राशिफल

Rashifal 10 April: आज 7 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज, आमदनी में वृद्धि होने के हैं प्रबल आसार

हम आपको सोमवार 10 अप्रैल का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 10 April 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप नौकरी में संभलकर रहें। साथियों का सहयोग कम मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरने वाला है। आपको अपने पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आपको अर्थराइटिस की समस्या है तो आज आपकी परेशानी कुछ बढ़ती नजर आ रही है। आपकी आमदनी में वृद्धि होने के प्रबल आसार हैं। ननिहाल पक्ष की तरफ से चिंताजनक समाचार आएगा। आपके फैसले सही रहेंगे। उधारी दिए हुए पैसे मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से किसी बात को लेकर बहस-बाज़ी हो सकती है। ऐसी स्थिति में ख़ुद को शांत रखें। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों पर कार्यभार अधिक रहेगा। ऐसे में आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। यदि आप मेहनत करने में आनाकानी करेंगे तो आपकी तरक्की का सपना अधूरा ही रह जाएगा। कोई पुराना रोग दु:ख का कारण बन सकता है। लापरवाही न करें। शत्रुभय बना रहेगा। सरकारी कर्मचारियों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज अपने घर की साज-सज्जा पर ध्यान देंगे। इसमें आप अपनी साथी की मदद की भी ले सकते हैं। खुद पर काबू रखें और ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछताना पड़े। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी महत्वपूर्ण लेने से बचना होगा। बिजनेस में कुछ बदलाव होने के योग बन रहे हैं। ये बदलाव आपके पक्ष में ही रहेंगे। लवमेट के तरफ से कोई तोहफा मिल सकता है। किसी भी कार्य को धैर्य से करें। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

अपने साथ काम करने वालों से थोड़े सावधान रहें, कोई नुकसान हो सकता है। मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके कारोबार में तेजी आएगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। इस समय आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत कर सकते हैं। विद्यार्थियों अपने पढ़ाई पर फोकस करने की जरूरत है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज पिता के साथ संबंध मधुर रखें। काम में मन नहीं लगेगा। नकारात्मकता हावी रहेगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई नया काम सौंपा जा सकता है जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यदि घर व बाहर कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो, तो आपको उसमें अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। आप सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। अतीत की कोई बात आज फिर आपके सामने होगी। शैक्षणिक कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

पुराने निवेशों के चलते आय में बढ़ोत्तरी नजर आ रही है। आपको थोड़ी सुस्ती महसूस हो सकती है। कही-सुनी बातों पर भरोसा करने से बचें। नवविवाहित जातकों के जीवन में आज उथल-पुथल रहेगी। यदि आपने किसी के कहने में आकर धन का निवेश किया, तो वह बाद में आपके लिए मुसीबत बन सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही प्राप्त होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज किसी सामाजिक आयोजन में अपनी बात रखने का मौका मिलेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज अत्यधिक काम के बोझ से थकान और मानसिक बेचैनी हो सकती है। आज का दिन किसी नेक कार्य में अवश्य बिताएं जैसे दान आदि। विद्यार्थियों को शिक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे, लेकिन धन का लेनदेन बहुत सावधानी से करना होगा, नहीं तो आपको कोई गलत सलाह दे सकता है। कई दिनों से मन में चल रही कोई बात आज जीवनसाथी से शेयर करेंगे। आज सबसे जटिल परिस्थितियों में माँ-बाप का पूरा समर्थन हासिल होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

वृश्चिक राशि वाले स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से चिंतित रहेंगे। खर्च में बढ़ोतरी आपकी परेशानी बढ़ाएगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां को अच्छी तरह से निभापाएंगें। समय का कुछ हिस्सा मां के साथ शेयर करें। कारोबार की स्थिति सामान्य रहेगी। कार्यक्षेत्र में लोग थोड़े नकारात्मक हो सकते हैं। आप उनका सामना करेंगे और विजयी होंगे। संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज किसी शो में गाने का मौका मिलेगा। पूराने दोस्तों के साथ फॉन पर देर तक बात करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप किसी भी तरह के तनाव और अटकलों से दूर रहें। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। बिजनेस पार्टनर के साथ किंही बातों पर अनबन होने की आशंका है, ऐसी स्थिति में आपको शांत रहना होगा। सेहत में पुराने रोगों में सुधार होता नजर आएगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके फेवर में आयेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले मजबूत होगी। स्वास्थ्य का बहुत अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

कई दिनों से रूके हुए कार्य आज पूरे होंगे। जो चल रहा है उसे होने दें, लेकिन आपको रक्षात्मक तरीका उपयोग करना चाहिए। व्यक्तिगत जीवन में आ रहे उतार-चढ़ाव की वजह से चिंतित न हों। अपनी लड़ाई आपको खुद ही लड़नी है, इसलिए किसी और पर निर्भर न रहें। भावावेश में आकर कोई कार्य न करें। जॉब कर रहे लोग आज आपके सभी काम समय से पूरा कर लेंगे। आज बिगड़े हुए रिश्तों को सही करने की पहल आप करेंगे तो रिश्ते ठीक हो जायेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपकी धैर्यशीलता में कमी आयेगी। इस समय धन व्यय का योग ज्यादा बन रहा है। अतः खर्चों पर कंट्रोल करना लाभदायक हो सकता है। अकेलापन लग रहा है तो अपने स्वभाव का ठीक से अवलोकन करें और स्वभाव में उचित बदलाव करें। दूसरों की बातो में हस्तक्षेप करने से बचें क्योंकि इससे आपका नुकसान हो सकता है। इस राशि की महिलाएं आज अपने जीवनसाथी को उपहार देंगी, जिससे दाम्पत्य जीवन में और मधुरता बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको किसी काम में अपने पिता या पिता समान लोगों से पूरा सहयोग मिलेगा। भावनात्मक बातों में उलझे रहने की वजह से आप अवसरों का आप ठीक से उपयोग नहीं कर पाएंगे। आपका काम जल्दी पूरा होगा। आज आपको अपनी संतान की इच्छाओं-भावनाओं का ध्यान रखना होगा। आज आप सकरात्मक सोच के साथ अपने कार्यों को पूरा कर लेंगे। आज बच्चों के व्यवहार में बदलाव आयेंगे। भविष्य को लेकर सोच-विचार करेंगे। मन थोड़ा विचलित रह सकता है।

आपने Rashifal 10 April 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 10 April 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 10 April 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button