राशिफल

Rashifal 7 April: आज इन 3 राशि वालों के लिए दिन रहेगा संघर्षपूर्ण, इन बातों का रखें विशेष ध्यान

हम आपको शुक्रवार 7 अप्रैल का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 7 April 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज संतान प्राप्ति हो सकती है। काम पर आपका बॉस आपकी मेहनत की सराहना करेगा। अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद का आपका घर परिवार के प्रति समर्पण घर में सुख-शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाकर रखेगा। अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों में वृद्धि आपको तनाव दे सकती है। सूझ-बूझ और साझेदारी के कामों में भी फायदा होने के योग हैं। परिवार की उलझनें खत्म हो सकती हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपका समय आपके अनुकूल चल रहा है जितना मेहनत करेंगे उतना आपका भाग्य साथ देगा। विद्यार्थी अपना मनोबल बनाकर रखें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना भी आपके लिए लाभदायक साबित होगा। कोई व्यक्ति एक महत्वपूर्ण सलाह दे सकता है। यह सलाह आपको जीवन में काफी काम आने वाली है। आज किसी व्यक्ति की अच्छाई पर आपको शंका हो सकती है। अपने पार्टनर के साथ कोई फिल्म देखने जा सकते हैं। प्रेम जीवन में परिवर्तन का समय है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज खर्चों में अतिरिक्त वृद्धि हो सकती है। खर्च के बढ़ जाने से आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों के बीच घर की किसी समस्या को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बनने की आशंका है। अपने स्वभाव में अहम की भावना ना उपजने दें। वरिष्ठजनों की सलाह लेकर कार्य करें। पारिवारिक रूप से यह दिन उन्नति वर्धक रहेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है। प्रमोशन मिलने के योग हैं। आपको उपहार मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आपके कारोबार में बढ़ोत्तरी होगी। भूमि निर्माण कार्यों में व्यवधान उत्पन्न हो सकते हैं। आज कोई नया कार्य सीखने का मौका मिलेगा। आज आपकी छवि समाज में उभर कर आएगी। आपके आर्थिक पक्ष में मजबूती आयेगी। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहिएगा। अधिकारियों से मदद मिलेगी। आज आपको अपनी नौकरी या व्यवसाय के लक्ष्य पर पूरा ध्यान देना चाहिए। सफलता पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करते रहना होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धार्मिक व आध्यात्मिक से जुड़े कार्यों के प्रति आपका रुझान मानसिक रूप से स्वस्थ रखेगा। आज कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने से आप अपने कार्यों को व्यवस्थित करने में सफल रहेंगे। आपके दोस्त आपकी मदद करेंगे। इससे आपकी कोई बड़ी परेशानी समाप्त हो सकती है। परिवार वालों के साथ आज आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बनायेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपकी व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आप अपने पराक्रम व साहस के बल पर धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। युवाओं को करियर से जुड़ी नई जानकारी मिलेगी। भविष्य के प्रति असुरक्षा का भाव उत्पन्न होगा। आपकी आमदनी में धीमी प्रगति रहेगी। खान पान संयमित रखे। समाज में आज आपका मान-सम्मान बढेगा। ऑफिस में पदोन्नति के साथ-साथ इन्क्रीमेंट मिलने से आप काफी उत्साहित होंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज किसी पर जल्दी भरोसा करना आपके लिए घातक सिद्ध हो सकता है। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन को चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। कोई बनता हुआ काम अचानक बिगड़ने से आर्थिक नुकसान हो सकता है। दूसरों की आलोचना या इधर की बात से बचें। चापलूसी प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाएं। आज कार्यों में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आपके काम समय से पूरे हो जायेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

वृश्चिक राशि वालों के लिए अपने समय का सदुपयोग करना ही श्रेष्ठकर रहेगा। व्यापारियों के लिए लाभ की स्थिति बनी हुई है। पिता के कार्य में आप का सहयोग सराहनीय रहेगा। कार्यस्थल पर सहयोगियों को आप से ईर्ष्या हो सकती है। हठीले व्यवहार के कारण अन्य लोगों के साथ टकराव होने की संभावना है। मानसिक रूप से काफी प्रसन्न अनुभव करेंगे। जीवनसाथी के प्रति विशेष आकर्षण अनुभव करेंगे, इससे दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलेगा। धार्मिकता की ओर रूझान बढ़ेगा। कुछ घरेलू उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। व्यापार करने वाले लोगों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आज आप कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों को सुख मिलेगा। दैनिक सुख के रास्ते में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

पैसों के मामलों में कोई कदम बढ़ाने के पहले अच्छी तरह जांच लें। नौकरी करने वालों को आर्थिक रूप से सक्षम बनने की आवश्यकता होगी। व्यापार में जबरदस्त नतीजे हासिल होंगे। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास आपको अच्छे नतीजे प्रदान करेंगे। अगर आप भविष्य में सफलता हासिल करने के लिए सोच रहे हैं, तो अभी कोई कदम जरूर उठाएं। प्रवास की संभावना और आर्थिक लाभ का योग है। छात्र आज कुछ नया करने की कोशिश करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

परिवार की तरफ से प्रसन्नता के हालात बने रहेंगे। पैसों के मामले सुलझ सकते हैं। जीवनसाथी का लापरवाह रवैया आपको दुखी कर सकता है। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। मानसिक तनाव बढ़ने से आज आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहेगा। भाई बहन का सुख प्राप्त होगा, नए कार्य एवं नए उद्योग लगने का योग बन रहा है। तन-मन की स्वस्थता के साथ आज का दिन खुशहाल साबित होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप किसी भी कार्य में जोखिम न उठाएं। आप के स्वभाव में भावुकता बढ़ सकती है। आज काम से जुड़ी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। अगर आप विदेशी कंपनी में नौकरी करते हैं तो इस समय आपको बहुत ही संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आवश्यक निर्णय लेने के लिए वैचारिक दृढता और स्थिरता को सर्वप्रथम स्थान देना होगा। अधिकारी के खुश रहने से पदोन्नति की संभावना बढ़ेगी।

आपने Rashifal 7 April 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 7 April 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 7 April 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button