राशिफल

Rashifal 7 January: आज का दिन 4 राशियों के लिए बेहद भाग्यशाली, शनिदेव संवारेंगे भाग्य

हम आपको शनिवार 7 जनवरी का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 7 January 2023

shani dev

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज मानसिक चिंता हो सकती है। जीवनसाथी के गैर-ज़िम्मेदाराना व्यवहार के चलते पारिवारिक जीवन अशांतिपूर्ण हो सकता है। ऑनलाइन लेनदेने में सावधानी बरतें। आज आप अपनी सभी जिम्मेदारी व अपने सभी कार्यों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। वाहन, भूमि से संबंधित आपके कुछ काम अटक सकते है। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ आपके संबंधों में सुधार होगा।‌ आपकी आय में वृद्धि संभव है। आपके पास नए अधिग्रहण होंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप भावुकता पर नियंत्रण रखें। जवान होते बच्चों के साथ बहस हो सकती है। पिता के आशीर्वाद से लाभ प्राप्त होगा। नया कार्य आरंभ कर सकते हैं। आज आपको साहस पूर्वक अपने सभी कार्यों को पूरा करना होगा, तभी वह पूरे हो सकेंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। संतान को उचित मार्गदर्शन देकर उनकी सफलता को सुनिश्चित करेंगे। समर्पित परिश्रम से आप बड़ों को संतुष्ट कर सकते हैं। आपको आर्थिक लाभ भी प्राप्त हो सकता हैऋ

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपका दिमाग सक्रिय रहेगा एवं शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी। यदि आप आज का दिन अपने निकटजनों के साथ बिताते हैं, तो आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। मीडिया व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। आज सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी लाभ मिल सकता है। गृह कार्यों में लाभ दिख रहा है। आप काम में इतना व्यस्त रहेंगे कि रोमांटिक लाइफ साइडलाइन हो जाएगी। प्रभावशाली लोगों से संपर्क लाभकारी रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज पुराने लेनदारों को परेशानी हो सकती है। आर्थिक रूप से आप समृद्धि रहेंगे और नवीन सौदे भी प्रगति करेंगे। आज ज्यादा यात्रा से बचना होगा। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा का प्लान बनाएंगे। आज आपको अपनी संतान से संबंधित कुछ जरूरी निर्णय लेने पड़ सकते हैं। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी तथा मन तनाव मुक्त रहेगा। व्यवसायियों को साझेदारी या एसोसिएशन के माध्यम से अच्छा लाभ मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज जरूरी कामों की योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में संघर्ष बना रहेगा। नौकरी में कठिनाई महसूस करेंगे। लवमेट के लिये आज का दिन फेवरेबल रहेगा। मौज-मस्ती से भरी जीवनशैली आपको आकर्षित करेगी, इस वजह से जिम्मेदारियां पूरी कर पाना कठिन हो सकता है। आज उधार देने से बचें, वरना धन वापस नहीं मिलेगा। कार्य संबंधी यात्राएं और सहयोग सकारात्मक परिणाम देंगे। आप में से कुछ प्रभावशाली लोगों से संबंध स्थापित कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपका मन प्रसन्न व खिला हुआ होगा। आपको सौंपा गया एक नया प्रोजेक्ट आप ईमानदारी और समर्पण के साथ पूरा करेंगे। परिवार के किसी व्यक्ति के कारण दिन चिंता में व्यतीत हो सकता है। दूसरों के निर्णय की वजह से आर्थिक नुकसान का सामना पूरे परिवार को करना होगा। आप दूसरों के लिए मददगार सिद्ध होंगे और लोग इसके लिए आपका बहुत सम्मान करेंगे। आप प्रेम संबंधों के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें अच्छा ऑफर प्राप्त हो सकता है।

shani dev pravesh in swarashi

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

दिमाग सक्रिय रहेगा एवं शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी। धन संबंधी कार्य पूर्ण होंगे एवं परिवार में आपको सम्मान प्राप्त होगा। निगेटिव बात दिमाग में आ सकती है। जिसका कारण पूर्व समय में किया गया कोई गलत काम भी हो सकता है। विपरीत परिस्थितियों को कुशलता से झेलने के लिये आपमें प्रचुर आत्मविश्वास रहेगा। आपको मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे अपने प्रयासों में इच्छानुसार फल की प्राप्ति हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपको व्यापार से संबंधित कार्यों में विशेष रूप से सफलता प्राप्त होगी। खर्चे पर नियंत्रण रखना श्रेयकर रहेगा। मन में थोड़ा काम को लेकर आलस्य महसूस करेंगे। जिसके कारण जरूरी काम पेंडिंग हो सकते हैं। व्यापार के किसी मामले को लेकर घोर अनिश्चय में रहेंगे। समय-समय पर परिजनों का सहयोग मिलता रहेगा। लव लाइफ में गलतफहमियां हो सकती हैं। आप कोई निवेश करने का सोच रहे थे तो आज आपको इससे बचना होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप अपनी गतिविधियों की योजना बनाने की कोशिश करें। आपको थकान महसूस हो सकती है। किसी के भी साथ पुराने विवादों को हवा न दें, कर्ज लेने के लिए समय ठीक नहीं है। अतः इसे टालना ही ठीक होगा। अगर शरीर कोई गंभीर लक्षण दे, तो चिकित्सक को दिखाने में संकोच न करें। नौकरी में बदलाव होने की आशंका है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और स्वभाव में सुधार करें। आप अपनी सुख-सुविधाओं की चीज़ों पर ज्यादा धन खर्च कर सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इनकम ठीक-ठाक रहेगी। संतान से कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। लव लाइफ में सामंजस्य स्थापित करने की कोशिश सफल रहेगी और विवादास्पद प्रकरण समाप्त होंगे। गुप्त शत्रु व ईर्ष्यालु साथियों से सावधान रहें। आपको नए कौशल विकसित करने का अवसर मिलेगा, जो आपकी नई जिम्मेदारियों को संभालने में काम आएगा। रोमांस के लिए अच्छा दिन है। जो लोग विदेश से जुड़ा व्यापार करते हैं उन्हें कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

पुरानी बातों या विचार से दुखी हो सकते हैं। बड़े-बुजुर्ग आपको कोई खास सलाह भी दे सकते हैं। व्यापार में पिता का सहयोग व समर्थन मिलेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, इसके लिए आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है लेकिन उसके नतीजे लाभदायक होंगे। झगड़ा विवाद से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आज वाहन चलाते समय लापरवाही ना बरतें। भूमि भवन वाहन की खरीदारी सम्भव है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपके अध्ययन पर ध्यान केंद्रित करने से आप थोड़ा उत्तेजित हो सकते हैं। इस अवधि के दौरान कड़ी मेहनत और विनम्रता ही सफलता की कुंजी है। सांयकाल के समय किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे परिवार में सकारात्मक माहौल रहेगा। स्वास्थ्य नियमों का पूरी तरह ध्यान रखें। कयासों के लिए समय ठीक नहीं है। गुस्सैल स्वभाव के कारण सबकुछ बिगड़ सकता हैं। समाज में सराहे जायेंगे। प्रेम एवं व्यापार की स्थिति काफी अच्छी रहेगी।

आपने Rashifal 7 January 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 7 January 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 7 January 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button