राशिफल

Rashifal 23 December: शुक्रवार का दिन 5 राशियो के लिए रहेगा यादगार, इनकम में होगा जबरदस्त इजाफा

हम आपको शुक्रवार 23 दिसंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 23 December 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप बेकार की गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद न करें। वित्तीय मोर्चे पर समाचार बहुत उत्साहजनक नहीं हो सकते हैं। आपकी उपलब्धियों के लिए सामाजिक मोर्चे पर बहुत सराहना होने वाली है। वित्तीय निर्णय लेने समय अपने खर्चो का ध्यान रखें। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। किसी पैतृक सम्पत्ति पर विवाद की स्थिति बन सकती है। पैसों की स्थिति पर गंभीरता से विचार करेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आपके लिए आज अपने क्रोध पर हर संभव तरीके नियंत्रण रखना जरूरी होगा। लम्बे समय से चली आ रही समस्या का अंत होगा। आर्थिक, शारीरिक पीड़ा से राहत मिलेगी। संतान सुख के बीच यात्रा सुखद रहेगी। न्याय पक्ष मज़बूत होगा। हिम्मत और दिमाग से बिगड़ी हुई स्थिति को संभालने में बहुत हद तक आपको सफलता मिल सकती है। थोड़ी सी भी लापरवाही मुश्किल में डाल सकती है। स्वास्थ्य के प्रति अलर्ट रहने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप पूरे दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपको किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी के साथ के प्यार बना रहेगा। आज के दिन आपके शत्रु परास्त होंगे। आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। आपका स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। आज के दिन गृह कलह की शुरुआत ना करें। आज आप किसी काम को लेकर ज्यादा उतावले न हों, वरना आपका ही नुकसान हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

व्यापार-निवेश अच्छा होगा। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपकी राजनैतिक योजनाएं सफल होंगी। आज आपको अपने घर में कोई नई वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। आज छात्रों के करियर में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। आपका पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा और आप पर्याप्त लाभ कमाएंगे। रचनात्मक दृष्टिकोण से किए गए प्रयासों में आज आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज बोनस के रूप में आपको कोई गिफ्ट मिल सकता है। अगर आप अपने काम को लेकर सही फैसला नहीं ले पा रहे हैं तो अपने जीवनसाथी की सलाह लें। आप पाएंगे कि आपका साथी आपकी बात बहुत ध्यान से सुनेगा और आपको एक अच्छी और सही सलाह देगा। आप बुद्धि से अपने काम पूरे करवा सकते हैं। आज आप खुद को साबित करके दिखा देंगे। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, वह आज अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

अगर आप आज किसी यात्रा पर जाते हैं, तो जरूरी सामान, जरूरी दवाइयां साथ रखने का ध्यान रखें। आज आपके कोई मन मुताबिक इच्छा पूरी होगी। जिसकी वजह से मन खुश रहेगा। इस समय आत्म विश्लेषण से खुद के व्यक्तित्व में और अधिक निखार लाने का प्रयास करें। बौद्धिक क्षमता का विकास होगा। नया निवेश आगे चलकर लाभ देगा। नवीन कार्यों के लिए योजनाओं को कार्य रूप देने के लिए सहयोग भी प्राप्त होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप कोई ऐसा काम कर सकते हैं, जिससे आपकी तारीफ होगी‌‌। गृहस्थ और दांपत्य जीवन के लिए बहुत अनुकूल है।जीवनसाथी के साथ अच्छा समय गुजरेगा। वहीं आप प्रेम का सुखद अनुभव पा सकेंगे। आर्थिक लाभ तथा प्रवास की भी संभावना है। विचारों में उग्रता तथा अधिकार की भावना बढ़ेगी। अतीत से जुड़ा कोई शख्स आज आप से संपर्क करेगा जिससे मिलकर आपकी पुरानी यादें फिर से ताज़ा हो जाएंगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपकी लापरवाही के कारण आज आप कोई चीज भूल सकते हैं या खो सकते हैं। जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन फेवरेबल है। आपको शिक्षकों से पढ़ाई में पूरी तरह मदद भी मिलेगी। आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। आपको परिवार के बुजुर्गों से डांट पड़ सकती है। आप अपने भाषण के सकारात्मक प्रभाव का उपयोग करके पर्याप्त लाभ कमाएंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

विद्यार्थियों को अपने प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। आप किसी प्रोजेक्ट रिसर्च पर काम कर सकते हैं। व्यापार से संबंधित लोगों को ईमानदारी के साथ कार्य करना चाहिए। राजनीति या सामाजिक कार्यों से जुड़े लोग खुद को दृढ़ता से स्थापित करेंगे। धन संबंधी मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे। कोर्ट व कचहरी के काम से छुटकारा मिल सकता है। आज समय पर आप अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

अपनी बातों से उन लोगों को मना लेंगे जो आपसे नाराज थे। पुरानी तकलीफों को सुलझाने के लिए प्रयास करें, अपने विचारों में बदलाव लाने की कोशिश करें। जिन कारणों से आप निर्णय नहीं ले पा रहे हैं, उनके बारे में स्पष्टता महसूस होने लगेगी। किसी बात को लेकर मन में चिड़चिड़ाहट रहेगी। अधिक क्रोध ना करें। किसी से विवाद हो सकता है। यात्रा की योजना बन सकती है। नए लक्ष्य मिल सकते हैं। आप से जुड़े लोग आपका साथ देते रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

संतान से कोई सकारात्मक समाचार मिलेगा। प्रेम-संबंधों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपको अपनी संतान का व्यवहार चिंतित कर सकता है, इसलिए आज आपको उनकी संगति की ओर भी विशेष ध्यान देना होगा। बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो बाद में आपको परेशान होना पड़ सकता है। कोई आपको प्रपोज कर सकता है। कोई गुप्त शत्रु आपके मित्र के रूप में समीप में रहेगा, गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। मन को स्थिर रखने की आवश्यकता है, भटकाव होगा। जिसके कारण किसी भी काम को करने में मन नहीं लगेगा। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। आपकी सोच में नयापन आ सकता है। आज आपको आय के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। ऑफिशियल कार्यों के लिए दिन कुछ विशेष नहीं जाने वाला है, तो वहीं दूसरी ओर कार्यों में बाधा खड़ी हो सकती है।

आपने Rashifal 23 December 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 23 December 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 23 December 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button