राशिफल

Rashifal 19 April: आज इन 4 राशियों पर मेहरबान होंगे भगवान श्री गणेश, बेहद शुभ रहेगा यह दिन

हम आपको बुधवार 19 अप्रैल का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 19 April 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको जीवनसाथी से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। मेहनत से ही आपको उचित सफलता मिलेगी। सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि होगी। भूमि भवन, वाहन आदि खरीदने के योग बन रहे हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को पद प्रमोशन मिल सकता है। व्यवसाय में किसी सहयोगी के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे तथा संबंधों में सुधार आएगा। आज आप सांसारिक बातें भूलकर आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में संलग्न रहेंगे। इस राशि के वकीलों के लिए भी आज का दिन अच्छा है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज कार्यों को स्थगित करना आपके लिए समझदारी भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आज कुछ बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं कोई नई जिम्मेदारी प्राप्त होंगी। आपके ज्ञान का विकास होगा कोई नया काम सीखने का अवसर प्राप्त होगा। आपको धन लाभ होने की संभावना है अथवा आपको आर्थिक लाभ को लेकर इस समय कोई शुभ समाचार मिल सकता है। लोग आज आपके स्वाभाव से प्रभावित होंगे। फाइनेंस से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से सकारात्मक नतीजे हासिल होंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

संतान की ओर से सुख मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने में दुविधाग्रस्त रहेंगे, जीविका क्षेत्र में नए आयाम उत्साहित करेंगे। प्रॉपर्टी खरीदने व बेचने की प्लानिंग कर रहें है, तो कुछ समय के लिए रुक जाना चाहिए, यदि डील पक्की ही करने जा रहें हैं, तो कागजी कार्यवाही देख सुन कर करें। आज मन-मष्तिष्क को अनियंत्रित ना होने दें, अन्यथा आपको काफी परेशानी हो सकती है। प्रेम प्रसंगों का नकारात्मक प्रभाव आपके परिवार तथा व्यवसाय दोनों पर पड़ेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज परिवार में सदस्यों के साथ संबंधों में सुधार होगा, जिससे आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। आज के दिन सकारात्मक ऊर्जा भरपूर मात्रा में है, बस आपको भी सकारात्मक बने रहना होगा। करियर में नए मुकाम को हासिल करेंगे। निवेश के मामलों में नई प्लानिंग करेंगे‌। बेवजह किसी बहस में न पड़े अन्यथा मानसिक तनाव रह सकता है। सरकारी सेवारत लोगों को टारगेट पूरा करने से राहत मिलेगी। पारिवारिक या निजी कामों में चल रही रुकावटें काफी हद तक दूर होंगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज अपने खान-पान पर पूरी तरह से नियंत्रण रखें। दूसरे किन्हीं बातों को लेकर आपको अहंकारी समझकर दूरी बना सकते हैं, ऐसे में मेल-जोल बढ़ाएं और सभी के साथ हंसी-मजाक करते रहें। कहीं से कर्जा लेने की कोशिश कर रहे हैं, तो मंजूरी मिल सकती है। किसी भी बहस और तर्क से दूर रहें। पेट से संबंधित समस्याएं होंगी। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले सुलझेंगे। धन लाभ के योग बन रहे है। छात्रों के लिए आज का दिन परेशानी भरा रह सकता है। पढ़ाई लिखाई में मन नहीं लगेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज के दिन मौज-शौक और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। हो सकता है कि आपके सीनियर्स आपके काम से बहुत ज्यादा संतुष्ट न हों। विपरीत परिस्थिति में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का मामला कुछ कमजोर रहने के आसार हैं। कोई पुराना रोग आपको परेशान कर सकता है। सामाजिक मेलजोल बढ़ने से व्यवसाय में भी लाभ होगा और निजी रिश्तों में नयापन आएगा। परिवार के छोटे सदस्य अगर किसी कार्य में असफल हो रहे हैं तो आप उनका मनोबल बढ़ाएं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपको संतान के भविष्य से संबंधित कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ संभलकर व्यवहार करें नहीं तो परेशानी होगी। आप अपनी चतुराई एवं बुद्धि से अपने कार्य को सफल बनाएंगे। आज आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता एवं मार्गदर्शन करेंगे। घरेलू सुख-सुविधाओं की चीजों पर जरूरत से ज्यादा खर्च हो सकता है। धन के मार्ग में रुकावटें आएंगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। आज आपकी उत्सुकता का स्तर बहुत ज्यादा रहेगा। पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। वहीं माता का भी समर्थन मिलेगा। जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। आप अपने आस-पास के लोगों और स्थितियों की जानकारी प्राप्त करने के लिए बहुत उत्सुक रहेंगे। जीवनसाथी की तरक्की देखकर आपको प्रसन्नता होगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

शादीशुदा है तो आज पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर बने रहेंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ेगा, ऐसे समय में आपको परिवार का साथ अवश्य मिलेगा, इसलिए हिम्मत ना हारे और आने वाली कठिन स्थिति का डटकर सामना करें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी तंत्र से लाभ मिलने के संकेत हैं। माता जी आपको कोई जिम्मेदारी सौंप सकती हैं,जिससे आपको समय रहते पूरा करना होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको मित्रों का सहयोग मिलता रहेगा। सम्मान होने से आज मन प्रसन्न रहेगा। दूसरों की बातों से इतना प्रभावित न हों कि आपके निर्णयों में गलती हो। नौकरीपेशा जातकों के सभी काम आज सुचारू रूप से पूरे होंगे, साथ ही आपको उच्च अधिकारियों का भी सहयोग मिलेगा। वहीं व्यापारियों के लिए नए रास्ते खुल सकते हैं। आपके भाग्य के दरवाजे खुल गए हैं आपको अपने प्रयासों का बहुत अच्छा परिणाम मिलने जा रहा है। आपके घर किसी प्रिय अतिथि का आगमन हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

अपने काम और शब्दों पर ग़ौर करें क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगे। कामकाज में आज आपका प्रदर्शन बढ़िया रहने वाला है। आपके अंदर बोलने की कला है जो आपको किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। अगर किसी को उधार दिया पैसा लंबे समय से अटका है तो आज आपको अपना पैसा मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

कुछ नया और रचनात्मक शुरू करने के लिए समय शुभ प्रतीत हो रहा है। आपको धैर्य से काम लेना होगा। कोई शुभ समाचार मिलने से मन काफी प्रसन्न रहेगा। मानसिक रूप से आज आप काफी मजबूत रहेंगे। प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। छात्रों को पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।

आपने Rashifal 19 April 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 19 April 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 19 April 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button