राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह इन 5 लकी राशियों पर होगी पैसों की बारिश, सालों बाद आएगा ऐसा शुभ समय

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा कि आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 23 जनवरी से 29 जनवरी तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस सप्ताह अपने रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए आपको कोशिश करनी पड़ सकती है। परिवार के साथ घूमने का समय जरूर निकालें इससे पारिवारिक रिश्ते बेहतर होंगे और आप बच्चों की मनोस्थिति को भी समझ सकेंगे। आपको अचानक ही अपने भाग्य में परिवर्तन की अनुभूति होगी। आप जो भी काम करेंगे वो आपको आकर्षण का केंद्र बना देगा।

प्यार के विषय में : प्रेम के मामलों में यह समय आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा।

करियर के विषय में : नौकरीपेशा जातको को थोड़ा संयम बरतने की आवश्यकता है।

हेल्थ के विषय में : सेहत के नजरिए से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा है। पुराने रोग खत्म हो सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आपके आसपास का माहौल आपके व्यक्तित्व को प्रभावित करेगा। परिवार को समय दें। आपकी बौद्धिक क्षमता आपको अपनी कमियों से लड़ने में मदद करेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। नये भवन का सुख मिल सकता है। पारिवारिक संबंध और बातचीत अच्छी रहेगी। कम समय में अधिक लाभ पाने के विचार में आप फँस न जाएँ इस का ध्यान रखिएगा।

प्यार के विषय में : सप्ताह प्रेम या रोमांस के लिए अच्छा नहीं है। निराशा में पड़ने से बेहतर है कि स्वयं को शांत रखें।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में मन नहीं लगेगा, लेकिन लापरवाही न करें।

हेल्थ के विषय में : अच्छी दिनचर्या और उचित खान-पान का पालन करें, नहीं तो रोग ग्रसित हो सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस सप्ताह अपने समय की बर्बादी ना करें अपने कार्य पर ध्यान दें। उन बातों में समय बर्बाद ना करें जहां आपको काेई लाभ ना हाे रहा हाे। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का भी अवसर प्राप्त होगा। ईश्वर की भक्ति करके आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।

प्यार के विषय में : प्रेम-संबंध में आपकी सभी शिकायतें ग़ायब हो जाएंगी।

करियर के विषय में : बिजनेस के जरूरी कामों में लापरवाही से बचना होगा।

हेल्थ के विषय में : हड्डियों तथा आंखों की समस्या से राहत मिलेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस हफ्ते आपका मानसिक तनाव घटेगा। काम पर ध्यान दें। सफलता मिलने का योग है। नौकरीपेशा जातकों को धनलाभ हो सकता है। किसी के साथ वाद-विवाद या उग्र चर्चा से बचें। आपकी राशि में खर्च की आशंकाएं भी दिखाई दे रही हैं। इसलिए आपको खर्च करते समय थोड़ा सावधान रहने की सलाह दी जाती है। अच्छी तरह से सोचा गया निर्णय आपको अच्छा लाभ देगा।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपके रिश्तों में कटुता आ सकती है।

करियर के विषय में : नौकरी को लेकर मन में असुरक्षा की भावना रहेगी। आप अपने काम से काम रखें।

हेल्थ के विषय में : सेहत अच्छी रहेगी। थोड़े से प्रयास से किसी पुराने रोग से जल्द ही निजात मिलेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस सप्ताह आप जो कार्य आप करेंगे उन में आपको सफलता मिलेगी। पिछले कुछ दिनों से जिन परेशानियों से आप जूझ रहे हैं उनमें आपको सफलता मिलेगी और परेशानियां कम होंगी। आपके हंस मुख स्वभाव के कारण आपके नए दोस्त बन सकते हैं। करियर में सफल होने के लिए कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। इसलिए हर परिस्थिति में खुद को ढालने की कोशिश करें।

प्यार के विषय में : आपके प्रेम या दाम्पत्य संबंध अच्छे रहेंगे। लेकिन कुछ कमी आप भी महसूस करते रहेंगे।

करियर के विषय में : करियर के लिए सप्ताह शुभ होने के संकेत दे रहा है।

हेल्थ के विषय में : सेहत के लिए सप्ताह बहुत खास है। आप पूरी तरह से स्वस्थ्य रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

भाईयों से विवाद रिश्तों में दूरियां ला सकता है, साथ ही प्रिय व्यक्ति से संबंध समाप्त होने का डर होगा, इसलिए अपनी वाणी में कंट्रोल रखें। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आपको पैसों से जुड़ा कोई बड़ा लेन देन न करने की सलाह दी जाती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपको अपने प्रेमी को मनाने-रिझाने की कोशिश करनी होगी।

करियर के विषय में : व्यापार में उतार चढ़ाव का माहौल रहेगा। नौकरी करने वाले सयंम बनाये रखे।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य की अच्छी देखभाल करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस हफ्ते आप महत्वपूर्ण निर्णय जिद्द में न लें। जमीन एवं वाहन खरीदने का योग बन रहा है। धार्मिक गतिविधियों में हिस्सा लें, जिससे मन में सकारात्मक विचारों की बढ़ोत्तरी हो। गुस्से में शीघ्र निर्णय लेने से बचें आपको नुकसान हो सकता है। नए व्यापार करने के अवसर मिलेंगे शुभ कार्य का योग बन रहा है। रोग एवं शत्रु परास्त होंगे और आपको नए तरह के कार्य से लाभ मिलेगा।

प्यार के विषय में : आपके रिश्ते में दमन की भावना आपको परेशान करेगी।

करियर के विषय में : व्यवसाय कर रहे हैं उनको व्यवसाय में धन प्राप्ति होगी और सफलता भी मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : सेहत चिंता का विषय है, अत्यधिक मेहनत वाला काम न करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी और दान-पुण्य के कार्य में हिस्सा लेंगे। बेहतर होगा आप अपने बड़े बुजुर्गों की सलाह अनुसार ही चलें। नौकरीपेशा जातकों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मी आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में अड़चन डाल सकते हैं। आपके भाई-बहन आपके प्रति गर्म रहेंगे और घर में सद्भाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में चीजें सुगमता से आगे बढ़ेंगी।

प्यार के विषय में : आपके प्रिय को आपसे भरोसे एवं वादे की ज़रूरत है।

करियर के विषय में : बैंक एवं फाइनेंस से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है।

हेल्थ के विषय में : सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। भारी चीजें उठाने से बचें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस सप्ताह घरेलू कामों को निबटाने का सुनहरा मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आपको पैसों से जुड़ा लेन देन न करने की सलाह दी जाती है। कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। संतान के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और उसकी समस्याओं को सुनने का मौका भी मिलेगा।

प्यार के विषय में : अपने जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार जहां तक हो सके, विनम्र और उदार बनाए रखें।

करियर के विषय में : नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अनियोजित खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा। किसी तरह की एलर्जी हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस हफ्ते आपके वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव और अप्रिय मुद्दे रहेंगे। अप्रिय मामलों पर चर्चा करते समय आपको विनम्र बने रहना चाहिए। घर के बड़ों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। बेहतर होगा आप अपना पक्ष बहुत ही शांति और समझदारी से रखें अन्यथा वाद विवाद होने के आसार है। रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे। धनागमन होगा।

प्यार के विषय में : आपके प्रेम या दाम्पत्य संबंधों के लिए सप्ताह अच्छा नहीं है।

करियर के विषय में : इस सप्ताह आपकी आमदनी आपकी अपेक्षा से कम रहेगी।

हेल्थ के विषय में : खुद को फिट रखने के लिए आपको योग करना चाहिए।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

अपेक्षित और अप्रत्याशित स्रोतों से धन का प्रवाह होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को भी अपने विरोधियों से संभलकर रहने की जरूरत है। कार्यस्थल पर उनके योगदान के लिए वेतनभोगी लोगों की सराहना की जाएगी। पारिवारिक रिश्‍तों में मजबूती आएगी। मन में घबराहट और असुरक्षा की भावना को हावी न होने दें। आपको किसी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिल सकता है।

प्यार के विषय में : पार्टनर से बातचीत ना हो पाना आपके लिए तकलीफ का कारण होगा।

करियर के विषय में : व्यापारियों को बड़े क्लाईटों से लाभ होने की प्रबल संभावना है।

हेल्थ के विषय में : माइग्रेन से संबंधित तकलीफ बढ़ सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

मीन राशि वाले ऑफिस में पेंडिग कार्य पूरा करें। आपके द्वारा किये जा रहें प्रयास रंग लाएंगे, जिसके चलते काम का महत्व भी बढ़ेगा। किसी भी बात पर दृढ़ मन से निर्णय नहीं ले सकने के कारण आप मिले हुए मौके का फायदा नहीं उठा सकेंगे। आपकी माता की सेहत कुछ चिंता का कारण बन सकती है। कहीं से अप्रत्याशित बुलावा आये तो वहां सोच-समझ कर जाएं।

प्यार के विषय में : रिलेशनशिप में केवल अपनी ही बातों को मनाने की आपकी जिद रिलेशनशिप खराब कर रही है।

करियर के विषय में : साझेदारी में किए जा रहे व्यापार से फायदा मिलेगा और भविष्य में लाभ की स्थितियों में वृद्धि होगी।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह कंधों से संबंधित बीमारी का सामना होगा।

आपने साप्ताहिक राशिफल 23 जनवरी से 29 जनवरी का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 23 जनवरी से 29 जनवरी का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 23 जनवरी से 29 जनवरी’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button