राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: इन 4 राशियों को मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीष, कार्यक्षमता पराकाष्ठा पर होगी

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओं का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा कि आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 13 फरवरी से 19 फरवरी 2023 तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल बनी हुई है। कमीशन, बीमा आदि जैसे कार्यों में सफलता मिलेगी। विदेश संबंधी व्यवसाय भी जल्दी ही गति पकड़ेंगे। पैसों के मामले में सप्ताह ठीक-ठाक रहने वाला है। बेवजह की चीजों पर ज्यादा धन खर्च करने से बचें। इस समय आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो बेहतर होगा। आपका विकास देखकर दूसरे लोगों को आपसे ईर्ष्या हो सकती है। आपके विरोधियों की संख्या भी तेजी से बढ़ेगी‌।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपकी लव लाइफ में प्रेम और रोमांस बना रहेगा।

करियर के विषय में : कोई जोखिम भरा निवेश करने से बचें। आप पुरानी उधारी वसूल सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : अपनी दिनचर्या में नियमित व्यायाम को शामिल करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

यह आपके धैर्य की परीक्षा का समय है। छोटे व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है, विशेष रूप से अगर आप खाने पीने की चीजों का काम करते हैं तो सप्ताह आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। अगर भूमि संबंधी कोई गतिविधि चल रही है तो पेपर संबंधी कार्यवाही को लेकर कुछ गलतफहमियां आ सकती हैं। अपने गुस्से और जिद्दी स्वभाव पर काबू पाएं। आप धीमी गति से आगे बढ़ेंगे।

प्यार के विषय में : पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। आपको पार्टनर से सम्मान और प्यार मिलेगा।

करियर के विषय में : यह सप्ताह नौकरीपेशा लोगों के लिए मुश्किल भरा रहेगा।

हेल्थ के विषय में : भोजन पर ध्यान देना होगा। गरिष्ठ भोजन से बचकर रहें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस हफ्ते आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। आपको कुछ अतिरिक्त कार्य भी सौंपे जा सकते हैं। बॉस आपके काम से बेहद प्रसन्न नजर आएंगे। कठिन परिश्रम करने से परिणाम और भी अच्छे हो सकते हैं। आप सामाजिक मुद्दों को लेकर बहुत व्यस्त रहेंगे। आकस्मिक धन लाभ होगा। वरिष्ठों की मदद, मार्गदर्शन और सहयोग से आपकी स्थिति में सुधार हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अपने अधीनस्थ लोगों से अच्छा सहयोग हासिल होगा।

प्यार के विषय में : आपको अपने साथी से अत्यधिक लगाव, स्नेह और सम्मान प्राप्त होगा।

करियर के विषय में : करियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी।

हेल्थ के विषय में : सेहत के मामले में यह सप्ताह सामान्य रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस सप्ताह आप अपने अंदर शुभ ऊर्जा महसूस करेंगे तथा विचारों में बहुत अधिक भावुकता रहेगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा के पूर्ण होने की संभावना है। नए कार्य का आयोजन करने के लिए यह सप्ताह शुभ है। नए नए आइडिया दिमाग में आएंगे। भाई बहनों के आपसी संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को किसकी पुराने कानूनी मामले से छुटकारा मिल सकता है। हालांकि भविष्य में आप इस तरह की गलती करने से बचें।

प्यार के विषय में : आप अपने रिश्ते में कुछ बाधाओं को नोटिस करेंगे। साथी के साथ बातचीत से इसका समाधान हो सकता है।

करियर के विषय में : इस सप्ताह नौकरीपेशा जातकों पर कार्यभार अधिक रहेगा।

हेल्थ के विषय में : अपने जीवन में नकारात्मकता साफ करें। ये आपको अस्वस्थ्य कर सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सिंह राशि वाले अपनी नकारात्मक भावनाओं और वृत्तियों पर लगाम लगाकर रखें। किसी क्षणिक लाभ के लिए निर्णय न लें। धन बचत कर पाने में भी सफल होंगे। पिता एवं सरकार की ओर से लाभ होगा। मनोबल भी आप का दृढ़ रहेगा। आपकी रुढ़िवादी सोच आपकी प्रगति में रोड़ा बन सकते हैं। अपनी क़ाबिलियत का प्रदर्शन कर आप अपने उच्च अधिकारियों को प्रभावित कर सकते हैं जिससे आपको कोई अतिरिक्त ज़िम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

प्यार के विषय में : लव लाइफ के लिए यह समय मिला जुला रहेगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे लेकिन मनचाहे संबंधों का सुख प्राप्त नहीं कर पाएंगे।

करियर के विषय में : इस सप्ताह कुछ नए मौके आपके करियर का दरवाजा खटखटा सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : किसी भी रोग के लक्षण को अनदेखा न करें और डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। हो सके तो पूरा हेल्थ चेकअप करवाएं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस सप्ताह आप आप सकारात्मक तरंगों से भरपूर रहेंगे। दूसरों के साथ कोई महत्वपूर्ण बात शेयर ना करें लोग इसका गलत फायदा उठा सकते हैं। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में दिन बिता पाएंगे। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आपकी संतुलित दिनचर्या की वजह से आपके दैनिक कार्य मन मुताबिक तरीके से संपन्न होते रहेंगे। इस सप्ताह ख़ुद को उत्साही बनाए रखने के लिए अपनी कल्पनाओं में कोई ख़ूबसूरत और शानदार तस्वीर बनाएँ।

प्यार के विषय में : आपका रिश्ता किसी खूबसूरत लव स्टोरी से कम नहीं होगा।

करियर के विषय में : आप काफी समय से जिस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। वह पूर्ण होगा।

हेल्थ के विषय में : आपका स्वास्थ्य ठीक-ठीक रहेगा। खानपान में किसी भी तरह के नशे में अति न करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों से बहस या मतभेद होने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन अनावश्यक खर्च की भी अधिकता रहेगी। मनोरंजन और सौन्दर्य में इज़ाफे पर जरुरत से ज्यादा वक्त न खर्च करें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। क्योंकि अनुभव की कमी से कुछ गलतियां हो सकती हैं। आप परोपकारी स्वभाव के होने के कारण दूसरों की भलाई के कार्य करेंगे। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।

प्यार के विषय में : आपका जीवनसाथी उपेक्षित महसूस कर रहा है, कोशिश करें और एक साथ अधिक समय बिताएं।

करियर के विषय में : बैंकिंग व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नियमित रूप से कर रहे व्यायाम से जल्द ही अच्छा फल मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में सहयोगियों तथा कर्मचारियों के साथ उचित व्यवहार रखें। क्योंकि मनमुटाव होने से उसका नकारात्मक असर आपकी कार्य प्रणाली पर भी पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय या फिर नौकरी में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। उच्च पद पर आसीन लोगों के साथ आपके संबंध जुडेंगे। कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों को परास्त करने में सक्षम होंगे। आपकी ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। आप धार्मिक कार्यों में बढ-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

प्यार के विषय में : अपनी लव लाइफ को खुलकर जिएंगे। अतीत में किए गए कोई अच्छे कर्म सच्चे साथी से मिलवाएंगे।

करियर के विषय में : विद्यार्थियों को जटिल-कठिन विषयों पर मेहनत करना होगी।

हेल्थ के विषय में : अपनी सेहत को नजरअंदाज ना करें, क्योंकि आपका स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस सप्ताह आप अपने विरोधियों को पछाड़कर आप आगे बढ़ेंगें। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ मेलजोल रखने से आपके स्वभाव में भी परिवर्तन आएगा जो कि उचित नहीं है। आपको अच्छा धन-लाभ कमाने के अवसर प्राप्त होंगे। इस सप्ताह विरोधियों पर विजय हासिल करने में कामयाब होंगे। सप्ताह के अंत में मित्रों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। कारोबार में भाग्य का साथ हासिल होगा।

प्यार के विषय में : ग्रहों और नक्षत्रों की चाल आपके अनुकूल है, मनचाहा पार्टनर खुद से प्रपोज करेगा।

करियर के विषय में : बिजनेस में कोई रिस्क न लें। लोगों को उधार पैसा देने से भी बचें।

हेल्थ के विषय में : प्रिय से अपनी बात शेयर करने में झिझक न करें। उनसे पूरा सहयोग मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस हफ्ते आपकी कार्य क्षमता पराकाष्ठा पर होगी और आपका प्रभाव तेजी से बढ़ेगा। यह आर्थिक लाभ का समय है, जिसमें खर्चा और लाभ एक साथ चलेगा। अगर आप विद्यार्थी है तो आपको अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। इधर उधर की बातें में अपना कीमती समय नष्ट करने से बचें। यह समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। व्यवसायिक स्थल में कुछ सुधार संबंधी परिवर्तन होंगे। जो कि आपके लिए भाग्योदय कारक रहेंगे।

प्यार के विषय में : लव लाइफ को सुदृढ़ करने के लिए ईगो और क्रोध पर कंट्रोल करने की जरुरत है।

करियर के विषय में : काम का पुरस्कार मिल सकता है। आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने की ओर अग्रसर रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपकी अच्छी सेहत के लिए की हुई मेहनत फल लाएगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस सप्ताह आपका मन उत्साह से पूर्ण रहेगा और कठिन से कठिन समस्या का सामना करने के लिए आप तत्पर रहेंगे। आपका गलत बर्ताव अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। बेहतर होगा आप सभी के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखने का प्रयास करें। इस समय किसी नए काम से संबंधित जरूरी फैसले न लें। भावनाओं में बहकर किसी भी प्रकार का निवेश करने से बचें। कुछ गलतियां होने की आशंका है।

प्यार के विषय में : नए प्रेम संबंधों पर अभी आप विश्वास न करें।

करियर के विषय में : कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

हेल्थ के विषय में : आपका स्वास्थ्य आपके नकारात्मक चिंतन से प्रभावित होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह व्यावसायिक कार्यों को विस्तार देंगे। जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी और सभी काम आसानी से पूरे होंगे। घर के किसी सदस्य के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। गुस्से में आप गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें नहीं तो बात और बिगड़ सकती है। व्यस्तता के बावजूद आप घर परिवार की खुशियों के लिए समय निकाल ही लेंगे। अपने सहकर्मियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे।

प्यार के विषय में : अपने प्रेमी या जीवनसाथी के साथ आपके संबंध बहुत अच्छे रहेंगे।

करियर के विषय में : जीवनसाथी की भावनाओं की चिंता करें। ऐसा कोई काम न करें, जिससे आपका साथी ईर्ष्या महसूस करे।

हेल्थ के विषय में : शुगर रोगियों को परेशानी हो सकती है, नियमित जांच करते रहे।

आपने साप्ताहिक राशिफल 13 फरवरी से 19 फरवरी का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 13 फरवरी से 19 फरवरी का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 13 फरवरी से 19 फरवरी’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button