राशिफल

Rashifal 12 March: आज इन 4 राशियों को करना पड़ेगा कठिनाइयों का सामना, पढ़ें राशिफल

हम आपको रविवार 12 मार्च का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 12 March 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको शांत रहने और धैर्य रखने की आवश्यकता है। काम सोचे हुए ढंग से पूरे नहीं हो पाएंगे। नींद न पूरे होने से शारीरिक थकावट और तनाव महसूस होगा। सर्जरी या कोई इंफेक्शन से जल्द ही रिकवर कर रहे हैं तो सतर्क रहें। अपनी आक्रामक प्रकृति के कारण किसी के साथ विवाद आपको बेचैन कर सकता है। व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर आराम करें। इस राशि के लोगों को आज व्यापार में सामान्य मुनाफा होगा। आपके घर किसी नए रिश्तेदार का आगमन होगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपके किसी खास काम में देरी हो सकती है। रचनात्मकता आपके दृष्टिकोण और रणनीति में बदलाव कर सकती है। अविवाहित लोगों को शादी का प्रपोजल आएगा। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है,जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। आप परिवार के समर्थन और पूर्ण सहयोग का आनंद लेंगे और बुजुर्गों की सलाह उपयोगी होगी। आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मन में कोई निर्णय लेते हुए दुविधा का अनुभव कर सकते हैं। परिवार के साथ मिष्टान्न भोजन का आनंद लेंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि जैसी कोई सूचना सुनने को मिल सकती है,जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकता है। शुभ चिंतकों की सलाह अनदेखी ना करें। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जाएंगे। आपके शत्रु भी आपके तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ायेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज आप में बहुत भारी ऊर्जा रहेगी। आपका आत्मविश्वास अधिक रहेगा। आपको अक्समात बड़ी मात्रा में धन हाथ लगने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों की महत्वकांक्षाओं की पूर्ति करते नजर आएंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े बड़े और खास मामले आपके सामने आएंगे। अपने कामकाज में आप बहुत सफल रहेंगे। आज आपको अचानक बड़ा धन लाभ भी हो सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपके खर्चों में खूब तेजी रहेगी। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर ग़ौर करने की ज़रूरत है। सायंकाल के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आज कोई बड़े फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। आपको जल्द ही संतान सुख की प्राप्ति होगी। आराम और खानपान का समय तय करते हुए अपनी जीवनशैली को सुधारने की कोशिश करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आपकी पूरी एकाग्रता आपके परिवार की तरफ होगी। कुल मिलाकर, प्यार और रिश्तों के लिए यह एक शानदार समय है। व्यावसायिक कार्यों में कुछ अनावश्यक तनाव उत्पन्न हो सकता है और जिसके कारण आपका मन थोड़ा विचलित हो सकता है। जीवनसाथी के ख़राब स्वास्थ्य की वजह से आपका कामकाज प्रभावित हो सकता है। कुछ मानसिक अशांति रह सकती है, जिसका असर व्यवहार पर दिखेगा। खरीदारी करते समय जेब पर अत्यधिक बोझ न बढ़ाएं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

परिवार के सदस्य सहयोग करेंगे। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा। काम से संबंधित अनेक अवसर प्राप्त होंगे। फिल्मों या खेल जैसे रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के अवसर मिलेंगे साथ ही आज आपको आकर्षक डील भी हाथ लग सकती हैं। कोई नया दोस्त बनने की भी संभावना है। मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन आत्मविश्वास में कमी भी रहेगी। किसी खास दोस्त से मुलाकात करने उनके घर जायेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज का कर्म आपके कल का भविष्य बनाएगा अतः सोच-समझकर निर्णय लें। व्यापार में लाभ मिलेगा। यदि पैतृक संपत्ति के संबंध में कोई मामला लंबित है तो यह आपके पक्ष में तय किया जाएगा। घर में लोगों का आना जाना रहेगा। घरेलू मामलों में धन व्यय करना होगा। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। भाई की संगति के प्रति अलर्ट रहना होगा, निगरानी रखें और उन्हें समय-समय पर सचेत करते रहें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको धैर्य और एकाग्रता रखनी होगी। इससे आप कई कामों में सफल भी हो सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। खर्चों के लिस्ट बढ़ती नजर आ रही है, लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। कार्यस्थल पर झगड़े और टकराव से बचने की कोशिश करनी चाहिए। प्रेमयुक्त संपर्क यदि कोई हो, तो यह एक बुरा मोड़ ले सकता है। घर में कोई बुजुर्ग व्यक्ति अगर बीमार है तो उनका खास ख्याल रखें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज दूसरों की मदद और दूसरों की खातिर कोई त्याग करने का कोई मौका न चूकें। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों को सतर्क रहने की जरूरत है। कोई भी गैरकानूनी काम करने से बचें अन्यथा आपका भारी नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। पार्टनर और रिलेशनशिप पर विश्वास बनाए रखना होगा। आपको केवल अपने काम पर फोकस करना चाहिए। ईमानदारी से मेहनत करते रहें उन्नति भी समय आने पर हो जाएगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आपके द्वारा की गई सभी कार्यों की सराहना की जाएगी। आय के नए स्रोत खुलेंगे, जिससे आमदनी में अच्छे इजाफे की उम्मीद है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। आज अपनों का स्नेह और समर्थन पाकर आप बेहद प्रसन्न रहेंगे, खासतौर पर माता के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आर्थिक लाभ होने का पूरा योग बन रहा है। आपकी योजना सफल होगी। विद्यार्थियों को परीक्षाओं के लिए बिल्कुल तन मन से जुटने की जरूरत है‌।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको अलर्ट रहने की आवश्यकता है। क्रोध पर संयम रखिएगा। आज कुछ मामलों में आप कन्फ्यूज रह सकते हैं। लापरवाही न करें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। आज आपकी अपने ही परिवार के किसी सदस्य के साथ गलतफहमी या अनबन हो सकती है। किसी व्यक्ति पर भावनात्मक रूप से निर्भर रहने से आपको मानसिक तकलीफ हो सकती है।

आपने Rashifal 12 March 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 12 March 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 12 March 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button