राशिफल

Rashifal 17 March: आज 4 राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा दिन, धन लाभ होने के हैं प्रबल आसार

हम आपको शुक्रवार 17 मार्च का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 17 March 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज वरिष्ठ आपसे काफी उम्दा प्रदर्शन की आशा करेंगे, इसलिए आप पर अधिक दबाव आ सकता है। सौदेबाजी सोच समझ कर करें। पार्टनरशिप फर्म है तो पार्टनर के साथ तालमेल बना कर रखें। हो सकता है कि कार्यक्षेत्र में आपके सीनियर्स आपके कार्य से संतुष्ट न हों और आपके प्रतिद्वंदी इसका फायदा उठा लें। परिवार के साथ वक्त बिताने की वजह से आपको सकारात्मक महसूस होने लगेगा। आप अपना कोई भी काम उचित ढंग से पूरा करें और सतर्क रहें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी अथवा प्रेम पात्र पर क्रोध करना उचित नहीं रहेगा। मनचाहे करियर को दिशा देने के लिए अपेक्षा से अधिक पैसों का निवेश करना पड़ सकता है। पारिवारिक सन्दर्भ में किसी बुजुर्ग को स्वास्थ्य सम्बन्धी आकस्मिक परेशानी हो सकती है। बड़े खर्चों से बचें अन्यथा परेशानियाँ बढ़ सकती है। पैसों की तंगी दूर होगी। कई माध्यमों से धन की प्राप्ति हो सकती है। घर परिवार में किसी से झगड़ा होने की संभावना है। शांत रहने में ही आपकी भलाई है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपके लिए दिन मध्यम होगा। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, इससे बचें। आपको अपनी दिनचर्या नियमित करना चाहिए। सुबह जल्दी उठ कर टहलने जाएं या फिर घर पर ही योग प्राणायाम कर स्वस्थ रहें। आपको भविष्य के बारे में सोचना छोड़ वर्तमान का पूरा आनंद लेना चाहिए। कुछ लोग आपसे किसी काम में मदद मांग सकते हैं। विदेश में व्यापार करने की इच्छा रखने वालों को थोड़ा संयम से काम करने की जरूरत है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप अपनी कीमती वस्तुओं को संभालकर रखें। जल्दबाजी से हानि होगी। अगर आपने नया लक्ष्य नहीं तय किया तो फिर से दिक्कतें बढ़ सकती हैं। वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह मानें। नियमित व्यावसायिक गतिविधियां आपको अपेक्षित फल नहीं दे पाएंगी। आज दूसरों पर अपना काम न छोड़ें। प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन उतना अच्छा नहीं कहा जा सकता। लेकिन धन मामलों के लिए आज का दिन विशेष रूप से फलदायी साबित होने वाला है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको मानसिक शांति मिलेगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नए लोगों के साथ परिचय बढ़ता हुआ नजर आ रहा है, इस कारण नए मित्र भी प्राप्त होंगे। आपकी जीवन शैली जल्दी ही बदलने वाली है। अपने आपको सहज-सामान्य बनाए रखें, किसी से तुलना के पचड़े में न पड़ें और जितना हो सके, भलाई के काम करें। मन में खुशी रहेगी। चालू काम में प्रगति होगी। युवाओं को विदेश में मिल रहे काम के अवसर आकर्षित कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज संपत्ति से लाभ होगा। विरोधी कष्ट दें सकते है। स्वास्थ्य अच्छा रहने से आप काम पर पूरा फोकस कर पाएंगे। लंबे समय से रुके काम आज बनने की संभावना है। बचत योजना में निवेश लाभदायक रहेगा। काम के सिलसिले में आपको बारीकियों का ध्यान रखना होगा। क्रोध हावी रह सकता है जिससे परिवारिक जीवन में तनाव बढ़ेगा। प्रॉपर्टी डील से आपको बड़ी आमदनी होने की उम्मीद है। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ की अपेक्षा मेहनत की अधिकता रहेगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपकी आर्थिक स्थिति पूरी तरह आपके नियंत्रण में रहेगी। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा और उत्सव हो सकता है। किसी अटके हुए कार्य को पूरा करने के लिए आपको काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। घर का वातावरण सुखद रहेगा। हालांकि आपको अपनों के साथ भी समय बताने की जरूरत है। रिश्तेदारों से एक बड़ा उपहार प्राप्त कर सकते हैं। दूर स्थानों से मिलने वाली खबरें संभवतः आपके अनुकूल नहीं रहेंगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

वृश्चिक राशि वालों को पैसों और बिजनेस के मामलों पर ध्यान देना होगा। आप घर में उपयोग होने वाली वस्तुएं खरीद सकते हैं। बात अगर निवेश की करें तो आप अच्छी तरह से निर्णय कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है। माता पिता के साथ आज कुछ समय बिताने का प्रयास करें। आक्रामक हुए बिना शब्दों का उपयोग करें। कठोर बातों से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

पैसों के मामलों में खुद पर भरोसा रखें। आपको अव्यवस्थित काम को व्यवस्थित करना होगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर आप वाकई फायदा चाहते हैं तो दूसरों की राय को गौर से सुनें। यदि आप किसी पुरानी संपत्ति की बिक्री करना चाहते हैं तो आपको अच्छा मौका मिल सकता है। यदि आपके महत्वपूर्ण कागज अस्तव्यस्त हैं तो उनको सुव्यवस्थित कर लें। अपने काम में सफलता प्राप्त करने के कारण आपके आनंद और उत्साह में बहुत अधिक वृद्धि होगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

मकर राशि वाले आज उधारी से बचें तथा अनावश्यक व्यय ना होने दें। आपको अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखने की जरूरत है। यदि आप जीवनसाथी को ससुराल पक्ष के लोगों से मिलाने जाएं, तो वहां अपने मन की बात किसी से साझा न करें। आप दिन भर काफी ऊर्जावान और सक्रिय महसूस करेंगे। व्यापारी वर्ग को घाटे से सचेत रहना चाहिए। अपनी पूंजी कहीं लगाना चाहते हैं तो पहले ठीक से प्लानिंग कर ले तभी निवेश करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

बिजनेस पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे। उनके साथ मिलकर किये गये कामों से आपको फायदा होगा। अपनों का स्नेह और समर्थन मिलेगा। आपका दाम्पत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। आज आपके प्रिय आपको कोई तोहफा भी दे सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपके अत्यधिक संवेदनशीलता के कारण और घरेलू मामलों को लेकर मानसिक तनाव खड़े हो सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपका दिन मिश्रितफल देने वाला रहेगा। किसी करीबी को आज आपसे कुछ अपेक्षाएं हो सकती है। अपने भाई बहनों से कुछ पुराने गिले-शिकवे दूर करेंगे, जिनके लिए आपको उनसे माफी मांगनी पड़ सकती है। पिताजी के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे। आज आप उन जटिल समस्याओं का समाधान खोजने का प्रयास करेंगे, जिनसे आप काफी समय से परेशान बने हुए हैं। बासी भोजन खाने से बचना चाहिए। आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा।

आपने Rashifal 17 March 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 17 March 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 17 March 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button