राशिफल

Rashifal 26 March: आज सूर्यदेव की कृपा से 8 राशियों के सभी मनोरथ होंगे सिद्ध, प्रतिष्ठा बढ़ेगी

हम आपको रविवार 26 मार्च का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 26 March 2023

surya dev

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज बातचीत में कुशलता आपका मज़बूत पक्ष साबित होगी। परिवार की ओर से आपको पूरा-पूरा समर्थन मिलेगा। मित्रों का सहयोग पाकर आप किसी बड़ी से बड़ी मुश्किल को आसानी से हल कर पाएंगे। किसी पुरानी बीमारी को नजरअंदाज ना करें। घरेलू संपत्ति से लाभ कमाना है तो सभी कागजात संभाल कर रखें। व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आपके जरूरी कामकाज पूरे हो जायेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज दिनभर उत्साह और कॉन्फिडेंस बना रहेगा। आप अपनी कथनी पर जरा काबू रखें। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान की उत्तम भविष्य करने का विचार बनाएंगे। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आपके विरोधी भी आपके आगे हार मान जाएंगे। काम के लिए ज्यादा इधर-उधर भागदौड़ ना करें, वरना चोट लगने की संभावना है। पदोन्नति और नयी ज़िम्मेदारियां मिलेंगी। आपको अपने आलसीपन और बात-बात पर गुस्सा करने की आदत को जल्द ही छोड़ देना चाहिए।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

घर-परिवार में अपनों के लिए कुछ अच्छा सोचेंगे तो कुछ बेहतर करने की प्रेरणा जगेगी। धन के मामले में आज आप लोभ की स्थिति से बचने का प्रयास करें। आप कोई ऑनलाइन काम शुरू करने का प्लान बनाएंगे। कारोबार में वृद्धि के लिए यदि आप कुछ योजना बनाएंगे,तो उसको बल मिलेगा। आपको जोखिम भरे कार्यों को करने से बचाना होगा। क्रोधित अवस्था आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। इसलिए क्रोध को त्याग कर शांति का मार्ग धारण करने की आवश्यकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

नए लोगों से दोस्ती के योग बन रहे हैं। काम को लेकर सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। किसी पर अति भरोसा करना तनाव दे सकता है। अनावश्यक रूप से सार्वजनिक स्थानों में जाने से बचें। फंसे हुये कार्यों के निपटने से मन शान्त रहेगा। जो बातें अभी तक आप अमल में नहीं ला पा रहे थे, उन्हें आगे बढ़ाने के लिए जो दिशा प्राप्त हुई है, उस पर काम करने की कोशिश करें। प्रेम-विवाह को परिवार का अनुमोदन मिल सकता है। बहन व भाई से यदि संबंधों में कुछ उतार-चढ़ाव चल रहा था,तो आज वह समाप्त होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपकी मुलाकात काफी आकर्षक व्यक्ति से हो सकती है आप उसके साथ यादगार समय बिताएंगे। आज व्यापारियों को खास लाभ होने की उम्मीद है। पैसों का लेनदेन करते समय किसी को साक्षी रखकर ही करें। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। यदि आप कोई नया कार्य शुरू करने जा रहें है तो उसके नफा-नुकसान को अवश्य समझ लें। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। प्रॉपर्टी की खरीदारी के बारे में जो सोच-विचार कर रहे हैं तो अभी कुछ दिन रुकें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज किसी कर्मचारी के साथ बहस या विवाद हो सकता है। पैसों के मामले में आज आपके हाथ निराश लगेगी। आपका आर्थिक प्रयास विफल हो सकता है। पारिवारिक जीवन मे स्थितियां ठीक रहेगी। शांत रहें और आप जो भी काम करते हैं, उससे जुड़े नियमों-कानूनों को ध्यान रखें। घर-बाहर प्रसन्नतादायक वातावरण रहेगा। अपने विश्वास और धैर्य को बढ़ाकर परिस्थिति का सामना करने की कोशिश करें। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। ध्यान रखिए और जरूरत हो तो डॉक्टर को दिखाइए।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपकी जिंदगी में कुछ बदलाव आ सकते हैं। दूर से अच्‍छे समाचार नहीं मिलेंगे। किसी के बहकावे में न आएं और खुद को स्थिर रखकर निर्णय लेने की आवश्यकता होगी। घर के सदस्यों के साथ टकराव से बचें अन्यथा आपके घर की शांति भंग हो सकती है। शाम के वक्त आपको कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे हो जाएंगे। कारोबारियों को अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए निवेश की प्लानिंग करनी चाहिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

परिवार के सदस्यों का प्यार व सहयोग प्राप्त होगा। सांसारिक मोह माया आपको अपनी ओर खींचेगी। दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ बाहर जा सकते हैं। कार्य-व्यापार में उम्मीद के मुताबिक लाभ कम होगा। दांपत्य जीवन अनुकूल रहने की संभावना बन रही है। पड़ोसी और भाई-बंधुओं के साथ के संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। रिटेल व्यापारियों को लाभ कमाने के लिए अपेक्षाकृत ज्यादा मेहनत करनी होगी लेकिन तनाव न पालें। आपको अपना ध्यान भटकाने से बचना चाहिए।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

धनु राशि वाले आंखें बंद करके किसी पर विश्वास ना करें। आज आप किसी सामाजिक या फिर राजनैतिक संगठन से जुड़ सकते हैं। माता जी रिश्ते सुधर सकते हैं। निजी जीवन में आपके सुखों में वृद्धि होगी। करियर-व्यापार से शुभ समाचार प्राप्त होगा। आज मेहनत भी ज्यादा हो सकती है। इससे आपको बड़ा फायदा होगा। कोई नई चीज सीख सकते हैं। आपका रूका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज छोटे मामले भी ज्यादा परेशान कर सकते हैं, जिससे आप चिंता कर सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। यदि आपके बीच कोई गलतफहमी है तो आज आप उसे दूर करने का पूरा प्रयास करेंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका आशीर्वाद आपको मिलेगा। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। आपको नौकरी के क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना नजर आ रही है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

व्यापार में धनलाभ का योग है। यदि कार्यक्षेत्र में कोई अटका हुआ कार्य है तो वह पूरा हो सकता है। किसी पुराने मित्र का फोन आ सकता है। किसी पुराने निवेश का मुनाफा मिल सकता है। छोटे-मोटे प्रलोभन से खुद को दूर रखने की कोशिश करें। आने वाले समय में आपकी महत्वकांक्षाएं बढ़ सकती हैं। आज कुल लोग आपकी बातों से प्रभावित हो सकते हैं। अगर आप लेखन कला से जुड़े हैं तो आपको एक्टिव रहना चाहिए। मन के विचारों को कविता या लेख में बदलिए।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम कहा जा सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आपको जोखिम भरे फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। अनिश्चित कारणों से बदलाव होंगे लेकिन प्रगति होती रहेगी। आपके परिवार में वाहन और मकान खरीदने की रूपरेखा बनाई जाएगी। युवा वर्ग आवेग में आकर काम करने से बचें। शांति से विचार करें और फिर काम को अंजाम दें।

आपने Rashifal 26 March 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 26 March 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 26 March 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button