राशिफल

Rashifal 14 February: आज 3 राशियों पर हनुमान जी रहेंगे मेहरबान, होगा डबल फायदा और मिलेगी तरक्की

हम आपको मंगलवार 14 फरवरी का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 14 February 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज घर में किसी से अनबन हो सकती है, वाणी पर संयम रखें। आज आपके बीमार पड़ने की संभावना है। आपको अच्छी सावधानी बरतनी चाहिए। आपको अचानक कुछ वित्तीय लाभ हो सकता है। आपका जीवनसाथी आपकी सभी परियोजनाओं में आपका समर्थन करेगा। भाग्य आपके पक्ष में है इसलिए अपने अवसरों का अधिकतम लाभ उठाएं। संतान की ओर से उत्तम समाचार प्राप्त होगा। हाथ से गया धन वापस मिलने में कठिनाई आएगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

पारिवारिक जीवन में विवाद हो सकता है। किसी पुरानी बात से चिंतित होंगे। दूसरों की बातों से ज्यादा प्रभावित न हो। अपना अच्छा बुरा आप स्वयं ही समझते हैं, विशेष रूप से बात जब अपनों की आती है तो आप सोच समझकर अपने फैसले लें। बेवजह जीवनसाथी पर शक करने से कलह बढ़ सकती है। आज आपको घर पर छोटा-सा हवन कराना चाहिए, इससे आपका दिन बेहतर होगा। आपको अपने घरवालों से पूरा सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे और आपका आत्मविश्वास-स्तर भी काफी बढ़ जाएगा। सरकारी क्षेत्र से जुड़े कार्यों में सफलता की संभावना रहेगी। सरकारी टेंडर के लिए प्रयास करने वालों को कामयाबी मिल सकती है। व्यक्तिगत जीवन में पिता एवं पिता समान व्यक्ति से भरपूर सहयोग मिलेगा। आज ख़ुद को किसी भी गलत और ग़ैर-ज़रूरी चीज़ से दूर रखें, क्योंकि आप उसकी वजह से मुश्किल में फँस सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरुरत है। बदलते मौसम का आपको ध्यान रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आमदनी अच्छी होगी और खर्चे भी हल्के रहेंगे लेकिन आवश्यक कार्यों पर अधिक खर्च हो सकता है। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम जीवन अच्छा बीतेगा। अगर आप अपने ईर्ष्या और क्रोध भाव पर नियंत्रण रखते हैं, तो आपको कई मामलों में प्रगति का मौका मिलेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको भाग्य का अच्छा साथ रहेगा जिस वजह से आपका रुका हुआ काम भी पूरा होगा। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास बहुत कुछ कहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी और बॉस भी आपकी तारीफ करेंगे। व्यापारियों को काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे और कोई ऑर्डर भी मिल सकता है। आज अपने जीवनसाथी के साथ संवाद में आप पैसों या परिवार के मामलों से बचने की कोशिश करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है, उन्हें शौहरत और पहचान मिलेगी। बिजनेस में किसी भी प्रकार का लापरवाही आपको भारी नुकसान करवा सकता है। वर्कस्पेस पर कार्य की अधिकता से आपके कार्य में कुछ उथल-पुथल रह सकती है सावधान रहकर काम करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। आय में वृद्धि होगी। पढ़ाई में कुछ समस्या का सामना करना पड़ेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

रिश्तेदारों से सम्बन्ध सुधारने के लिए आज का दिन अनुकूल है। माता-पिता के साथ मनभेद और मतभेद दूर होंगे। लाइफ पार्टनर के व्यवहार में परिवर्तन आपके चेहरे पर खुशियां लाएगा। परिवार में किसी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। विद्यार्थियों को ध्यान लगाने और भविष्य योजना करने की जरूरत है। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आप अपनी चुनौतियों और लक्ष्यों को सफलता से पूरा करेंगे। प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

पारिवारिक जीवन यथावत रहेगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए काम या जिम्मेदारियां मिलने की संभावनाएं हैं। किसी खास इंसान से आप अपने मन की बातें शेयर करेंगे। पैसे बनाने के उन नए विचारों का उपयोग करें, जो आज आपके ज़ेहन में आएँ। घर और संपत्ति से जुडे़ कार्यों में संभलकर चलने की सलाह है। किसी जरूरतमंद को कपड़े दान करें, आपका करियर अच्छा रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप खुशमिजाज रहेंगे। आपका रुका हुआ कार्य पूरा होगा। आशावादी बनें और अपने उजले पक्ष को देखें। आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाज़े खोल सकती हैं। नौकरीपेशा जातको को थोड़ा संयम से व्यय करने की सलाह दी जाती है। परिवार में किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ सकती है। लाभ लेने के लिए बड़ों को अपनी अतिरिक्त ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करना चाहिए।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप अपनी जिम्मेदारियां निभाने में अपने आप को और अपनी जरूरतों को न भूलें। उच्च अधिकारियों से सराहना एवं सम्मान प्राप्त होगा। आपका प्रमोशन की संभावना बढ़ जाएगी। संतान के प्रति आज विश्वास बढ़ेगा। बिजनेस कर रहें हैं, तो संतान का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। किसी भी बात को लेकर अड़ियल व्यवहार या सोच न रखें। भविष्य के लिए योजनाएँ बनाने के लिए आज का दिन बहुत ही उत्तम है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप नई साज-सजावट से घर की शोभा में अभिवृद्धि करेंगे। कुछ दिनों से चल रहे पारिवारिक मनमुटाव का माहौल जीवनसाथी की मदद से अच्छा हो जाएगा, गलतफहमियां दूर होंगी। परस्पर रिश्तों में सुधार होगा और आज आप सब एक साथ मिलकर रात्रि-भोज में शामिल होंगे। आज का दिन आपको भाग्यशाली बना देगा। आज कोई बड़ा फैसला लेने से भी बचना चाहिए। व्यापार मध्यम स्तर पर रहेगा। नए कार्यों में सफलता मिलेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपसे कोई गलती होने की संभावना है। यदि आप गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं तो अभी के लिए टाल दीजिए।इस राशि के इंजीनियरों को कार्यस्थल पर कुछ नये बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। कुछ तनाव और चिंता आपका दिन खराब करने की कोशिश करेंगे। ऐसे में आपको अपना मन कहीं और लगाने की आवश्यकता होगी। आप लोकप्रियता हासिल करेंगे। अध्यात्म की ओर रूझान बढ़ेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं।

आपने Rashifal 14 February 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 14 February 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 14 February 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button