राशिफल

Rashifal 14 January: इन 5 राशियों के लिए चमत्कारी रहेगा मकर संक्रांति का दिन, शुभ कार्य होंगे

आज मकर संक्रांति का दिन है। आज से भगवान सूर्य धनु राशि की यात्रा समाप्त करके मकर राशि में प्रवेश करेंगे। हम आपको शनिवार 14 जनवरी का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 14 January 2023

shani dev

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

सामाजिक स्तर पर अपने आसपास के लोगों का दिल जीतने में कामयाबी हासिल करेंगे। परिवार में किसी का आवागमन होगा। आज आपकी अन्दरूनी ताक़त कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगी। दाम्पत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा। कला के क्षेत्र में रुझान वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। माता का अन्य भाइयों के ऊपर विश्वास अधिक होगा जिसके कारण आपको मन में चिंता रहेगी। आज पारिवारिक निर्णय में असमंजस सम्भावित है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। कुछ घरेलू उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। मित्र या परिवार के लोगों के साथ आपकी अच्छी यात्रा होगी और एक दूसरे के साथ आपका अच्छा समय व्यतीत होगा। साथ ही नौकरी में प्रमोशन होगा। आप परिवार और दोस्तों के समर्थन का आनंद लेंगे। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय के लिए आपको पछताना पड़ सकता है। संतान की उन्नति को लेकर अचानक कोई बड़ा लाभ हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपके आसपास के लोग आपसे पैसे उधार मांग सकते हैं, लेकिन पैसे देने से पहले अपने बजट की कल्पना कर लें। आपके कार्य क्षेत्र में आ रही परेशानियों से आपको छुटकारा मिल सकता है। आपके सभी काम सफल रहेंगे। कारोबार में वृद्धि के योग हैं और स्वास्थ्य आम तौर पर अच्छा बना रहेगा। गुप्त शत्रु आपके कार्य बिगाड़ने का प्रयत्न करेंगे। भौतिक वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप किसी खबर को लेकर परेशान हो सकते हैं। आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ होगा। आपकी कुछ महत्वाकांक्षाएं पूरी हो सकती हैं। किसी शादी-विवाह या मांगलिक कार्य में आप शिरकत करेंगे। आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में संवेदनशीलता देखने को मिलेगी इसलिए आप सोच समझकर बोलें। बातचीत द्वारा हर मसलें का हल निकला जा सकता है। ससुराल पक्ष में किसी बड़े के द्वारा आप को सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

संतान से वैचारिक मतभेद होने के कारण विवाद हो सकता है। व्यवसाय या नौकरी में मेल-जोल रहेगा और सहकर्मियों की मदद मिलती रहेगी। आप मित्रों और स्नेहीजनों से मिलकर खुशी प्राप्त कर सकेंगे। आज के दिन निकट व्यक्तियों से अचानक ही विरोध उत्पन्न हो सकता है। आप अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग और गंभीर रहेंगे। आईटी व मीडिया के क्षेत्र में कार्य करने वालों के लिए बेहतर समय है। व्यवसाय में कुछ परिवर्तन करने की योजना बना सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपको आमदनी के नए रास्ते मिलेंगे। आज आप एक बड़ा फैसला ले सकते हैं जो आपके करियर को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। सृजनशीलता और कल्पना शक्ति में भी वृद्धि होगी। कला और साहित्य में आप अपनी कुशलता बता सकेंगे। परिवार के सभी सदस्यों के साथ निकटता में वृद्धि होगी। भाई-बहनों और बड़ों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा। खान पान को लेकर सतर्क रहें। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे।

shani dev pravesh in swarashi

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज जीवनसाथी से आनंदपूर्ण व्यवहार बना रहेगा। परिवार में सबका सहयोग मिलेगा। कर्मक्षेत्र में गलतियों को लेकर आपको बताया जा रहा है, तो उसे गंभीरता से लें अन्यथा बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं। अगर कोई नयी गाड़ी खरीदना चाह रहे हैं तो आज ले लीजिए। आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। आप इस बात का पूरा ध्यान रखें कि इस अवधि में परिवार के किसी सदस्य की बीमार पड़ने की संभावना है। दाम्पत्य में मधुरता होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। व्यापारी वर्ग बड़े मुनाफे को लेकर परेशान न हो बल्कि छोटे-छोटे मुनाफे पर ध्यान देना चाहिए। युवाओं को वरिष्ठों का मार्गदर्शन का मिलेगा। भावनाओं को अपने निर्णयों को निर्धारित न करने दें, निष्पक्षता बनाये रखें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। थकान और आलस्य भी रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों की मदद से काम जल्द खत्म होगा। शाम को जीवनसाथी के सहयोग से आपकी परेशानी कम होगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप निर्णय लेने में कठिनाई महसूस करेंगे। कोई लंबी अवधि का काम या प्रोजेक्ट आज शुरु न करें। स्वास्थ्य संबंधित मामलों को लेकर आज किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी है क्योंकि छोटी समस्या बड़ी होते देर नहीं लगेगी। घर में मेहमान के आगमन से प्रसन्नता और प्रफुल्लता का माहौल बना रहेगा। किसी अनाथालय में जाकर बच्चों को कुछ गिफ्ट करें, आपके सारे काम पूरे होंगे। नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करेंगे तो कामयाबी अवश्य मिलेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप एक महत्वाकांक्षी योजना में प्रवेश कर सकते हैं। व्यापार में धन लाभ होगा। पारिवारिक कलह ख़त्म होंगे। आज के दिन चुस्ती-फुर्ती के साथ आप अपने प्रत्येक कार्य को बहुत ही आसानी से पूरा करेंगे। प्रेम के मोर्चे पर जो लोग सूनापन महसूस कर रहे हैं, वे प्यार में रंग भरने के लिए वे कुछ रोमांचक योजना बना सकते हैं। छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। बातचीत और भाषण कला में आपको बहुत हद तक सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

बिजनेस बढ़ाने या उसमें बदलाव करने का मन बन सकता है। संतान से किसी बात पर विवाद हो सकता है। दूसरों के साथ मधुर व्यवहार रहेगा। वास्तविकता को ध्यान में रखते हुए ही आर्थिक योजना बनाएं। दोस्तों के साथ कुछ बातें शेयर कर सकते हैं। कामकाज के संबंध में दूर की यात्राएं संभव हैं। जीवनसाथी से व्यवहार में सामंजस्य बनाकर रखें। छात्रों को आज किसी अच्छे प्रोफ़ेसर का मार्गदर्शन मिलेग। जिससे उनको अपने करियर को और बेहतर बनाने में आसानी होगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप दूसरों के लिए मददगार होंगे और लोग इसके लिए आपका बहुत सम्मान करेंगे। नए विचारों पर काम करने से आपको पूरा फायदा मिलेगा। कार्य विस्तार के लिए लोन लेना पड़ सकता है। अपने मित्र या परिचित से आज आपकी मुलाकात होगी, जिसके कारण आपके चेहरे पर खुशी झलकेगी। आपको घर के सदस्यों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध रखने की ज़रूरत है, लापरवाही करने से आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बढ़ोत्तरी के नये अवसर प्राप्त होंगे।

आपने Rashifal 14 January 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 14 January 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 14 January 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button