राशिफल

मासिक राशिफल फरवरी: इस महीने 6 राशि वालों को रहना होगा सतर्क जबकि अन्य राशियों का होगा भाग्योदय

बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा कि फरवरी का महीना हमारे लिए कैसा रहेगा? आज हम आपको फरवरी महीने का राशिफल बताने जा रहे हैं। न्यूजट्रेंड़ के इस मासिक राशिफल में आप अपनी राशि के अनुसार जान सकेंगे की आने वाला महीना आपके प्यार, करियर तथा सेहत के लिहाज से कैसा रहने वाला है। इस मासिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक महीने की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें Rashifal February 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

Aries

फरवरी में आपको अपने बुद्धि कौशल का लाभ मिलता रहेगा। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। माह के मध्य तक ग्रह गोचर थोड़ा परेशान कर सकते है, लेकिन मध्य से स्थितियां अनुकूल होने लगेगीं। कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आयेंगे। सोच-समझकर किये गये कार्यों का प्रतिफल थोड़ा संतोषजनक हो सकता है। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आप खूब जमकर मेहनत करेंगे तो आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे।

प्यार के विषय में : इस माह आपका प्रेम जीवन सुखमय रहेगा, जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

करियर के विषय में : व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे।

हेल्थ के विषय में : गले की खराश उत्पन्न हो सकती है। ज्यादा ठंडा खाने पीने से परहेज करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

Taurus

इस माह दोस्तों तथा परिवार के लोगों के साथ आपको घूमने जाने का अवसर मिल सकता है। किसी करीबी को आपसे जलन होगी। अत्यधिक संभाषण से बचें। अनावश्यक तिकड़म से बचें अन्यथा अति चातुर्य से बात बिगड़ सकती है। आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलने से आय के साधनों में वृद्धि होकर लाभजनक स्थिति रहेगी। फालतू की उलझनों से बचें, वरना मानसिक हानि हो सकती है। अपनी सूझ-बूझ एवं राजनीतिज्ञों की सहायता से विरोधियों को परास्त करेंगे।

प्यार के विषय में : अपने प्रेमी पर अपनी जिद न थोपें, उसे अपनेपन का अहसास कराएं।

करियर के विषय में : जल्द ही उन्नति होगी। यदि नौकरी खोज रहे हैं तो सफलता मिल सकती है।

हेल्थ के विषय में : मन की शांति के लिए मेडिटेशन को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

Gemini

यह महीना मिथुन राशि के जातकों को अच्छी सफलता दिलाएगा। धार्मिक कर्म से जुड़े मामलों में आपके काफी खर्च होंगे लेकिन इनकम बढ़ने से खुशी भी होगी। जेब इस महीने बहुत भारी नहीं रहेगी। कई जटिल काम सरल हो जाएंगे। ऑफिस में कार्यरत हैं तो अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न होकर आपके मनपंदीदा स्थानान्तरण या प्रमोशन कर सकते हैं। कोई जोखिम इस महीने आपके लिए अवसर बन कर अवतरित होगा। विरोधियों को क्षमा करने से सुख मिलेगा।

प्यार के विषय में : दाम्पत्य जीवन में अनबन हो सकती है। जीवनसाथी से सामजंस्य बना कर रखें।

करियर के विषय में : आपके कार्य पुरस्कृत होंगे। आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने की ओर अग्रसर रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : पेट से संबंधित कोई बीमारी आपको परेशान कर सकती हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

Cancer

इस महीने भगवान की कृपा से आपके बहुत से काम बन सकते हैं। जीवनसाथी के सहयोग से प्रॉपर्टी में हाथ डाल सकते हैं। अतिउत्साह दिखाने वाली प्रवृत्ति पर काबू रखें। मामूली दुर्घटना होने की संभावना भी है। स्वजनों की सामान्य बातें भी अजीब लगेंगी। बुद्धिमान एवं विचारवान लोगों से यदि किसी नीतिगत कार्य या किसी बड़े प्रोजेक्ट पर सलाह मशवरा लेंगे तो अपने कार्यों को नई दिशा देने में हो सफल हो सकते हैं। नौकरीपेशा वालों की स्थिति भी थोड़ा उतार-चढ़ाव वाली रहेगी।

प्यार के विषय में : यदि अविवाहित हैं तो रिश्ता ढूंढने के लिए तनावपूर्ण स्थिति न उत्पन्न करें।

करियर के विषय में : विद्यार्थियों की पढ़ाई में बाधाएं आ सकती हैं। समझदारी से काम लेंगे, तो उनसे पार पा लेंगे।

हेल्थ के विषय में : अच्छी दिनचर्या खान पान और व्यायाम आदि पर पूरा ध्यान दें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo

इस महीने अपने समय का सदुपयोग करने से आपको लाभ होगा। आपको खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए। परिजनों से सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। कर्म क्षेत्र में आप अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। को लेकर बेचैनी होगी। मित्रों का सहयोग हर्षित करेगा, पर विपरीत लिंगियों से सतर्कता जरूरी है। आपके कामों में विलंब हो सकता है जिससे आपको कुछ परेशानियां होंगी। सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का मौक़ा है, जो आपको प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाएगा।

प्यार के विषय में : रिश्ते में दुविधा महसूस हो सकती है। अपने किसी निकटतस्थ मित्र से सलाह लें।

करियर के विषय में : इस महीने आपको प्रमोशन या आय में वृद्धि हो सकती हैं।

हेल्थ के विषय में : आपका स्वास्थ्य लगभग सामान्य रहेगा। लेकिन आपको अपने खान-पान को स्वास्थ्यप्रद रखना होगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

Virgo

मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में रुचि रहेगी व टीचरों का मार्गदर्शन भी मिलेगा जिससे कठिन विषयोंं को समझने में सरलता होगी। परिवार में तनाव होने की आशंका है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। नौकरी पेशा वर्ग को स्थान परिवर्तन का भय रहेगा। विपरीत परिस्थिति दिखने पर भी धैर्य बनाए रखें। किसी योजना या कारोबार में धन निवेश करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

प्यार के विषय में : अपने मन की भावनाओं को साथी के सामने प्रकट कर सकते है।

करियर के विषय में : इस महीने आपको करियर में प्रगति का मौका मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : अतिरिक्त तनाव के कारण स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं पैदा होंगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra

तुला राशि वालों को खुद पर और नेटवर्क पर ध्यान देना होगा। सोने-चांदी का बिजनेस करने वाले व्यापारियों को लाभ प्राप्त होगा। पैसों के मामले में महीना आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। पुरानी किसी संपत्ति की बिक्री हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल नजर आ रही है। घर के बड़े बुजुर्गों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अपने क्रोध एवं कटु वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। बिना मतलब की चतुराई से बचें अन्यथा लाभ की जगह हानि हो सकती है।

प्यार के विषय में : नए प्रेम प्रसंग में सफलता मिलने से पुरानी हताशा दूर हो सकती है।

करियर के विषय में : नए परिचय आपके काम आएंगे। नौकरी में उन्नति के योग हैं।

हेल्थ के विषय में : आपको कब्ज, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

Scorpio

इस महीने परिवार के लोगों के साथ मेल-मिलाप बढ़ सकता है। जो निर्णय आप ले रहे हैं, उन्हें तुरंत अमल में लाने के लिए प्रयत्न बढ़ाने की आवश्यकता है। जिन लोगों के साथ दूरियां महसूस हो रही थीं, उनके साथ का रिश्ते में भी सुधार नजर आएगा। नौकरी में पदोन्नति के मौके मिल सकते हैं। संतान से जुड़ा कोई अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। घर में मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होंगे।

प्यार के विषय में : प्रेम रिश्तों में ऊब महसूस हो सकती है। रिश्तों के साथ आगे बढ़ने में परेशानी आएगी।

करियर के विषय में : करियर के मोर्चे पर समस्याएं और उथल-पुथल हो सकती हैं, जिसे टाला नहीं जा सकता।

हेल्थ के विषय में : सेहत पर पूरा ध्यान दें। खान-पान पर थोड़ा कंट्रोल करने की कोशिश करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

Sagittarius

इस महीने आपके जीवन में सुव्यवस्था बनी रहेगी, लेकिन इसे टिकाए रखना आपकी जिम्मेदारी होगी। बिजनेस में धन लाभ के योग हैं। नौकरी वालों पर दफ्तर में एक साथ कई जिम्मेदारियां आ सकती है। इसके अलावा उच्च अधिकारियों का रवैया भी आपको परेशान कर सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। इस महीने की शुरुआत में भाग्य का पूरा सपोर्ट मिलेगा। रुके हुए काम बनते हुए नजर आएंगे।

प्यार के विषय में : वैवाहिक जीवन के लिए समय खुशहाली से भरा रहेगा। रिश्ते में प्रेम और रोमांस के योग बनेंगे।

करियर के विषय में : आय का जरिया बढ़ सकता है। आपको किस्मत से धन लाभ हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य का ध्यान रखें आवश्यकता होने पर अपना रूटीन चेकअप कराते रहना आपके सेहत के लिए बेहतर रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

Capricorn

किसी जोखिम भरी योजना में पैसे लगाने से बचें। काम से संबंधित बातें अपेक्षा के अनुसार होने की वजह से अपने करियर और काम के लिए समाधान महसूस होगा। छात्रों के लिए यह एक सकारात्मक महीना होगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग बन रहे हैं। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। मुमकिन है इसका अच्छा परिणाम जल्द आपको मिले। नौकरीपेशा जातकों के लिए समय कुछ कठिन रहने वाला है।

प्यार के विषय में : अपने साथी के साथ अपने रिश्ते में एक संतुलन बनाने की जरूरत है। वरना रिश्ता बिगड़ सकता है।

करियर के विषय में : सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। आय के नए स्रोत दिखाई देंगे।

हेल्थ के विषय में : बीमार चल रहे लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होने के संकेत हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius

इस महीने पहले सप्ताह में मन अशान्त रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आप किसी ऐसी गतिविधि में भाग ले सकते हैं जो अध्यात्म से वास्ता रखती है। इससे आपको खुशी व संतुष्टी मिलेगी। अगर आपकी इच्छा हो तो आप किसी तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते हैं। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। आप ऋण और रोग से मुक्ति पाने में कामयाब होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से लाभ होगा।

प्यार के विषय में : रिलेशनशिप से संबंधित बातों पर ध्यान देना होगा।

करियर के विषय में : जॉब में कोई नया उत्तरदायित्व मिल सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : आपके स्वास्थ्य सितारे कमजोर हैं। सावधान रहें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces

इस माह पारिवारिक सुख से प्रसन्नता होगी। इस महीने सामना करने के लिए बहुत सारे मुद्दे होंगे। माह की शुरुआत से ही आपको अपने कार्य में मनचाहे फल की प्राप्ति होनी प्रारंभ हो जाएगी। आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन की आमद होगी लेकिन आपका खर्च आपकी वित्तीय सुरक्षा पर भारी पड़ेगा। जीवनसाथी के कारण आपको लाभ होगा। आप अपने स्थान पर एक धार्मिक समारोह का आयोजन कर सकते हैं।

प्यार के विषय में : इस माह अपने साथी के साथ ढेर सारी खुशियां और आनंद मनाएंगे। रिश्ता मजबूत होगा।

करियर के विषय में : नौकरीपेशा और बिजनेस वाले लोग सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए किसी अनुभवी की सलाह लें।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शरीर से उतना ही काम लें, जितनी उसकी क्षमता हो, वरना शारीरिक नुकसान हो सकता है।

आपने मासिक राशिफल फरवरी 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को मासिक राशिफल फरवरी का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘मासिक राशिफल फरवरी 2023’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button