राशिफल

Rashifal 15 January: आज 4 राशियों के लिए ग्रहों की स्थिति नहीं है ठीक, हो सकता है बड़ा नुक़सान

हम आपको रविवार 15 जनवरी का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 15 January 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

पारिवारिक जीवन तनाव से भरा हो सकता है, लेकिन आपको स्थिति को चतुराई से निपटना होगा। आज आप अपनी रचनात्मकता से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेंगे। आज आपके सामने कई नई आर्थिक योजनाएं आ सकती हैं। कोई भी निर्णय लेने से पहले, पेशेवरों और विपक्षों के बारे में ध्यान से सोचें, और सोच-समझकर ही बोलें। क्योंकि कड़वे शब्द आपके और आपके प्रिय के बीच दरार पैदा कर सकते हैं। पैसों का लेनदेन करते समय किसी को साक्षी जरूर रखें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज कहीं अनावश्यक जगह खर्च हो सकता है। बहुत से लोग आपसे किसी काम के लिए उम्मीद रख सकते हैं। माता का सम्मान करें, माता के आशीर्वाद से आप के कार्य संपन्न होंगे। बच्चों की जरूरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। यदि आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो उसके परिणाम सफल होंगे। संतान से संबंधित कार्य संपन्न होंगे। अपनों की मदद के लिये आप हमेशा तैयार रहेंगे। दूध से संबंधित व्यापार करने वालों को अच्छा लाभ होगा।

surya dev

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आपको धैर्य एव शांति बनाये रखने की आवश्यकता है। परिवार में उलझा हुआ मामला आसानी से सुलझ जाएगा। संपत्ति का बंटवारा आज आपके पक्ष में रहेगा। इस राशि के छात्रों को आज करियर से जुड़ी कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। आज का दिन आपके प्रेम या दाम्पत्य संबंधों के लिहाज से बहुत अच्छा नहीं है। संबंधों में उदासीनता रहेगी। आपके विरोधी आपको बहुत अधिक परेशान कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

किसी स्थिति को लेकर ज्यादा संघर्ष करने या खुद को निराश करने से बचें। रोजमर्रा के काम पूरे होने में कोई रुकावट नहीं आएगी। बड़े निर्णय काफी सोच विचार कर लेने की आवश्‍यकता है। परिवार के लोगों के साथ हंसी खुशी समय बीतेगा। व्‍यापार में कुछ नुकसान होने की संभावना है। विद्यार्थियों को अच्‍छा परिणाम प्राप्‍त होगा। जीवनसाथी के ग्रह अधिक प्रभावशाली हैं अतः सामंजस्य बनाकर चलें। आपको शारीरिक और मानसिक रूप से आराम की भी जरूरत है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। किसी काम की नये सिरे से शुरुआत कर सकते हैं। व्‍यापार में पकड़ कुछ ढीली हो सकती है। परिश्रम के बावजूद सफल नहीं हो पाएंगे। परिवार का साथ बना रहेगा। किसी रिश्‍तेदार के साथ अनहोनी हो सकती है। नए संपर्कों का लाभ मिलेगा। अपने कार्यों को सही ढंग से करने में आप स्वयं को थका हुआ महसूस कर सकते हैं। आज छोटे बच्चों को तोहफे मिलेंगे जिससे बच्चे पूरे दिन खुश रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

घर पर तनाव का माहौल आपको नाराज़ कर सकता है। इसे दबाना आपकी शारीरिक समस्याओं को बढ़ा सकता है। व्‍यावहारिकता के मामले में आप आगे रहेंगे। आपके करीबी लोग आपको किसी मुश्किल से बचा सकते हैं। किसी समारोह में शिरकत कर सकते हैं। व्‍यापार परिवर्तन की योजनाओं पर बड़ों की सलाह लेकर अमल करें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, रक्त से संबंधित कुछ परेशानी आ सकती है। मित्रों तथा सहयोगियों से उचित सहयोग मिलने से आपकी कोई चिंता दूर होगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप अपना दृष्टिकोण सकारात्मक रखें। घरेलू मोर्चे पर वांछित काम समय पर पूरा होगा। आज कुछ नए कामकाज आपके सामने आयेंगे। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों के हाथ अच्छा मुनाफा लग सकता है। आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में खुशियां सामान्य रहेगी। प्रेमियों के मध्य निकटता बढ़ेगी। दुश्मन आपके कार्य में बाधा डालने के लिए सफल नहीं हो पाएंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

वृश्चिक राशि वाले किसी पारिवारिक समस्या के लिए सभी लोगों के विचारों का गहराई से चिंतन करें। अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आपको अपने बड़े भाई के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। इस समय उनका मार्गदर्शन आपके लिए बेहद जरूरी है। जरूरतमंद को भोजन कराएं, सफलता आपके कदम चूमेगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आज तनाव बढ़ता नजर आ रहा है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपके शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे और आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यर्थ की चीजों में अपना समय नष्ट करने से बचें। पैसों के मामले में आज आप काफी लकी रहेंगे। कम प्रयास में आज आप अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। जरूरत के मुताबिक पैसों की व्यवस्था हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

व्यवसाय में कर्मचारियों का सहकार आपको मिलेगा। आज परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। हालांकि दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा के पूर्ण होने की संभावना है। मामूली उतार-चढ़ाव बने रह सकते हैं लेकिन प्रेम सुख में कमी नहीं आएगी। सावधान रहें, गुप्त शत्रु के द्वारा नुकसान पहुंचाया जा सकता है। नए कार्य का आयोजन करने के लिए आज का दिन शुभ है। पुरानी बीमारियों से निजात मिल सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। आज किसी प्रकार की उपलब्धि हाथ में लग सकती है। माता-पिता और गुरुजनों से संबंध मधुर रहेंगे। घर परिवार या फिर रिश्तेदारी में कोई धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है। आप आज शारीरिक और मानसिक रूप से उत्साही रहेंगे। आय में बढ़ोतरी और जमकर पैसे खर्च करने के बावजूद आप आय और व्यय में संतुलन बनाए रखने में कामयाब रहेंगे। भविष्य को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आप अपनी फिटनेस का ख्याल तो रखेंगे ही, साथ ही दूसरों को भी सेहतमंद जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। आज आपके कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकते हैं। धन बचत कर पाने में भी सफल होंगे। पिता तथा सरकार की ओर से लाभ होगा। मनोबल भी आप का दृढ़ रहेगा। इसलिए कार्यसफलता में कोई बाधा नहीं आएगी। आज कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें। हड्डी एवं जोड़ों से संबंधित पुराने रोग में आराम मिलेगा।

आपने Rashifal 15 January 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 15 January 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 15 January 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button