राशिफल

Rashifal 18 February: महाशिवरात्रि पर बन रहा त्रिग्रही योग, 4 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा

आज महाशिवरात्रि है। महाशिवरात्रि पर इस बार महादेव के शीश पर विराजित चंद्रमा, ग्रहों के राजा सूर्य व न्याय के देवता शनि के साथ त्रिग्रही योग बना रहे हैं। हम आपको शनिवार 18 फरवरी का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 18 February 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज भाई-बहनों की मदद मिल सकती है। किसी नजदीकी संबंध के कारण आप खुश हो सकते हैं। छात्रों के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा में सफलता संभव है। नियम विरुद्ध कामों से दूरी बनाए रखें। परिजनों के साथ विवाद हो सकता है। ध्यान और आध्यात्मिकता आपके मन को शांति प्रदान करेंगे। वित्तीय मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे। प्रतिद्वंद्वी गतिविधि आपको नुकसान नहीं पहुंचाएगी। साझेदारी में टकराव टालने की कोशिश सफल रहेगी। बातचीत में नरमी बरतें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

पैसों के लेन-देन से आज के दिन आपको बचना चाहिए। विरोधी सक्रिय रहेंगे। पार्टनरशिप के काम में आपको लाभ होगा। स्वजनों, मित्रों के साथ पर्यटन का आनंद ले सकेंगे। अपने समय का सदुपयोग करने से आपको लाभ होगा। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। अभी वर्तमान परिस्थितियों के कारण धैर्य बनाकर रखना जरूरी है। तनाव से स्थिति और अधिक उलझ सकती है। नयी परियोजनाओं और ख़र्चों को टाल दें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। भागदौड़ रहेगी। अपने नियमित काम से हटकर कुछ करने की कोशिश करेंगे तो सफल रहेंगे। कारोबारियों के लिए दिन निराश करने वाला हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज दिन आरामदायक रहेगा। मेडिटेशन से मन में शांति बनी रहेगी और व्यर्थ चिंता करने की आदत में भी सुधार होगा। आपके कामों की प्रशंसा होगी। बौद्घिक तथा लेखनकार्य से जुड़े जातक आज ज्यादा सक्रिय रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। जिन लोगों के साथ अनबन है उन रिश्तो में समाधान करें। विदेशी संपर्क वाले लोगों को अचानक लाभ मिलेगा और बाहर की यात्रा भी हो सकती है। आज का दिन कामकाज के लिए बेहतर होगा। कार्य स्थल पर सकारात्मक और सहायक विकास होगा। आप लाभ के लिए तत्पर हैं। लंबे समय से लंबित पड़ा वांछित काम पूरा होगा। व्यस्तता की वजह से परिवार को अधिक समय नहीं दे पाएंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज एक समय में कई चीजें करने के बजाय एक काम को सही और पूरी तरह से करना बेहतर है। शारीरिक थकान और इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है। ऐसे में खानपान को लेकर सतर्क रहें। घर में धैर्य और प्रसन्नता का माहौल बनाने का प्रयास करें, ऐसा करने से दूरियां कम होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। मन में नई चीज़ों को जानने के लिये उत्सुकता भी रहेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए कोई विशेष कार्य सफलता प्रदान कर सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताना शुभ रहेगा। यह आपसी मतभेद को ख़त्म कर सकता है। किसी नए दोस्त का आगमन हो सकता है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन आज बहुत सफलता दायक होगा। प्रॉपर्टी का बिजनेस करने वाले कुछ निराश नजर आ सकते हैं। आपके भाई-बहन काम में आपकी पूरी मदद करेंगे। आप व्यवसायिक रूप से बहुत सफल होंगे और आपका नाम और प्रसिद्धि व्यापक होगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आपके प्रेम सम्बन्ध का आपके परिवार को पता चल सकता है। टेलीकम्युनिकेशन से जुड़े लोगों को बहुत अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। व्यापार की शुरुआत भी जोर-शोर से होगी। आज आप महत्वपूर्ण मामलों से जुड़ा न तो कोई अंतिम निर्णय करें न जल्दबाजी में कोई निर्णय करें। किसी अनुभवी या जानकार व्यक्ति से परामर्श करें। पारिवारिक-जीवन में अस्थिरता रह सकती है। आपका अपने माता-पिता के साथ कुछ वैचारिक मतभेद हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा और आप कई महत्वपूर्ण फैसले लेंगे। परिवार में सदस्यों में कुछ कहासुनी हो सकती है, जिसमें आपको बीच में पड़ने से बचना बेहतर रहेगा। छोटे बच्चे आज आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं। शिक्षा से संबंधित फील्ड से जुड़े लोगों के लिए भी लाभ की प्रबल संभावनाएं हैं। युवा वर्ग के लिए दिन शुभ रहेगा। सिरदर्द और माइग्रेन आपको परेशान कर सकता है। आपको अपने खर्च को नियंत्रित करने की आवश्यकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

विचारों से नकारात्मकता दूर होगी। जो लोग प्राइवेट नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें सतर्क होकर कार्य करना होगा, नहीं तो उनकी नौकरी छूट सकती है। आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। किसी भी अड़चन की स्थिति में आप अपने तरीके से मीठी-मीठी बातें करेंगे, और उससे आपका काम बन जाएगा। नौकरी कर रहे लोगों को काम से राहत मिलेगी। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं जो आपकी जीवन-शैली में सुधार करेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। ग्रहों की स्थिति कुछ ऐसी है कि आपको मेहनत के मुकाबले कम फल मिलेगा। यदि आपका किसी परिजन से कोई वाद-विवाद होता है, तो आपको संयम रखना होगा। आपको वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, तभी वह आपको मान सम्मान दिलवाएगी। अच्छी तरह से सोचा गया निर्णय भविष्य के लिए मार्ग प्रशस्त करने में मदद करेगा। पारिवारिक हितों को ध्यान में रखते हुए आप कुछ नई बचत योजनाओं को लागू करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको विवादों से बचकर रहना होगा। घर बदलने का विचार भी बना सकते हैं। जीवन साथी की सेहत का ख्याल रखें। किसी की कहीं कोई बात चुभ सकती है। आप भ्रम की स्थिति में होंगे और यह स्थिति आपको समय पर काम पूरा करने से रोक देगी। अपना भावनात्मक संतुलन पुनः प्राप्त करने के लिए आपको कुछ समय तक शांति और एकांत की आवश्यकता होगी। आपको कुछ काम करने के लिये ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। आप में से कुछ लोग बदनामी और अपमान का शिकार हो सकते हैं। कुछ महत्वपूर्ण बड़े फैसले ले सकते हैं। जीवन में कोई नयी खुशी मिल सकती है। परिवार के साथ दिन बिताएंगे। ऑफिस में सम्मानित हो सकते हैं। यह समय भावनात्मक रूप से परेशान कर सकता है। घरेलू मामलों में तनाव की स्थिति रहेगी। आपके परिवार के बुजुर्ग सभी उपक्रमों में खुशी-खुशी आपकी मदद करेंगे।

आपने Rashifal 18 February 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 18 February 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 18 February 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button