राशिफल

Rashifal 11 January: गणेशजी के आशीर्वाद से इन 6 राशियों को मिलेगा अपनी मेहनत का उचित फल

हम आपको बुधवार 11 जनवरी का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 11 January 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज सामाजिक रूप से आप सक्रिय रहेंगे। आपकी सेहत ठीक-ठाक ही रहेगी। आज सरकारी काम बन सकते हैं। पिता की सलाह से काम करने से लाभ मिलेगा। अपनी कार्यशैली में कुछ बदलाव की कोशिश करेंगे। साहित्य, कला, लेखन, संगीत, फिल्मों या खेल जैसे रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के अवसर मिलेंगे और आकर्षक सौदे हाथ लग सकते हैं। संबंधों को लेकर मन में किसी संदेह को न पनपने दें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन आपके जीवन का यादगार दिन रहने वाला है। आपके रुके हुए कार्य पुरे होंगे। आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। निजी और व्यवसाय दोनों जगह पर आपके द्वारा दिए गए प्रस्ताव स्वीकारें जायेंगे। कारोबार में कोई रुकी हुई रकम मिलने की सम्भावना है। परिवार के साथ बिताया गया समय अपेक्षा से अधिक आनंदमय होगा। नौकरी के कार्यक्षेत्र में पद प्रतिष्ठा के साथ आय में वृद्धि होगी। अगर आप अविवाहित हैं तो आज घर में आपके विवाह की भी चर्चा हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपके दफ्तर में या अपने इर्द-गिर्द आपको गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। सकारात्मक रवैया आज हर तरह की परेशानी से बाहर निकलने में मदद करेगा। अपने निजी और प्रोफेशनल जीवन पर नियंत्रण रहेगा। आज थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि कुछ भी नया शुरू करने के लिए समय उचित नहीं है। प्रेम की राह एक खूबसूरत मोड़ ले सकती हे। एकल जातकों के जीवन में प्यार की शुरुआत होगी। आपको हृदय से संबंधित कोई बीमारी है तो किसी भी तरह की लापरवाही न करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र पर किए गए प्रयास आने वाले दिनों में आपकी सफलता और प्रगति में योगदान करेंगे। अपनी क्षमता को पहचानकर अपने आत्मविश्वास को मजबूत करने के अवसरों का लाभ लेंगे। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये यह बहुत ही भाग्यशाली हो सकता है। धार्मिक कार्यो में भी रुचि दिखा सकते हैं। शारीरिक रूप से थोड़ी थकान आप महसूस कर सकते हैं। भाइयों से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

स्थायी संपत्ति के अच्छे योग बनते हैं। पेट संबंधी विकार हो सकता है। आर्थिक विषयों पर आप अधिक ध्यान दे पाएंगे। आप किसी भी काम को दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ पूरा कर पाएंगे। पिता से लाभ होने की भी संभावना है। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। पैसों के लेन- देन करने से आपको बचना चाहिए। आपके वैवाहिक जीवन में एक सुंदर मोड़ आ सकता है। सेहत की बात करें तो आपको ज्यादा तनाव लेने से बचने की सलाह दी जाती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज पराक्रम-प्रतिष्ठा बढेगी। राजनीति में लाभ होगा। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ गलतफहमी घरेलू माहौल को कड़वा बना सकती है। आज आप सभी कामों को आत्मविश्वास से पूरा कर सकेंगे। सरकार के साथ आर्थिक व्यवहार में भी आपको सफलता मिलेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। अधिकारियों से कार्य का लाभ होगा। आप नए और रचनात्मक विचारों से भर जाएंगे। आप घर की सजावट के लिए कुछ जरूरी चीजों की भी खरीदारी कर सकते हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आपकी महत्वाकांक्षा और इच्छाओं की पूर्ति होगी। किसी लाभप्रद सौदे से आप सम्बंधित रहेंगे। आपकी बुद्धिमानी और कार्य के प्रति निष्ठा की अधिकारी वर्ग प्रशंसा करेंगे। कार्यस्थल पर महिला सहकर्मियों का सम्मान करें। प्यार करने वालों के लिए यह समय सहयोगी है। कामकाजी महिलाओं को अपने काम के लिये किसी संस्था से सहयोग मिल सकता है। फिजुल खर्ची से बचने का प्रयास करें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

सबसे पहले आर्थिक स्थिति की बात की जाए तो आज भविष्य के लिए बचत कर पाएंगे। प्रतिद्वंद्वी गतिविधियां आपको नुकसान नहीं पहुंचाएंगी। आपको अपने गुप्त शत्रुओं द्वारा बनाई गई कुछ छोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारियों के साथ व्यवहार करते समय आपको सावधान रहना चाहिए और उनका विरोध करने से बचें। आपके किए गए काम किस्मत की मदद से पूरे हो सकते हैं। भाइयों से किसी बात को लेकर मतभेद बने रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपके कार्यों के लिए आपकी प्रशंसा होगी। पूरे दिन आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। नौकरीपेशा जातक कार्यस्थल पर अपने कार्य और कर्तव्यनिष्ठा के लिए उचित प्रशंसा और सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। भाग्य में बढ़ोतरी से प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां भी आयेंगी, जिन्हें पूरा करने में आप पूरी तरह से सफल होंगे। जीवनसाथी से हल्का विवाद हो सकता है। बनते काम बिगड़ सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको बिजनेस में सफलता और फायदा मिलेगा। भाई-बहनों के साथ आपकी हल्की नोंक-झोंक हो सकती है। दांपत्य से जुड़े लोगों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि जीवनसाथी से अधिक क्रोध पर बात न करें। परिवार में सामंजस्य बना कर चलें। संतान पक्ष से परेशानी आ सकती है। आपको त्वचा संबंधी रोग हो सकता है। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। दोस्त मददगार साबित होंगे। किसी पार्टी में भविष्य के लिए अच्छे नए दोस्त बन सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

प्रेमी या जीवनसाथी से आपको बहुत हद तक मदद मिल सकती है। बॉस की बातों को प्राथमिकता दें। वरिष्ठों से तीखे शब्दों का प्रयोग न करें। अन्यथा उनकी नाराजगी डिमोशन के ओर ले जा सकती है। रिश्तों और काम के बीच तालमेल बना रहेगा। अपने कठिन विषयों को समझने के लिए किसी की मदद ले सकते हैं। पैसा कमाने के लिए सही योजना जरुरी है, जो आप अकेले ही बना सकते है। आज आपकी मैमोरी कुछ बड़ा लाभ करवा सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपकी मेहनत बढ़ती दिखाई देगी। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। व्यापारी बड़े मुनाफे दिखाकर भविष्य में नुकसान करा सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधित लापरवाही से बचकर रहना होगा, नहीं तो भविष्य में परेशानियां ही हाथ लगेगी। आपके वित्त के लिए यह एक अच्छा दिन होगा क्योंकि आज आपके लिए आय के कई स्रोत खुलेंगे। किसी भी प्रकार की भावनात्मक भागीदारी और लंबी यात्रा से बचना चाहिए।

आपने Rashifal 11 January 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 11 January 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 11 January 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button