राशिफल

मासिक राशिफल अप्रैल: इन छह राशियों को मिलेगा भाग्य का पूरा-पूरा साथ, जश्न मनाने का महीना होगा

बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा कि अप्रैल का महीना हमारे लिए कैसा रहेगा? आज हम आपको अप्रैल महीने का राशिफल बताने जा रहे हैं। न्यूजट्रेंड़ के इस मासिक राशिफल में आप अपनी राशि के अनुसार जान सकेंगे की आने वाला महीना आपके प्यार, करियर तथा सेहत के लिहाज से कैसा रहने वाला है। इस मासिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक महीने की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें Rashifal April 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

Aries

व्यापारिक मामलों में आपकी बुद्धि बहुत प्रखर रहने वाली है, ग्राहकों को अपना समान बेचने सफल रहेंगे। आपके परिवार के बुजुर्ग सभी उपक्रमों में खुशी-खुशी आपकी मदद करेंगे। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो भी कार्य करेंगे,उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आप अपने शत्रुओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे बल्कि उनको परास्त करने में सफल होंगे। भविष्य को लेकर रणनीति बनाने का कार्य भी इस माह हो सकता है। इसमें आपको अपने अध्यापक और मित्रों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

प्यार के विषय में : यदि आपका प्रेम विवाह हुआ है तो कुछ अड़चने आएँगी लेकिन महीने के अंत तक सबकुछ शांति से सुलझ जाएगा।

करियर के विषय में : जॉब में नए प्रोजेक्ट और जिम्मेदारियां मिल सकती है। आपकी योग्यता को पहचान मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : आपको लिवर से संबंधित कोई परेशानी है तो आपकी दिक्कत बढ़ सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

Taurus

वृषभ राशि के जो लोग व्यापारी हैं उनके साथ इस माह कुछ बुरा हो सकता है। आपको किसी पुराने काम के लिए जुर्माना भरना पड़ सकता हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को आज वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप किसी कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। यदि आप किसी विवाद में फंस जाते हैं तो कठोर टिप्पणी करने से बचें। महीने के आखिर में किसी बात को लेकर मन थोड़ा चिंतित हो सकता है।

प्यार के विषय में : आपका प्रिय आपसे एक वादा मांगेगा, लेकिन ऐसा कोई वादा न करें जिसे आप पूरा नहीं कर सकते।

करियर के विषय में : ये महीना शुरुआती परेशानी के बाद जॉब में बेहतरीन अवसर दिलाने वाला होगा।

हेल्थ के विषय में : दांतों से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए इसकी साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

Gemini

इस माह उग्रता बढ़ सकती है, जिसके कारण आपकी सफलता के आड़े आ सकती है इसलिए आपको शांति के साथ काम लेना चाहिए। इस महीने आपको अच्छा खासी मात्रा में धन लाभ होने की संभावनाएं हैं। आप पैसा कमा सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा राशि को पारंपरिक रूप से निवेश करें। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए और भविष्य की योजना बनानी चाहिए। परिवार में संपत्ति विवाद भी हो सकता है। माताजी के स्वास्थ्य से जुड़ी पुरानी समस्याएं उभर सकती हैं।

प्यार के विषय में : गुस्से के कारण आप अपने पार्टनर के दिल को ठेस पहुंचा सकते हैं। बोलते समय आपको अपने शब्दों पर विशेष ध्यान देना होगा।

करियर के विषय में : कारोबार में आपको बेहतरीन अवसरों की प्राप्ति होगी। कोई महात्वाकांक्षी योजना पर आप काम शुरू कर पाएंगे।

हेल्थ के विषय में : आपका बढ़ता हुआ मानसिक तनाव आपकी सेहत में गिरावट की वजह बन सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

Cancer

कर्क राशि के जो लोग घर से दूर नौकरी में कार्यरत हैं वह अपने परिवार के सदस्यों से मिलने आ सकते हैं। आपका सबसे बड़ा सपना हकीकत में बदल सकता है लेकिन अपने उत्साह पर नियंत्रण रखें, क्योंकि ज्यादा खुशी परेशानी का सबब बन सकती है। आपको विदेश में रह रहे किसी परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। इस महीने आप सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हुए दिखाई देंगे। स्वरोजगार करने वाले लोगों की आय में वृद्धि होगी।

प्यार के विषय में : लवमेट के साथ कहीं बाहर हिल स्टेशन घूमने का प्लान बनेगा।

करियर के विषय में : नौकरी पेशा लोगों के लिए उन्नति मिलने का योग बन रहा है, उन्हें मन लगाकर काम करना चाहिए।

हेल्थ के विषय में : देर रात तक जागने से बचें, नहीं तो आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo

सिंह राशि वाले इस महीने अपने लक्ष्य को लेकर भ्रमित हो सकते हैं, लेकिन अपनों का सहयोग आपको सही दिशा में ले जाएगा। विद्यार्थियों को कमजोर विषयों पर पकड़ बनाकर अपनी शिक्षा की ओर ध्यान देना होगा,तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। नौकरी में आपका खूब मन लगेगा जिससे उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। धन दौलत में वृद्धि होगी और एक से अधिक स्रोतों से आपको आय होगी। भाइयों का व्यवहार आपके फेवर में रहेगा। कुछ रिश्तेदारों का घर आना हो सकता है।

प्यार के विषय में : आप प्यार की तलाश में इंटरनेट पर ज्यादा समय बिताएंगे।

करियर के विषय में : नौकरी करने वाले लोगों को बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। व्यापार में अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी।

हेल्थ के विषय में : सेहत में इम्यूनिटी बूस्ट करने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

Virgo

आर्थिक एवं व्यापारिक रूप से लाभदायक यात्राएं संभव हैं। आपके लिए यह सुखद अनुभव रहेगा। आत्मविश्वास एवं स्फूर्ति से परिपूर्ण आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। परिवार की जिम्मेदारियों की चिंता हो सकती है, आराम से सोच-समझकर जिम्मेदारियों का वहन करें। यदि आप अपना खाली समय गरीब और कम विशेषाधिकार प्राप्त बच्चों को शिक्षित करने में लगाते हैं, तो आपको बहुत सारी खुशियाँ मिलेंगी। माता-पिता के साथ कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

प्यार के विषय में : यदि किसी बात को लेकर मनमुटाव है तो बेहतर होगा आप अपने साथी के साथ मिलकर उसे सुलझा लें।

करियर के विषय में : नौकरी हो या व्यवसाय इस माह दोनों में अच्छी सफलता मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : इस महीने आपको मौसमी बीमारियों से अलर्ट रहने की जरूरत है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra

आजीविका के क्षेत्र में प्रोफेशनल तरीके से काम को करना होगा। जिन लोगों का प्रमोशन होना सुनिश्चित है, उनको शुभ सूचनाएं मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में अस्थिरता रह सकती है। आपको अपनी पिछली गलतियों का एहसास होगा। साथ ही इस पाठ को अपनाने से आप पुनः ये गलतियां करने से बचेंगे। काम से संबंधित बड़ी उपलब्धि आपको हासिल होगी। कारोबारियों के लिए आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और लाभ दिखेगा, इस दौरान रुका हुआ धन मिल जाएगा।

प्यार के विषय में : अपने प्रेम संबंधों को बेहतर बनाने के लिए किसी बाहरी व्यक्ति की मदद लेने से बचें।

करियर के विषय में : इस महीने में अपने प्रयास तेज करें। अच्छी जॉब मिलने के योग हैं।

हेल्थ के विषय में : सेहत की बात करें तो आपको यूरिन से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

Scorpio

अपनों का गलत बर्ताव आपके दिल को ठेस पहुंचा सकता है। यदि रिश्तो में दूरियां आ गई है तो बातचीत के द्वारा आप इस तरह के मसलों को हल करने का प्रयास करें। अनेक प्रयत्न, पूरी मेहनत और लगन के साथ काम करने की वजह से जीवन में संतुलन बनता हुआ नजर आएगा। कुछ क्षेत्रों में आपका जीवन बहुत अच्छा गुजरेगा लेकिन कुछ क्षेत्रों में आपको सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। किसी बाहरी व्यक्ति के प्रभाव से परिवार के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है।

प्यार के विषय में : लव लाइफ के लिए महीना कुछ कठिन रहने वाला है। किसी न किसी बात पर झगड़े होंगे।

करियर के विषय में : यदि नौकरी की खोज कर रहे हैं तो खोज पूरी होने का भी समय है।

हेल्थ के विषय में : सेहत में खान-पान में तला व चिकनाई युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

Sagittarius

यह माह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है, बस आपको अपनी क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन करना है। घर के सदस्यों के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आप वाद-विवाद से बचें और अपनों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। होटल-रेस्टोरेंट से जुड़े बिजनेस व्यापारी मीठी बोली से ग्राहकों को आकर्षित करने में कामयाब होंगे। अपनी भावनाओं पर काबू में रखते हुए निर्णय करने की आवश्यकता है। भावुक होकर लिए गए निर्णय के कारण आपको पछतावा हो सकता है।

प्यार के विषय में : एक रिश्ता जो अब तक आम था, वह अब बेहद खास होगा। प्रेमी का साथ मिलने से आप सुरक्षित महसूस करेंगे।

करियर के विषय में : छात्र छात्राओं के करियर के लिहाज से माह की शुरुआत कमजोर रहने वाली है।

हेल्थ के विषय में : सेहत में कब्ज से संबंधित परेशानियों के प्रति अलर्ट रहें, खान-पान में मोटे अनाज का सेवन करें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

Capricorn

पारिवारिक जीवन उतार- चढ़ावों से भरा रहेगा, घर में कलह और आपसी विवाद हो सकते हैं। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा इसलिए चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। किसी कार्य की सकारात्मक तरीके से शुरुआत होती हुई नजर आएगी। पैसों से संबंधित आ रही रुकावटें धीरे-धीरे कम होने लगेंगी। यह महीना मिला जुला असर दिखाने वाला है। कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं किंतु आपको अपने लक्ष्य से नहीं भटकना है।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी पर अपना भरोसा मजबूत करें। बेवजह शक करने की आपकी आदत के कारण आपके वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकता है।

करियर के विषय में : नौकरी करने वालों की इस माह में आमदनी बढ़ेगी जो उनमें प्रसन्नता का संचार करेंगी।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य की करें तो ज्यादा तनाव लेना आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius

कुंभ राशि के बच्चों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा आलस्य के कारण पढ़ाई में मन कम लग सकता है। माह का उत्तरार्ध बढ़िया साबित होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय बढ़िया साबित होगा। उधार दिया और रुका हुआ धन मिलने की भी संभावना है। जो निर्णय लेने के लिए आपको डर लग रहा है, उस डर को दूर करने के लिए अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना आपके लिए आवश्यक होगा। इस माह भाग्य से अधिक पुरुषार्थ के बल पर आपके काम बनेंगे इसलिए पुरुषार्थी बने रहें।

प्यार के विषय में : प्यार मोहब्बत के मामले में माह बेहद रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा।

करियर के विषय में : आय के अन्य साधन आपको मिलने के संकेत इस महीने मिल रहे हैं। व्यापार में समय अच्छा रहेगा।

हेल्थ के विषय में : थायराइड की समस्या है जूझ रहे जातक किसी तरह की लापरवाही न करें। समय पर अपनी दवाइयां लेते रहें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces

इस महीने व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपको पैसों से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। घर में किसी नए सदस्य की एंट्री हो सकती है। आय के नए स्रोत बनेंगे, आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और लाभ दिखेगा। अपने शत्रुओं को सावधान रहने की आवश्यकता है। छोटी मोटी बातों को तूल देने से बचें तो अच्छा रहेगा। नए काम मिलेंगे एवं मांगलिक कार्यों में शामिल होने के अवसर आएंगे। शुभ सूचनाएं मिलेंगी।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों को लेकर महीना अच्छा कहा जाएगा। आप दोनों का रिश्ता और भी मजबूत होगा।

करियर के विषय में : नौकरी करने वाले जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है, साथ ही प्रमोशन भी हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : हड्डियों में दर्द की समस्या को लेकर परेशान होना पड़ सकता है, सचेत रहने की आवश्यकता है।

आपने मासिक राशिफल अप्रैल 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को मासिक राशिफल अप्रैल का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘मासिक राशिफल अप्रैल 2023’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button