राशिफल

Rashifal 31 March: इन सात राशियों के लिए शुभ फलदायी रहेगा शुक्रवार, उपलब्धियां मिलने के योग हैं

हम आपको शुक्रवार 31 मार्च का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 31 March 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। अगर आप लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों की तरफ से प्रोत्साहन मिलने पर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापारियों को व्यापार में तथा आय में वृद्धि होती है। गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण रहेगा। मित्रों और स्वजनों के साथ खुशी के पल गुजार सकेंगे। आपके सुख-साधनों में भी बढ़ोतरी होगी। पुराना रोग उभर सकता है। सोच समझ कर खर्च करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

कोई बड़ा फैसला लेने में आपको परेशानी महसूस हो सकती है। कार्यभार और मानसिक चिंता से राहत पाकर मित्रों, सगे-सम्बंधियों के साथ खुशीपूर्वक आज का दिन व्यतीत करेंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के प्रति आकर्षण अनुभव करेंगे। कोशिशें पूरा होने में समय लग सकता है। साथ काम करने वाले आज आपके विचारों की आलोचना कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। छोटी-छोटी बातों को तूल न दें। ऑफिस में बेवजह की बातों से दूर ही रहें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज किसी जगह फंसा हुआ पैसा आने से बहुत मदद मिलेगी। स्वभाव में भावुकता और कामुकता की प्रबलता अधिक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से मध्यम दिन रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। आप अपनी समृद्धि चाहते हैं तो परिवार में अपने बड़ों की सेवा करें क्योंकि यहां से आपकी समृद्धि के द्वार खुलेंगे। आपके आस-पास के लोग आपको प्रोत्साहित करेंगे व सराहेंगे। गायत्री मंत्र का पाठ करें, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। कार्यस्थल पर आपकी उत्साही कार्यशैली आसपास के लोगों को प्रोत्साहन दे सकती है। तनाव का असर आप की कार्य क्षमता पर भी पड़ सकता है। बहुत तरह की चिंताएं दिमाग में चल रही हैं। इमोशनल बने रहेंगे। कन्फ्यूजन में भी रहेंगे। व्यापार में आपको सतर्क रहना है, किसी पर भी अधिक भरोसा न करें क्योंकि अधिक भरोसा घातक हो सकता है। किसी बात को लेकर गलतफहमी रह सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज के कई काम अधूरे रह सकते हैं। पुराने रोगों में अब सुधार होगा। आपकी इनकम सामान्य रहेगी। स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ मिलेगा। घर में किसी नए मेहमान के आगमन से खुशी भरा माहौल रहेगा। आज नजदीकी दोस्तों के साथ में मुलाकात तथा मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। नकारात्मक विचारों को व्यक्त न करें। जल्दबाजी और आवेश में आकर अपना कार्य बिगाड़ सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। मौज मस्ती और मनोरंजन के हिसाब से समय अच्छा है। घर में कोई धार्मिक कार्य संबंधी गतिविधियां रहेंगी। जिससे आप सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। दिन आर्थिक एवं व्यावसायिक दृष्टिकोण से लाभदायक रहेगा। खानपान में मन पसंदीदा भोजन का लुफ्त उठा सकते हैं। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। यदि आपको पैतृक संपत्ति मिलने वाली है तो आज इस ओर कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

तुला राशि वालों की पैतृक संपत्ति में वृद्धि की प्रबल संभावना दिखाई दे रही है। भारी भोजन करने से परेशानी हो सकती है। प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। आपको कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। पैसों के मामले ने आज का दिन आपके लिए बेहद खर्चीला रहेगा। कार्यस्थल पर सोच-समझकर बोलें। उन्नति के रास्ते खुलेंगे। चींटियों को आटा डालें, आपके साथ सब बेहतर होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपके पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। अपने समय का सदुपयोग करें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप हल्का-फुल्का व्यायाम करें। अपने कार्य क्षेत्र और करियर के क्षेत्रों को चुनते समय बहुत सतर्क और सावधान रहें। आपको अपनी भावनाओं पर थोड़ा काबू रखना चाहिए। किसी पर आंख बंदकर के भरोसा ना करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

बिजनेस में मेहनत के दम पर सफलता मिलने के योग हैं। घर के सदस्यों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा, खासतौर पर आपको बड़े भाई का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। खर्चा करने के मामलों में मन पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। जो महिलाएं कर्मक्षेत्र में सक्रिय हैं उनके लिए उन्नति के द्वार खुल सकते हैं, इसके अतिरिक्त घर-परिवार के लोगों का भी सपोर्ट मिलेगा। परिचित व्यक्ति आपकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपकी ऊर्जा और उत्तेजना बढ़ेगी। आपका आध्यात्मिकता की ओर रुझान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। ऑफिस में उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। यदि पहले से ही कोई परेशानी चल रही है, तो वर्तमान में लापरवाही महंगी पड़ सकती है। बिजनेस करने वाले लोगों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपके मन की कोई इच्छा पूरी होगी। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नए कदम उठाएंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे। चिंता के भार से स्वास्थ्य को हानि पहुँचेगी। उग्र दलीलों या वाद-विवाद से किसी के साथ संघर्ष होगा। कोर्ट- कचहरी के कार्य में सावधानीपूर्वक कदम उठाएँ। अपने स्वास्थ्य को लेकर आपको चिंता होगी। आप व्यावसायिक परियोजनाओं के प्रति उत्साही और आश्वस्त हैं अत: आप भविष्य में पूर्ण सफलता प्राप्त कर पाएंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आप किसी तरह का कर्ज लेने की कोशिश कर रहे हैं तो उसमें मंजूरी मिल सकती है। घर में परेशानियों को लेकर आपसी विवाद हो सकता है। दूसरे के काम में हस्तक्षेप न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। धनहानि हो सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। आपकी सकारात्मक सोच जटिल परिस्थितियों से छुटकारा दिलाएगी। कार्यस्थल पर सहयोगियों को आप से ईर्ष्या हो सकती है। इसलिए थोड़ा संभलकर रहें। सोशल मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ है।

आपने Rashifal 31 March 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 31 March 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 31 March 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button