राशिफल

Rashifal 24 January: हनुमानजी की कृपा से 4 राशियों का रुका हुआ काम होगा पूरा, खुशनुमा रहेगा दिन

हम आपको मंगलवार 24 जनवरी का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 24 January 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज संतान पक्ष की चिंता रहेगी। वर्तमान में आपका दिमाग बहुत सक्रिय है इसलिए बौद्धिक संबंधी कार्य आप अच्छे से कर पाएंगे। वक्त का ठीक से इस्तेमाल न करने की वजह से एक जैसी गलतियां आपके द्वारा दोहराई जा रही हैं। अनुशासन के साथ काम करते रहना आप के लिए आवश्यक होगा। असमंजस के कारण मानसिक कष्ट हो सकता है। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों के साथ विवाद होगा और उनके नाराज होने की संभावना है। सरकारी काम में चिंता हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप नई योजना बनाएंगे। आपके कार्यप्रणाली में सुधार होगा। आज का दिन मिश्रित परिणामदायक रहेगा। अपने नेतृत्व गुणों का सही इस्तेमाल करते हुए परिस्थिति पर पूरा नियंत्रण कर पाएंगे। आवश्यकता होने पर लोगों को मार्गदर्शन देना पड़ सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता आपको सताएगी। आपके उच्च अधिकारी और बुजुर्ग आप पर खुश रहेंगे। आज नकारात्मक सोचना आपके लिए ज्यादा ही प्रतिकूल साबित हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज संबंधों को समय देने और एक दूसरे की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। पैसों की आवक-जावक संतुलित रहने से आप अपनी अपेक्षा के अनुसार काम कर पाएंगे। जीवन शैली को सुधारने के लिए और प्रयत्न करने की आवश्यकता है। मन में अंजाना सा भय बना रहेगा तथा मन उदास रहेगा। कार्य करने में ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। परिजनों से कोई विशेष लाभ प्राप्त कर सकेंगे। विवाह योग्य जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपके घर का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। आपके संपत्ति से जुड़े कार्य आज गति करते दिखाई देंगे। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। पैसों की वजह से स्थिरता कम होने लगेगी और अपने कर्तव्य को ठीक से निभा पाना आपके लिए संभव हो सकता है। आप स्वयं के लिए यश एव कीर्ति भी अर्जित कर पाएंगे। आपके काम में सकारात्मक विकास होगा। सगे- सम्बंधियों और मित्रों के साथ बाहर घूमने जाने की योजना बनेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

नौकरी, बिजनेस और समाज के सभी क्षेत्रों में आज का दिन लाभदायक साबित होगा। आज आप जो भी प्रयास करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। भाई बहनों का सुख मिलेगा। आप किसी संपत्ति को खरीदने का मन बनाएंगे और जिसमें आपका पैसों का इंतजाम भी आसानी से हो जाएगा, लेकिन आपको अपने भाई बहनों से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। आज आपको अतीत के किसी मामले को लकर परेशान होना पड़ सकता है। माता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कोई पुराना मामला चला आ रहा हो, तो बेहतर होगा कि उसे सिरे से ही भूल जाएं। पिता से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। यदि आप कोई कंपनी चला रहे हैं तो कर्मचारियों को कुछ आर्थिक मदद कर सकते हैं। व्यापारियों को व्यापार के लिए नयी योजना बनानी होगी। कोई आपके लिए आर्थिक रूप से समस्या खड़ी कर सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। प्रेमी एक-दूसरे को उपहार देंगे, तो रिश्तें और मजबूत होंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप महसूस करेंगे कि शादीशुदा जिंदगी आपके लिए वाकई खुशनसीबी लेकर आई है। जो विद्यार्थी लॉ की पढ़ाई कर रहें है व जिन्होंने लॉ की परीक्षा दी है उनको सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। सेहत में आज बीपी के मरीजों को अधिक क्रोध करने से बचना चाहिए। सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलेगा। पैसों को लेकर तनाव को स्वयं पर हावी न होने दें। कल्पनाशीलता बनी रहेगी। आमदनी में बढ़ोतरी होने के आसार है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज मज़ाक में की गई कोई हरकत समस्या का कारण बन सकती है। तनाव अधिक न लें। आज आपको अपने किसी परिजन से धोखा मिल सकता है, जिसके कारण आपका विश्वास टूटेगा। आज आप अपने से ज्यादा दूसरों के कार्य की ओर ध्यान देंगे और आप दूसरों का भला सोचेंगे। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। प्यार-मुहब्बत के मामले में अपनी जुबान पर नियंत्रण रखें। व्यापार के विषय में घर के बड़ो से कोई सलाह ले सकते है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आपके परिवार के सदस्यों के साथ संबंध तनाव में आ सकते हैं, जिसके लिए आप दुखी महसूस कर सकते हैं। आज आपको अपने जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा, उसके लिए आपके सामने कई अवसर आएंगे, जिन्हें आपको पहचानकर अमल करना होगा। ध्यान रहे कुछ भी काम करते समय आप लापरवाही ना बरतें वरना खुद को चोट भी लग सकती हैं। आपको गुस्से पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है वरना बने कार्य बिगड़ सकते है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज विषम परिस्थितियों में भी साहस न खोएं। कुछ मामलों में आप जिद्दी हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी काम का परिणाम शानदार रहेगा। किसी अन्य तरीके से धन लाभ होगा। ऋण संबंधी मामलों में प्रगति होगी। कुछ नए अवसरों के मिलने के संकेत हैं। प्रेम-संबंधों में कुछ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन आप चीजों को बखूबी संभाल लेंगे। वाणी में मधुरता लाने का प्रयास करें। परिवार में वातावरण खुशनुमा का रहेगा। दाम्पत्य जीवन मे मधुरता बनी रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज के दिन मित्रों एवं परिजनों का सहयोग आनंदमय बना देगा। युवाओं को नए रोजगार मिलने की संभावना है। आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। गृह नवीनीकरण पर व्यय हो सकता है। लंबे समय से जिस लाभ की अपेक्षा कर रहे थे, वह आपको इस समय मिल सकता है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी एवं व्यवहार में आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। कलागत कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। परिवार में बहनों से आपको अच्छा-सा उपहार मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आपके अच्छे व्यवहार से आपके निजी संबंधों में भी सुधार आएगा। प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन अधिक फायदेमंद रहेगा। किसी काम की वजह से आप बिजनस ट्रिप पर जा सकते हैं। अटके काम में गति आने से लाभ होगा। खर्चों पर अंकुश लगाना जरूरी होगा। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आप अपने किसी करीबी से किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा कर सकते हैं। माता का सहयोग मिलेगा।

आपने Rashifal 24 January 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 24 January 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 24 January 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button