभावित होंगे। आपके बिगड़े हुए काम आज बनने के आसार हैं, साथ ही आपको अच्छा आर्थिक फायदा भी होगा। इसके अलावा पुराने किसी कोर्ट कचहरी के मामले में भी आपको सफलता मिल सकती है। नए लोगों से आपको शुभ काम में मदद मिल सकती है। आपमें ऊर्जा की थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। घर में सुख शांति वातावरण बना रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

दिन अनुकूल नहीं है। थोड़ा बचकर चलने की जरूरत है। संतान की मदद सुख को बढ़ाएगी। ईश्वर का ध्यान करने से मानसिक शांति मिलेगी। शैक्षणिक मोर्चे पर लगातार प्रयास की वजह से कुछ खास व्यक्तियों का मार्गदर्शन आपको मिल सकता है। दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य की कमी की वजह से तनाव रह सकता है। एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। अपने प्रिय की ग़ैर-ज़रूरी भावनात्मक मांगों के सामने घुटने न टेकें। लंबे समय से चली आ रही परिस्थितियों में परिवर्तन आएगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज जल्दबाजी से हानि हो सकती है। आपका प्रिय आपको ख़ुश रखने के लिए कुछ ख़ास करेगा। नौकरी करने वाले जातकों का आज कोई काम अधूरा रहने के आसार है जिसकी वजह से उच्च अधिकारी आपसे काफी नाखुश रहेंगे। आज आपको काफी झुंझलाहट भी महसूस हो सकती है। कार्य करने में फोकस करें। किसी गरीब महिला को एक पैकेट दूध का दान दें। विद्यार्थियों और युवाओं को अपनी पढ़ाई के साथ साथ अन्य क्षेत्र में भी जानकारी हासिल करने संबंधी रुचि बनी रहेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज कुछ लोग आपकी ओर आकर्षित हो सकते हैं और आपकी बातों में रुचि भी लेंगे। किसी को उधार देने से बचें। व्यवसाय तथा धन के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। पेट संबंधी दिक्कतें होंगी, खान-पान का थोड़ा ध्यान रखें नहीं तो गैस विकार हो सकते हैं। आपको आगे बढ़ने और तरक्की करने के कई अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति की सौगात मिल सकती है। व्यवसायिक गतिविधियों और कार्यप्रणाली को किसी से भी शेयर ना करें।

आपने Rashifal 21 April 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 21 April 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 21 April 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button