राशिफल

Rashifal 11 March: आज इन 3 राशियों के जातकों को जॉब में मिलेगी सफलता, शनिदेव हो रहे हैं प्रसन्न

हम आपको शनिवार 11 मार्च का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 11 March 2023

shani dev

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज उम्मीद से ज्यादा खर्चा होने पर आप परेशान हो सकते हैं। दिन तनाव भरा रह सकता है। अन्य लोगों की बातों से अधिक आप अपने जीवन पर ध्यान दें। अभी के समय में व्यक्तिगत प्रगति के बारे में सोच-विचार करते रहेंगे तो लाभ में रहेंगे। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में लापरवाही से तनाव बढ़ेगा, सचेत होकर कार्य करें। उन्नति के लिए नए मार्ग और विकल्पों की तलाश करना जरूरी है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

मन से किया गया हर काम आसानी से पूरा हो जाएगा। दिन की शुरुआत में निराशा महसूस हो सकती है। कार्य के जरिए आप अपने विश्वास और उत्साह को बनाए रखेंगे। जीवन में नयापन लाने के लिए क्या करना चाहिए, ये विचार करें। उत्तम सांसारिक सुख प्राप्त होंगे। उपलब्धियों के लिए आपको सामाजिक स्तर पर पहचान मिलेगी और अपेक्षा के अनुसार कार्य होने से आपको लाभ मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी के काम से छुटकारा मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज सरकारी कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। कार्यस्‍थल पर बदलाव संभव है। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें और शांत दिमाग से अपने बीच के मसलों को सुलझाने का प्रयास करें। किसी प्रॉपर्टी को लेकर गर्व महसूस करेंगे। काफी लंबे समय से अटकी हुई चीजें पूरी होने लगेंगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपको अपनी हर चीज़ परफेक्ट रखनी चाहिए।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप अपने साथी के साथ एक अच्छे रोमांटिक रिश्ते का आनंद नहीं ले पाएंगे, क्योंकि आप दोनों के बीच कई अंतर होंगे। आज घर की साफ-सफाई में समय व्यतीत होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी। किसी दोस्त से फोन पर लम्बी बात होगी। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। आप उन लोगों के लिए वादे का हाथ बढ़ाएंगे जो आपकी मदद के लिए भीख मांगेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। अपने सबसे गहरे विचारों और भावनाओं को गोपनीय ही बने रहने दें। कारोबार में आज किसी नये काम की डील होने की सम्भावना बन रही है। राजनीति से जुड़े लोगों को आज किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। आज आपके सामने ऐसे कई जरूरी मामले आएंगे, जिन पर आपको तुरंत ध्यान देना होगा। लंबे समय से चल रही कोई योजना आज पूरी होगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपके घर परिवार में खुशियों का आगमन होगा। आप कोई नया कार्य आरंभ कर सकते हैं। सेहत के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। दाम्पत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। लवमेट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोग अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। बौद्धिक चर्चाओं में भाग ले सकते हैं। आपके मुंह से निकला एक गलत शब्द आपको परेशानी में डाल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा।

shani dev pravesh in swarashi

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए काम या जिम्मेदारियां मिलने की संभावनाएं हैं। आपको अहंकार जैसी भावना से दूर रहने की सलाह दी जाती है। अभी आपको बहुत आगे जाना है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा अवसर लेकर आ सकता है। धन कमाने का मौका आपके हाथ लगेगा। दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों पर अपना ध्यान केंद्रित करें और सकारात्मक बातचीत स्थापित करने के लिए कदम उठाएं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

निवेश करने के लिए आज बड़ा निर्णय न लें। किसी खास इंसान से आप अपने मन की बातें शेयर करेंगे। आज अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने का प्रयास करें। इस समय में अपनी किसी हॉबी और हुनर को निखारने का प्रयास करें। कोई नया काम शुरू करने का मन बनाएंगे। कुछ बड़े फैसले भी आप ले सकते हैं। रिश्तों में थोड़े नएपन की आवश्यकता रहेगी। अपने रिश्तों में थोड़ी ऊर्जा का संचार करें। कोई शुभ समाचार या बड़ी सफलता का सुख मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको परिवार की तरफ से शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। भाई के साथ विवाद होने की आशंका है। यदि आप किसी बड़ी खरीदारी की योजना बना रहे हैं तो कुछ समय आपको और प्रतीक्षा करने की सलाह दी जाती है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। सेहतमंद रहने के लिए आपको बाहर के भोजन से परहेज करने की जरूरत है। जमीन जायदाद को लेकर भी तनाव हो सकता है। लेकिन आपको इस विवाद में अभी पड़ने से बचना चाहिए।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज पारिवारिक माहौल बढ़िया रहने वाला है। बिजनेस में अच्छी तरह सोच-विचार कर किए हुए सौदे फायदा देंगे। आज दूसरे को दिया हुआ धन प्राप्त हो सकता है। अनावश्यक खर्चों में कटौती करें। कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में परिवर्तन हो सकते हैं। किसी बड़े कार्यक्रम में मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आपको अपने कारोबार में अपार सफलता के योग दिखाई दे रहे हैं। आर्थिक जीवन में धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

परिजनों के साथ आनंद एवं उल्लास से समय बीतेगा। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज वर्क लोड कम रहने के आसार हैं। पैसों की बात करें तो आपको आमदनी से अधिक खर्च करने से बचने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय नहीं लें। आज आपको दूसरों से व्यवहार को लेकर थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। लवमेंट्स एक दूसरे को उपहार देंगे, जिससे रिश्ते में और मधुरता बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज किसी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। तनाव और चिंता करने की आदत सेहत को नुकसान पहुँचा सकती है। आज घर परिवार के मामले में और समझदारी देखने को मिलेगी। आप किसी प्रोजेक्ट रिसर्च पर काम कर सकते हैं। व्यापार से संबंधित लोगों को ईमानदारी के साथ कार्य करना चाहिए। आज किसी से भी बहस में पड़ने से बचने की कोशिश करें। अपनी बातों को स्पष्ट तरीके से सामने रखें। आज आपको परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा।

आपने Rashifal 11 March 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 11 March 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 11 March 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button